Rajasthan Pashudhan Sahayak Bharti 2024 : राजस्थान कृषि विभाग की ओर से पशुधन सहायक के 2041 के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी गई हैं। इस भर्ती के लिए खास करके राजस्थान के मूल निवासी युवा जो फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी एग्रीकल्चर के साथ 12वीं बोर्ड परीक्षा पास कर चुके हैं , वह भर्ती के लिए एलिजिबल है। भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के आधार पर इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर 1 मार्च 2025 तक आवेदन फॉर्म भर पाएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ऐसे में अगर आप भी राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर के आवेदन फॉर्म शुल्क जमा करके चयन की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन सीधे तौर पर लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी राजस्थान में सरकारी नौकरी की चाहते हैं , तो आप इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Rajasthan Pashudhan Sahayak Bharti 2024
राजस्थान सरकार सरकारी विभागों में अलग-अलग रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन करके, उन्हें सरकारी नौकरी देने के लिए कई सारी नोटिफिकेशन जारी की हैं। ऐसे में ही अब राजस्थान सरकार की ओर से पशुधन सहायक के 2041 पद पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी गई हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी 2025 से लेकर के 1 मार्च 2025 तक चलने वाली है।
अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता एवं एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के आधार पर निर्धारित तिथि से पहले इस भर्ती के लिए आवेदन कर पाएंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवार को आवेदन शुल्क जमा करना होगा, उसके पश्चात उन्हें चयन की प्रक्रिया के अंतर्गत शामिल करके उनका चयन किया जाएगा। अलग-अलग आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन पढ़ कर भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2024 शैक्षणिक योग्यता
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2024 के अंतर्गत फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी एग्रीकल्चर के साथ 12वी बोर्ड परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी भर्ती के लिए एलिजिबल है। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास अन्य शैक्षणिक पात्रता का भी होना जरूरी हैं, जो कि नोटिफिकेशन के आधार पर जारी की गई है।
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2024 आयु सीमा
राजस्थान पशुधन सहायक के पद पर 21 वर्ष से लेकर के 35 वर्ष तक कि अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे। इसके अलावा एससी एसटी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2024 चयन की प्रक्रिया
राजस्थान पशुधन सहायक भारती 2024 के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन सीधे तौर पर भर्ती परीक्षा के आधार पर ली जाएगी। भर्ती परीक्षा में प्राप्त अंकों को के आधार पर उम्मीदवारों का चयन में सूची तैयार करके दस्तावेज परीक्षण के पश्चात किया जाएगा।
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2024 आवेदन शुल्क
राजस्थान पशुधन सहायक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को ₹500 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करवाना होगा, वही इन पदों पर एससी-एसटी एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन करते समय ₹250 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से जमा करवाना होगा।
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2024 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते थे, इसके लिए आप आधिकारिक पोर्टल से सीधा तौर पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा नीचे बताए तरीका भी उपयोग कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको राजस्थान कृषि विभाग के अधिकारी पोर्टल पर जाना होगा।
- अब रिक्रूटमेंट वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब यहां पर न्यू रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करके आवेदन फार्म में मांगी गई जानकारी एवं दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट करना होगा।
- अब आवेदन शुल्क को ऑनलाइन माध्यम से जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
- इस तरह से आपका आवेदन राजस्थान पशुधन सहायक भर्ती 2024 के अंतर्गत सफलतापूर्वक कंप्लीट हो जाएगी।
Conclusion :-
राजस्थान सरकार की ओर से पशुधन सहायक के रिक्त पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी करके चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी राजस्थान सरकारी विभाग में नौकरी की इच्छा रखते हैं, वो 1 मार्च 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करके चयन की प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।