Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024 | राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 , 23 हजार से अधिक पदों पर भर्ती

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024 : राजस्थान में सफाई कर्मचारियों के 23000 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। ऐसे में राजस्थान के जो भी अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थें, उनके लिए एक सुनहरा अवसर हैं। राजस्थान सरकार की ओर से अलग-अलग जिलों के रिक्त सफाई कर्मी एवं अन्य पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी राजस्थान सफाई कर्मचारी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाह रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024
Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024

वैसे सभी अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता एवं पात्रता के आधार पर 6 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करके राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के अंतर्गत भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 में आवेदन करना चाहते हैं, तो चलिए जानते हैं। सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता, पात्रता एवं दस्तावेज से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 ( Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024 )

राजस्थान सरकार की ओर से सफाई कर्मचारी के 23000 रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन स्वायत शासन विभाग राजस्थान सरकार जयपुर की ओर से आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई हैं। ऐसे में जारी नोटिफिकेशन के आधार पर राजस्थान सफाई कर्मचारी के पद पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता के आधार पर 7 अक्टूबर 2024 से आवेदन कर सकते हैं एवं आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है।

इस भर्ती के अंतर्गत राजस्थान के अलग-अलग जिलों में रिक्त सफाई कर्मचारी के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करके भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। राजस्थान सफाई कर्मचारी के पद पर कोई भी आठवीं 10वीं या ग्रेजुएट अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के चयन के लिए दस्तावेज वेरिफिकेशन एवं सीधा तौर पर अभ्यर्थियों का चयन स्कील के आधार पर किया जाएगा।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 पद

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के अंतर्गत जयपुर ग्रेटर के अंतर्गत 3370 पद , जयपुर हेरीटेज के अंतर्गत 707 पद,  चोमू 171 पद , फुलेरा 63 पद , किशनगढ़ 68 पद , विराट नगर 57 पद , रिंग्स 91 पद , झुंझुनू 284 पद , नवलगढ़ 175 पद , मंडावा 147 पद,  सूरजगढ़ 60 पद , उदयपुरवाटी 86 पद , अलवर 390 पद,  भिवाड़ी 347 पद , भरतपुर 410 पद , बयानी 104 पद ,भुसावर 55 पद पर नोटिफिकेशन जारी की गई है।

इसके अलावा धौलपुर 331 पद, बाडी 194 पद , नगर 63 पद , कमहेर 61 पद , बहरोड 70 पद, तिजारा 75 पद , खैरतल 104  पद ,राजगढ़ अलवर 37 पद ,खेरली पद लालसोट 87 पद,  दौसा 198 पद, विद्या विहार 46 पद , पिलानी 96 पद,  मुकुंदगढ़ 41 पद ,खेतड़ी 24 पद ,विषायु 72 पद, चिनडावा 125 पद के साथ अलग-अलग अन्य जिलों के रिक्त सफाई कर्मी के पद पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 शैक्षणिक योग्यता ( Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024 Qualification )

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर कोई भी अनपढ़ या फिर आठवीं 10वीं या 12वीं या ग्रेजुएट पास अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता एवं स्कील के आधार पर सफाई कर्मचारी के पद पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 उम्र सीमा ( Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024 Age limit )

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2020 के अंतर्गत 18 वर्ष से लेकर के 40 वर्ष तक के अभ्यर्थी भारती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आरक्षित एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त छूट दिया जाएगा ‌। उम्मीदवारों की उम्र सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 भर्ती की प्रक्रिया

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन के लिए लॉटरी सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार का चयन लॉटरी के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। लॉटरी के आधार पर चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज परीक्षण एवं स्किल टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 आवेदन की प्रक्रिया

राजस्थान सफाई कर्मचारी के पद पर भर्ती के लिए कोई भी अभ्यर्थी ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी राजस्थान स्वायत शासन विभाग जयपुर के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से सफाई कर्मचारी के पद के लिए निर्धारित तिथि से पहले आवेदन करके भर्ती की प्रक्रिया में शामिल होकर सरकारी नौकरी पाने की सपना को साकार कर सकते हैं।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ( Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2024 APPLY online )

अगर आप राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप नीचे बताए तरीका उपयोग कर सकते हैं ‌

  • सबसे पहले आपको राजस्थान स्वागत शासन विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब यहां पर आपको भारती से संबंधित नोटिफिकेशन दिखाई देगा इस नोटिफिकेशन को पढ़कर आवेदन वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब यहां पर आवेदन फॉर्म ओपन होगा जहां पर अभ्यर्थी का नाम एवं दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर देना हैं।
  • इस तरह से आपका आवेदन राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2024 के अंतर्गत कंप्लीट हो जाएगा।

Conclusion :-

राजस्थान सरकार की ओर से अलग-अलग जिलों के नगर निगम एवं नगर पंचायत केन्द्रों में रिक्त सफाई कर्मचारी के पद को भरने के लिए 23000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करके आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में जो भी यह भर्ती सफाई कर्मचारी के पद पर सरकारी नौकरी की इच्छा रखते हैं, वह अंतिम तिथि से पहले आवेदन करके भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

Read more :- Sarkari Naukri October 2024 | अक्टूबर महीने के टॉप 10 सरकारी नौकरी