UP Viklang Pension Yojana 2024 | यूपी विकलांग पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

UP Viklang Pension Yojana 2024 : उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के द्वारा राज्य के विकलांग व्यक्तियों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए यूपी विकलांग पेंशन योजना की शुरुआत की गई हैं। इस योजना के अंतर्गत विकलांग व्यक्तियों को ₹500 प्रति महीने की आर्थिक सहायता उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रति महीने दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत 40% से अधिक विकलांग होने वाले व्यक्तियों को आर्थिक सहायता मिल पाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
UP Viklang Pension Yojana 2024
UP Viklang Pension Yojana 2024

उत्तर प्रदेश सरकार समाज के हर तब के के लोगों को आर्थिक मजबूती देकर समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए एक से बढ़कर एक सरकारी योजनाओं का संचालन समय-समय पर किया जा रहा हैं, ताकि अधिक से अधिक व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सकें। ऐसे में ही विकलांग व्यक्तियों को आर्थिक मजबूती देने के उद्देश्य से यूपी विकलांग पेंशन योजना चलाई जा रही है।

ऐसे में कोई भी विकलांग व्यक्ति अप विकलांग पेंशन योजना के अंतर्गत आधिकारिक पोर्टल से अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से करवरकर सरकार द्वारा दी जा रही पेंशन का लाभ उठा सकते हैं, तो ऐसे में अगर आप भी यूपी विकलांग पेंशन योजना के लाभार्थी बनना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं। यूपी विकलांग पेंशन योजना के लिए पात्रता, दस्तावेज एवं आवेदन करने की प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से ताकि कोई भी विकलांग व्यक्ति यूपी विकलांग पेंशन योजना का लाभ उठा पाएं।

यूपी विकलांग पेंशन योजना 2024 ( UP Viklang Pension Yojana 2024 )

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा विकलांग व्यक्तियों को ₹500 प्रति महीने की आर्थिक सहायता देने के लिए 2016 में विकलांग पेंशन योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना का संचालन उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग द्वारा किया जा रहा है। सरकार द्वारा विकलांग व्यक्तियों को ₹500 की आर्थिक सहायता देकर उनके जीवन स्थान में सुधार लाने की कोशिश की जा रही हैं, ताकि विकलांग व्यक्ति दूसरे व्यक्तियों पर निर्भर ना रहकर खुद का भरण पोषण कर सके।

ऐसे में उत्तर प्रदेश के कोई भी विकलांग व्यक्ति जिनके पास विकलांगता सर्टिफिकेट उपलब्ध हैं, वह इस योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से करवा कर सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता के साथ-साथ अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर उठा सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा भी प्रयास किया जा रहा हैं, कि अधिक से अधिक विकलांग व्यक्तियों को पेंशन योजना का लाभ देकर, उन्हें के आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सके।

यूपी विकलांग पेंशन योजना के लाभ

  • यूपी विकलांग पेंशन योजना के अंतर्गत जरूरतमंद विकलांग व्यक्तियों को ₹500 प्रति महीने की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • 40 परसेंट से अधिक विकलांगता की स्थिति में लाभार्थी को लाभ मिल पाएगा।
  • यूपी विकलांग पेंशन योजना के लाभार्थी को अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर मिल पाएगी।
  • विकलांग व्यक्तियों को पेंशन के साथ-साथ व्हीलचेयर एवं उपयोगी वस्तुओं का लाभ दिया जाएगा।

यूपी विकलांग पेंशन योजना के लिए पात्रता ( UP Viklang Pension Yojana 2024 Eligibility )

यूपी विकलांग पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन पाने के लिए लाभार्थी के पास निम्न पात्रता का होना अनिवार्य है।

  • विकलांग व्यक्ति का उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
  • विकलांग व्यक्ति का विकलांगता 40% से अधिक होना चाहिए।
  • विकलांग व्यक्ति सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
  • विकलांग व्यक्ति उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  • विकलांग व्यक्ति के पास चार पहिया वाहन न होना चाहिए।
  • विकलांग व्यक्ति को किसी भी अन्य पेंशन योजना का लाभ न मिलने हो।

यूपी विकलांग पेंशन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज ( UP Viklang Pension Yojana 2024 Documents )

यूपी विकलांग पेंशन योजना के अंतर्गत आवेदन करके आर्थिक सहायता लेने के लिए निम्न दस्तावेज का होना जरूरी है।

  • आधार कार्ड 
  • आवासीय प्रमाण पत्र 
  • वोटर आईडी कार्ड
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • विकलांगता प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बैंक खाता संख्या 
  • बीपीएल कार्ड नंबर

यूपी विकलांग पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ( UP Viklang Pension Yojana 2024 Apply online )

अगर आप यूपी विकलांग पेंशन योजना के अंतर्गत लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको यूपी विकलांग पेंशन योजना 2024 रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपके सामने विकलांग पेंशन योजना का आवेदन फॉर्म ओपन होगा, जहां पर लाभार्थी का नाम पता मोबाइल नंबर दर्ज करके दस्तावेज अपलोड करके फोन को सबमिट कर देना हैं।
  • इस तरह से आपका आवेदन यूपी विकलांग पेंशन योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक कंप्लीट हो जाएगा।

Conclusion :- 

उत्तर प्रदेश सरकार विकलांग व्यक्तियों को आत्मनिर्भर बनकर, उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए ₹500 प्रति महीने एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए यूपी विकलांग पेंशन योजना की शुरुआत की हैं। 

इस योजना के अंतर्गत कोई भी विकलांग व्यक्ति ऑनलाइन पोर्टल या फिर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करके पेंशन के साथ-साथ अन्य सुविधाओं एवं योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर उठा पाएंगे। अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी विकलांग पेंशन योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर जानकारी प्राप्त करके आवेदन कर सकते हैं।

Read more :- PM internship Scheme 2024 | पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2024 , बेरोजगार युवाओं को इंटर्नशिप का मौका दे रही सरकार