Pradhanmantri Ujjawala Yojana 2024 | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अप्लाई करने का तरीका, जाने प्रक्रिया

Pradhanmantri Ujjawala Yojana 2024 : प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत देश के आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के परिवारों को फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए, केंद्र सरकार की ओर से विशेष बजट का प्रावधान किया गया है, ताकि अधिक से अधिक परिवारों को फ्री एलपीजी गैस सिलेंडर एवं कम दर पर एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिल की सुविधा दी जा रही है, ताकि महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से निदान दिलाया जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pradhanmantri Ujjawala Yojana 2024
Pradhanmantri Ujjawala Yojana 2024

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के दयनीय स्थिति को ध्यान में रखकर महिला कल्याणकारी योजना के अंतर्गत उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही हैं, ताकि जरूरतमंद महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन मुफ्त में दी जा सके, ताकि महिला चूल्हे पर खाना बनाना छोड़कर, एलपीजी गैस सिलेंडर की सहायता से खाना बना पाएं, ताकि महिलाओं में होने वाली बीमारियों को कम किया जा सके ,जिससे कि महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार आ सके।

ऐसे में अगर आप अभी तक पीएम उज्जवला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं ले पाए हैं, तो आज ही आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर, फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन के साथ-साथ सब्सिडी के साथ सिलेंडर रिफिल के अलावा कई सारी अन्य सुविधाओं समय-समय पर उठा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं। आखिरकार पीएम उज्जवला योजना ( Pradhanmantri Ujjawala Yojana 2024 ) के अंतर्गत लाभ लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया, दस्तावेज इत्यादि जानकारी विस्तार से।

पीएम उज्जवला योजना 2024 ( Pradhanmantri Ujjawala Yojana 2024 )

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ( Pradhanmantri Ujjawala Yojana 2024 ) का शुरुआत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 जून 2016 को देश के गरीब परिवारों को फ्री गैस कनेक्शन एवं सब्सिडी देखकर एलपीजी सिलेंडर रिफिलिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किया गया था। इस योजना के अंतर्गत देश के 22 करोड़ से अधिक परिवारों को सीधे तौर पर उज्जवला योजना का लाभ दिया जा रहा है।

इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की ओर से फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन के लिए ₹1600 की सब्सिडी के साथ-साथ एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिल करवाने पर ₹250 से ₹500 तक की सब्सिडी का प्रावधान किया गया हैं। ऐसे में कोई भी परिवार उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कनेक्शन लेकर आर्थिक रूप से बचत कर सकते हैं।

इसके अलावा उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को कई सारी अन्य लाभ केंद्र सरकार की ओर से समय-समय पर दी जा रही है, ताकि महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सके। ऐसे में जिन परिवारों को अभी तक उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिल पाया है ,वह अभी भी इस योजना के अंतर्गत अपने रजिस्ट्रेशन करवा कर, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन के साथ-साथ सब्सिडी ले सकते हैं।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभ

  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत बीपीएल सूची के अंतर्गत आने वाले महिलाओं को निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाई जा रही है।
  • उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को ₹250 तक की सब्सिडी एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिल करवाने पर दी जा रही है।
  • उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 2024 में 1.6 करोड़ से अधिक परिवारों को एलपीजी गैस कनेक्शन फ्री में देने का लक्ष्य रखा गया हैं।
  • उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को एलपीजी कनेक्शन के साथ-साथ सुरक्षा को ध्यान में रखकर बीमा कवरेज भी दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लिए पात्रता ( Pradhanmantri Ujjawala Yojana 2024 Eligibility criteria )

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के पास निम्न पात्रता होना चाहिए ,तभी वह इस योजना के अंतर्गत फ्री गैस कनेक्शन या फिर सब्सिडी लेकर गैस रिफिल करवा सकते हैं।

  • लाभार्थी मुल रूप से भारत का निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी का उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
  •  लाभार्थी का नाम बीपीएल सूची के अंतर्गत होना चाहिए।
  • लाभार्थी ग्रामीण या शहरी क्षेत्र के रहने वाले होना चाहिए।
  • लाभार्थी महिला आयकरदाता ना हो।

प्रधानमंत्री योजना के लिए जरूरी दस्तावेज ( Pradhanmantri Ujjawala Yojana 2024 Documents )

अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभार्थी बनकर फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए आपके पास निम्न दस्तावेज का होना जरूरी है।

  • बीपीएल सूची का फोटो कॉपी
  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • वोटर आईडी कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत फ्री गैस कनेक्शन लेने की प्रक्रिया

यदि आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके लिए आप अपने नजदीकी किसी भी एलपीजी गैस प्रोवाइडर डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करके उज्जवला योजना के अंतर्गत ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करवारकर, बिल्कुल फ्री में एलपीजी गैस कनेक्शन के साथ-साथ एलपीजी सिलेंडर एवं चूल्हा लें सकते हैं। एलपीजी गैस कनेक्शन मिल जाने के बाद आप केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के साथ कम दाम पर एलपीजी सिलेंडर रिफिल करवा सकते हैं।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ( Pradhanmantri Ujjawala Yojana 2024 Apply online )

अगर आप प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत फ्री गैस कनेक्शन एवं सब्सिडी लेकर गैस रिफिल करवाना चाह रहे हैं, तो इसके लिए आपको उज्ज्वला योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, तब जाकर आपको इन सभी सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। ऐसे में उज्जवला योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर, अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं या फिर आप नीचे दी गई है स्टेप्स फॉलो करके भी उज्ज्वला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • अब होम पेज पर Apply for New Ujjwala Yojana 2.0 Connection वाला विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • अब यहां पर आपके सामने अलग-अलग एलपीजी प्रोवाइडर कंपनी का नाम दिखेगा, इसमें से आप किसी भी एक कंपनी का नाम चयन करके आवेदन फार्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करके आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकालकर, फॉर्म को अपने नजदीकी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के ऑफिस में जाकर जमा करवा दें।
  • अब एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आपका रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कंप्लीट करके आपको फ्री में एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध करवा देगी।
  • इस तरह से आप प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत आवेदन करके फ्री गैस कनेक्शन ले सकते हैं।

Conclusion :-

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ( Pradhanmantri Ujjawala Yojana 2024 ) के अंतर्गत केंद्र सरकार 2024 में 1.6 करोड़ से अधिक उज्ज्वला योजना से वंचित रह चुके, परिवारों को कनेक्शन देने के लिए अतिरिक्त बजट के साथ-साथ कई सारी अभियान चला रही है, ताकि अधिक से अधिक परिवार उज्जवला योजना के लाभार्थी बनकर सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सके।

ऐसे में अगर आप अभी तक उज्जवला योजना के लाभार्थी नहीं बनी है, तो आज ही आप अपने नजदीकी एलपीजी गैस प्रोवाइडर डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करके उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Read more :- PM Awas Yojana Gramin 2024 | पीएम आवास योजना ग्रामीण आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन