UGO Scholarship 2024 : UGO Scholarship 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं आपको बता दे कि अंतरराष्ट्रीय एनजीओ भारत में महिलाओं के शिक्षा दर में बढ़ोतरी करके, महिलाओं को समाज में सम्मान जनक जिंदगी दिलाने के उद्देश्य से भारत के मेधावी छात्राओं को ₹60000 प्रति वर्ष तक का स्कॉलरशिप उपलब्ध करवा रही हैं। इस स्कॉलरशिप को भारत में UGO Scholarship स्कॉलरशिप के नाम से जाना जाता है। इस एनजीओ की ओर से मेधावी छात्राओं को सीधे तौर पर छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
UGO संस्था की ओर से भारत में प्रतिवर्ष लाखों मेधावी प्रोफेशनल ग्रेजुएशन की डिग्री कर रही छात्राओं को Scholarship देती हैं। इसके अंतर्गत कोई भी छात्र जो भारत के किसी भी संस्थान या यूनिवर्सिटी से प्रोफेशनल कोर्स कर रही है , वह कैलिफोर्निया के इस नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन से स्कॉलरशिप लेने के लिए आवेदन करके अपनी प्रोफेशनल कोर्स के आधार पर छात्रवृत्ति ले सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी फिलहाल शुरू कर दी गई है। ऐसे में भारत के मेधावी छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करके स्कॉलरशिप का लाभ उठा सकती हैं।
UGO Scholarship 2024
UGO Scholarship 2024 के अंतर्गत कैलिफोर्निया के एनजीओ की ओर से भारत में प्रोफेशनल कोर्स मेडिकल , इंजीनियरिंग , फार्मेसी , नर्सिंग, आर्किटेक्चर ,लॉ कोर्स ,टीचिंग कोर्स कर रही छात्राओं को $400 से $600 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि छात्राएं अपना हायर एजुकेशन पूरा कर सके। इस एनजीओ की ओर से भारत एवं अन्य पिछड़े देशों को विकसित बनाने के लिए महिलाओं को खासकर के शिक्षा के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं, ताकि महिलाएं प्रोफेशनल कोर्स करके समाज में एक सम्मानजनक जिंदगी जी सके।
ऐसे में जो भी छात्राएं UGO Scholarship 2024 के अंतर्गत स्कॉलरशिप लेने की इच्छा रखती है, वो अब आधिकारिक पोर्टल से स्कॉलरशिप पाने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करके अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर स्कॉलरशिप की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इस एनजीओ की ओर से छात्राओं को 4 वर्षों तक के लिए प्रतिवर्ष स्कॉलरशिप उपलब्ध करवाई जाती हैं, ताकि छात्राएं आसानी से अपनी हायर एजुकेशन पूरा कर सके।
UGO Scholarship 2024 के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
UGO Scholarship 2024 के अंतर्गत अलग-अलग कोर्स करने वाली छात्राओं के लिए अलग-अलग स्कॉलरशिप निर्धारित की गई हैं ऐसे में बीएससी बीसीए कोर्स करने वाली छात्राओं को 3 वर्षों के लिए ₹40000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता दी जाएगी। टीचिंग कोर्स करने वाली छात्राओं को ₹40000 प्रति वर्ष की छात्रवृत्ति 2 वर्ष के लिए दी जाएगी।
इसके अलावा इंजीनियरिंग एमबीबीएस बीडीएस लो आर्किटेक्ट कोर्स कर रही छात्राओं को 4 वर्षों के लिए ₹60000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता दी जाएगी, इसके अलावा फार्मेसी एवं नर्सिंग की कोर्स कर रही छात्राओं को ₹40000 प्रति वर्ष का छात्रवृत्ति पूरे 4 वर्ष के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी।
UGO Scholarship 2024 लेने के लिए पात्रता ( UGO Scholarship 2024 Eligibility criteria )
UGO Scholarship 2024 के अंतर्गत आवेदन करने वाले छात्रों के पास निम्न पात्रता का होना अनिवार्य है।
- छात्रा भारत का निवासी होनी चाहिए।
- छात्रा मेडिकल इंजीनियरिंग फार्मेसी नर्सिंग आर्किटेक्चर जैसे प्रोफेशनल कोर्स कर रही हो।
- छात्रा का 10वीं एवं 12वीं बोर्ड में काम से कम 70% अंक होना चाहिए।
- छात्रा का परिवार गरीब वर्ग से आते हो।
- छात्रा का नामांकन प्रोफेशनल कोर्स के अंतर्गत किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज यूनिवर्सिटी के अंतर्गत होना चाहिए।
UGO Scholarship 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज ( UGO Scholarship 2024 Documents )
UGO Scholarship 2024 का लाभ लेने के लिए छात्रों के पास निम्न दस्तावेज का होना जरूरी हैं, तभी वह ऑनलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर छात्रवृत्ति ले पाएंगी।
- 10वीं 12वीं बोर्ड का मार्कशीट
- सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- आवासीय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता संख्या
- कॉलेज आईडी कार्ड
- बोनाफाइड सर्टिफिकेट
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
UGO Scholarship 2024 Application Date
UGO Scholarship 2024 के अंतर्गत स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में छात्राएं अपनी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के आधार पर 30 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन करके स्कॉलरशिप ले सकते हैं। ऐसे में छात्राएं अंतिम तिथि से पहले जरूर से जरूर आवेदन करके दस्तावेज अपलोड करके आवेदन की प्रक्रिया कंप्लीट कर ले ,तभी उन्हें स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाएगा।
UGO Scholarship 2024 Apply online
अगर आप UGO Scholarship 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहती हैं, तो इसके लिए आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर उचित दस्तावेज के साथ निर्धारित तिथि से पहले आवेदन करके छात्रवृत्ति ले पाएंगी।
- सबसे पहले आपको UGO Scholarship के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर आपको UGO Scholarship 2024 वाला विकल्प दिखाई देगा ,इस विकल्प पर क्लिक करके नोटिफिकेशन को पढ़ ले।
- अब अपने एलिजिबिलिटी के आधार पर न्यू रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करके नाम ,पता, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता, कॉलेज स्कूल का नाम इत्यादि जानकारी भरकर के दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- इस तरह से आप UGO Scholarship 2024 के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Conclusion :-
UGO Scholarship 2024 के अंतर्गत भारत के प्रोफेशनल कोर्स कर रही लाखों छात्राओं को स्कॉलरशिप उपलब्ध करवाई जाएगी। ऐसे में जो भी छात्र गरीब वर्ग से आती है एवं प्रोफेशनल कोर्स कर रही है, वो ऑनलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर स्कॉलरशिप ले सकती है।
UGO एनजीओ अपनी चयन की पक्रिया के आधार पर चयनित छात्राओं को प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति का लाभ सीधे तौर पर बैंक अकाउंट या फिर कॉलेज के अकाउंट में उपलब्ध करवाएगी। ऐसे में छात्राएं स्कॉलरशिप पाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन एनजीओ के आधिकारिक पोर्टल पर कर सकते हैं।