SBI Vacancy 2024 : भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर डिप्टी मैनेजर असिस्टेंट मैनेजर एवं अन्य 1497 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी गई हैं। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी एसबीआई में नौकरी की इच्छा रख रहे हैं, वह 14 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करके भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 सितंबर 2024 को शुरू की गई थी। ऐसे में भर्ती बोर्ड की ओर से आवेदन की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ऐसे में जो भी अभ्यर्थी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की इच्छा रखते हैं, वह अपनी शैक्षिक योग्यता एवं एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के आधार पर निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन करके एसबीआई भर्ती 2024 में शामिल होकर बैंक में नौकरी करने के सपना को साकार कर सकते हैं। इन पदों पर खास करके ग्रेजुएशन से लेकर के पोस्ट ग्रेजुएट पास किए अभ्यर्थी अलग-अलग निर्धारित पद के आधार पर आवेदन कर पाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया एसबीआई के आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आधारित की गई है।
एसबीआई भर्ती 2024 ( SBI Vacancy 2024 )
एसबीआई में डिप्टी मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर के अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की इच्छा रख रहे अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता एवं अन्य एलिजिबिलिटी के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी नोटिफिकेशन पढ़कर अपनी पात्रता के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर खास करके बीटेक / एमटेक / बीएससी पास अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे। भारतीय स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से उम्मीदवारों का चयन करने के लिए सीधे तौर पर इंटरव्यू एवं आने प्रक्रियाओं के आधार पर उम्मीदवारों का चयन निर्धारित पद के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थी एसबीआई के आधिकारिक पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन करके चयन प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे।
एसबीआई भर्ती 2024 पद
- एसबीआई भर्ती 2024 के अंतर्गत डिप्टी मैनेजर सिस्टम प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और डिलीवरी के 187 पद।
- डिप्टी मैनेजर इंफ्रा सपोर्ट क्लाउड ऑपरेशन के 412 पद।
- डिप्टी मैनेजर नेटवर्किंग ऑपरेशन के 80 पद।
- डिप्टी मैनेजर आईटी आर्किटेक्ट के 27 पद।
- असिस्टेंट मैनेजर के 784 पद
- डिप्टी मैनेजर सूचना एवं सुरक्षा के 7 पद
एसबीआई भर्ती 2024 शैक्षणिक योग्यता ( SBI Vacancy 2024 Education Qualification )
एसबीआई भर्ती 2024 के अंतर्गत अलग-अलग पदों के आधार पर बीटेक /बीई/ एमसीए / एमटेक, एमएससी डिग्री धारक अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास पद के आधार पर कम से कम 2 से 4 साल तक का अनुभव होना जरूरी है। इसके अलावा निर्धारित पद के आधार पर उम्मीदवारों के पास जरूरी स्कील होना चाहिए।
एसबीआई भर्ती 2024 उम्र सीमा ( SBI Vacancy 2024 Age Limit )
एसबीआई भर्ती 2024 के अंतर्गत 25 वर्ष से लेकर के 35 वर्ष तक के अभ्यर्थी डिप्टी मैनेजर के पद के लिए आवेदन कर पाएंगे। इसके अलावा असिस्टेंट मैनेजर के पद के लिए 21 वर्ष से लेकर के 30 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त छूट का लाभ दिया जाएगा।
एसबीआई भर्ती 2024 चयन की प्रक्रिया ( SBI Vacancy 2024 Selection Process )
एसबीआई भर्ती 2024 के अंतर्गत डिप्टी मैनेजर एवं असिस्टेंट मैनेजर टेक्निकल के पदों पर उम्मीदवारों का चयन के लिए सिलेक्शन लिस्ट के आधार पर शार्ट लिस्ट किए गए, उम्मीदवारों को सीधे तौर पर इंटरव्यू एवं दस्तावेज परीक्षण के आधार पर सीधे तौर पर चयन किया जाएगा।
एसबीआई भर्ती 2024 आवेदन शुल्क ( SBI Vacancy 2024 Application Fees )
एसबीआई भर्ती 2024 के अंतर्गत सामान्य ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को 750 रुपए का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। इसके अलावा एससी एसटी पीडब्ल्यूडी एवं महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।
एसबीआई भर्ती 2024 सैलरी ( SBI Vacancy 2024 Salary )
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया भर्ती 2024 के अंतर्गत असिस्टेंट मैनेजर टेक्निकल एवं डिप्टी मैनेजर टेक्निकल के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 48480 रुपए प्रति महीने से लेकर के 93960 प्रति महीने तक का सैलरी दिया जाएगा।
एसबीआई भर्ती 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ( SBI Vacancy 2024 Apply online )
SBI Vacancy 2024 के अंतर्गत अगर आप ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं न, तो इसके लिए आप नीचे बताएं, तरीका उपयोग करके ऑनलाइन आवेदन करके भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
- सबसे पहले आपको एसबीआई के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
- अब आपके कैरियर एवं जॉब वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब यहां पर आपको Recruitment वाले विकल्प पर क्लिक करके नोटिफिकेशन पढ़ कर अप्लाई वाले लिंक पर क्लिक करना हैं।
- अब यहां पर अभ्यर्थी का नाम शैक्षणिक योग्यता जन्मतिथि मोबाइल नंबर आधार कार्ड नंबर इत्यादि जानकारी दर्ज करके दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट करना हैं।
- अब आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करके फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना हैं।
- इस तरह से आपका आवेदन एसबीआई भर्ती 2024 के अंतर्गत कंप्लीट हो जाएगा।
Conclusion :-
स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से 1497 अलग-अलग पदों पर बीटेक एमटेक ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थियों को नौकरी का सुनहरा अवसर दिया गया हैं। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की इच्छा रख रहे हैं, वह निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करके एसबीआई भर्ती 2024 के अंतर्गत शामिल हो सकते हैं। इन पदों का चयनित उम्मीदवारों को देश के अलग-अलग एसबीआई बैंकों में पद स्थापित किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़कर अपनी पात्रता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
Read more :- Central Bank of India Vacancy 2024 | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 7वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स के लिए निकली भर्ती