Pujari Granthi Samman Yojana Delhi  | दिल्ली पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

Pujari Granthi Samman Yojana Delhi :दिल्ली के प्रमुख मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा दिल्ली में पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना की शुरुआत की गई हैं। इस योजना के अंतर्गत दिल्ली के अलग-अलग मंदिरों में काम करने वाले पुजारियों एवं गुरुद्वारे के ग्रंथियों को ₹18000 प्रति महीने का वेतन देने का ऐलान किया गया हैं। इस स्कीम के अंतर्गत दिल्ली के सभी पुजारी एवं ग्रंथि योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन 31 दिसंबर 2024 से ऑनलाइन पोर्टल एवं आफलाईन के जरिए करवा सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pujari Granthi Samman Yojana Delhi
Pujari Granthi Samman Yojana Delhi

दिल्ली पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना के अंतर्गत पुजारी एवं ग्रंथि को दिल्ली में अगली सरकार बनने के बाद आर्थिक सहायता जारी की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आधारित की गई हैं। ऐसे में लाभार्थी अपने पात्रता के आधार पर पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया मंगलवार 31 दिसंबर 2024 से शुरू होने वाली हैं।

Pujari Granthi Samman Yojana Delhi 

दिल्ली सरकार दिल्ली के मंदिरों एवं गुरुद्वारा में काम करने वाले पुजारी एवं ग्रंथियां को 18000 रुपए प्रति महीना का वेतन देने का ऐलान की हैं। इस स्कीम के तहत अलग-अलग मंदिर एवं गुरुद्वारा में काम करने वाले पुजारी एवं ग्रंथि को प्रत्येक महीने सम्मान राशि दिल्ली के आम आदमी पार्टी द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी, इसकी घोषणा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा किया गया है।

इस स्कीम के अंतर्गत दिल्ली के गुरुद्वारा एवं मंदिरों में काम करने वाले पुजारी एवं ग्रंथि आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता एवं दस्तावेज के आधार पर लाभार्थी को लाभ दिया जाएगा। ऐसे में अगर आप भी इस स्कीम के अंतर्गत सरकार द्वारा दी जा रही प्रति महीने का वेतन लेना चाहते हैं, तो इस स्कीम के तहत दिल्ली सरकार द्वारा दी जा रही सम्मान योजना का लाभ उठा सकते हैं।

दिल्ली पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

दिल्ली पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना के अंतर्गत दिल्ली के सभी मंदिरों एवं गुरुद्वारा में काम करने वाले पुजारी को 18000 रुपए प्रति महीने का सम्मान राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा दिल्ली सरकार द्वारा चलाई जा रही कई सारी अन्य योजनाओं का लाभ भी पुजारी एवं ग्रंथियां को सीधे तौर पर उपलब्ध करवाई जाएगी। 

पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना 2025 के लिए पात्रता ( Pujari Granthi Samman Yojana Delhi Eligibility criteria )

पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना 2025 के अंतर्गत लाभ लेने के लिए लाभार्थी के पास निम्न पात्रता होना चाहिए।

  • लाभार्थी का उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
  • लाभार्थी मूल रूप से दिल्ली का निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी के पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए।
  • लाभार्थी दिल्ली के मंदिर या फिर गुरुद्वारा में काम करने वाले होना चाहिए। 
  • लाभार्थी के पास मंदिर या गुरुद्वारा का पहचान प्रमाण पत्र होना चाहिए।

पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज ( Pujari Granthi Samman Yojana Delhi Documents )

पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना 2025 का लाभ लेने के लिए निम्न दस्तावेज का होना जरूरी है।

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • मोबाइल नंबर 
  • बैंक पासबुक 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर

पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना के लिए कब कर सकते हैं आवेदन?

पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना के अंतर्गत मंगलवार 31 दिसंबर 2024 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। इस स्कीम के तहत दिल्ली सरकार द्वारा राज्य के सभी मंदिर एवं गुरुद्वारों के पुजारी का रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन माध्यम से अभी फिलहाल करवाया जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार के कर्मचारी मंदिर एवं गुरुद्वारे में जाकर पुजारी का रजिस्ट्रेशन अभियान शुरू करके , इस स्कीम के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कंप्लीट करवाएंगे।

पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना आवेदन की प्रक्रिया ( Pujari Granthi Samman Yojana Delhi Registration Process )

पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2024 से शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में लाभार्थी 

 दिल्ली के किसी भी मंदिर या फिर गुरुद्वारे में पुजारी का काम करते हैं, वह इस स्कीम के अंतर्गत अपनी पात्रता के आधार पर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। दिल्ली सरकार की ओर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के लिए अभियान शुरू की गई हैं, जिसके अंतर्गत ऑफलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाई जाएगी।

Conclusion :-

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा दिल्ली के पुजारी एवं ग्रंथियां को सम्मान राशि उपलब्ध करवाने के लिए पुजारी ग्रंथि सम्मान योजना की घोषणा की हैं। इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 31 दिसंबर 2024 से शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली में पुजारी या ग्रंथि का काम करते हैं, तो आप इस स्कीम के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर, सरकार द्वारा दी जा रही सम्मान राशि का लाभ उठा सकते हैं।