Solar Subsidy Yojana : देश में ऊर्जा की दिन प्रतिदिन बढ़ रही मांग एवं प्रदूषण से देश को बचाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक से बढ़कर एक प्रयास की जा रही हैं, ताकि बिजली खपत को कम किया जा सकें। इसी क्रम में केंद्र सरकार सोलर सब्सिडी योजना की शुरुआत की हैं, जिसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति सब्सिडी लेकर अपने घर के छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल से छुटकारा पा सकते हैं, जिससे सीधे तौर पर सरकार एवं आम जनता को सीधे तौर पर फायदा मिलेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ऐसे में अगर आप भी अपने बिजली बिल से परेशान हैं, तो अब आप सोलर सब्सिडी योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगाकर मासिक बिजली बिल से हमेशा हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। केंद्र सरकार की ओर से अलग-अलग सोलर पैनल पर अलग-अलग सब्सिडी का प्रावधान किया गया हैं, जिसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति सोलर पैनल लगाकर सब्सिडी का लाभ उठा सकते हैं, तो ऐसे में अगर आप भी सोलर पैनल सब्सिडी योजना ( Solar Subsidy Yojana ) का लाभ लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो चलिए जानते हैं। सोलर पैनल योजना से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से।
सोलर सब्सिडी योजना 2024 ( Solar Subsidy Yojana )
सोलर पैनल सब्सिडी योजना ( Solar Subsidy Yojana ) के अंतर्गत 1 किलोवाट 2 किलो वाट या फिर 3 किलोवाट या 5 किलो वाट तक के सोलर पैनल अपने घर के छत पर लगाने पर केंद्र सरकार की ओर से 30 परसेंट से लेकर के 60% तक की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ऐसे में कोई भी व्यक्ति जो अपने घर के छत पर सोलर पैनल लगवा कर बिजली बिल शून्य करवाने जा रहे हैं, वैसे व्यक्ति सोलर सब्सिडी योजना के लाभार्थी बनकर सोलर पैनल अपने घर पर लगवा सकते हैं।
केंद्र एवं कई सारे राज्य सरकार द्वारा भी यह प्रयास किया जा रहा हैं, कि देश एवं प्रदेश के बिजली उपयोग को कम किया जा सकें, ताकि पर्यावरण के साथ-साथ लोगों को भी आर्थिक रूप से छुटकारा मिल सकें। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर सोलर सब्सिडी योजना का संचालन किया जा रहा हैं। इस योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को लाभार्थी बनाया जा रहा हैं, ताकि सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिल सके।
सोलर पैनल लगवाने के फायदे ( Solar Subsidy Yojana Benifits )
बिजली बचत : सोलर पैनल लगवा कर कोई भी व्यक्ति बिजली की बचत आसानी से कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर के छत पर सोलर पैनल लगवाते हैं, तो आपका मासिक बिजली बिल सुनते हो सकता हैं। ऐसे में बिजली बिल पर होने वाले प्रति महीने के खर्चे से आपको छुटकारा मिलेगा ,इस तरह से आप सोलर पैनल लगवा कर बिजली बचत कर सकते हैं।
पर्यावरण संरक्षण : सोलर ऊर्जा का उपयोग से पर्यावरण को काफी लाभ पहुंचेगा। बिजली के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन बहुत ज्यादा हो रहा था, ऐसे में जैसे ही सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ेगा तो पर्यावरण में कम नुकसान पहुंचेगा, जिससे कई सारे तरह के फायदे पर्यावरण को मिलने वाले हैं। ऐसे में सौर ऊर्जा के बढ़ावा देकर सीधे तौर पर पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है।
सब्सिडी : सोलर पैनल लगवाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 30% से लेकर के 60% तक की सब्सिडी अलग-अलग सोलर पैनल घर के छत पर लगवाने पर दिया जा रहा हैं, यानी कि सोलर पैनल लगवाने के लागत खर्च का 60% तक सब्सिडी सीधे तौर पर केंद्र सरकार की ओर से दी जाएगी। ऐसे में कोई भी परिवार सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी का उपयोग करके सोलर पैनल लगवा कर बिजली बिल जीरो करवा सकते हैं।
सोलर सब्सिडी लेने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ( Solar Subsidy Yojana Apply online )
अगर आप अपने घर के छत पर सोलर पैनल लगवाने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके लिए आपको Ministry of New and Renewable Energy के आधिकारिक वेबसाइट या फिर राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी के आधिकारिक पोर्टल या बिजली प्रोवाइडर कंपनी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर , वहां से सोलर पैनल लगवाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से करवा सकते हैं।
- सबसे पहले अपने राज्य के बिजली प्रोवाइडर कंपनी के आधिकारिक पोर्टल यानी बिजली विभाग के आधिकारिक पोर्टल या ऐप पर जाएं।
- अब होम पेज पर आपको सोलर पैनल सब्सिडी ( Solar Subsidy Yojana ) वाला विकल्प दिखाई देगा इस विकल्प पर क्लिक करें।
- अब यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए मांगी गई जानकारी मोबाइल नंबर आधार कार्ड नंबर बिजली कनेक्शन नंबर इत्यादि जानकारी दर्ज करके दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट करना है।
- अब आपके द्वारा दर्ज जानकारी वेरीफाई करके एलिजिबिलिटी के आधार पर सोलर पैनल सब्सिडी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Conclusion :-
देश के किसी भी राज्य के रहने वाले कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति जो अपने घर के छत पर सोलर पैनल लगवाना चाह रहे हैं, उन्हें सोलर पैनल सब्सिडी योजना ( Solar Subsidy Yojana ) के अंतर्गत केंद्र सरकार की ओर से 60% तक की सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया हैं। ऐसे में कोई भी व्यक्ति आसानी से ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा कर इस योजना के अंतर्गत सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।
Read More :- PM Kisan Samman Nidhi 18th Kist | अकाउंट में अभी तक नहीं आई 18वीं किस्त की राशि?, तो ऐसे करें सुधार