Pradhanmantri Awas Yojana Bihar : बिहार के बेघर परिवारों को खुद का पक्का मकान बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में अभी तक जिन परिवारों को आवास सहायता पीएम आवास योजना के अंतर्गत नहीं मिल पाया हैं, वो अब ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से योजना के अंतर्गत आवेदन करके 130000 रुपए की आर्थिक सहायता ले सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीएम आवास योजना के अंतर्गत खास करके ग्रामीण क्षेत्र के झुग्गी झोपड़िया में रहने वाले परिवारों को आवास सहायता बीपीएल सूची के आधार पर उपलब्ध करवाई जाएगी। ऐसे में अगर आपका भी नाम बीपीएल सूची के अंतर्गत आता हैं, तो आप आज ही पीएम आवास योजना के अंतर्गत आवेदन करके पक्का मकान बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही आर्थिक सहायता का लाभ उठा सकते हैं।
इस स्कीम के अंतर्गत बिहार के करोड़ों परिवारों को आवास सहायता दिया जा चुका हैं एवं जरूरतमंद परिवारों को जल्द से जल्द आवास सहायता देने का प्रावधान किया गया हैं। इसके लिए आप अपने ग्राम पंचायत अधिकारी या ग्राम आवास अधिकारी से संपर्क करके पीएम आवास योजना के लिए आवेदन फार्म भरवा कर, सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता लें सकते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना बिहार
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बिहार के 2 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करवाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू करवा दी गई हैं। ऐसे में जरूरतमंद परिवार बीपीएल सूची के आधार पर योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे आवेदन करने के लिए लाभार्थी अपने पंचायत अधिकारी से संपर्क करके योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कंप्लीट करवा सकते हैं।
पीएम आवास योजना का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लाभार्थियों का वेरिफिकेशन प्रक्रिया कंप्लीट करने के पश्चात, बीपीएल सूची एवं क्राइटेरिया के आधार पर आवास सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस स्कीम के अंतर्गत पक्का मकान बनाने के लिए 130000 रुपए की आर्थिक सहायता तीन आसान किस्तों के रूप में जारी की जाएगी, जिसकी सहायता से कोई भी जरूरतमंद परिवार पक्का मकान बना सकते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के फायदे
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए 130000 रुपए की आर्थिक सहायता एवं पक्का शौचालय बनाने के लिए ₹10000 की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत एलपीजी गैस सिलेंडर कनेक्शन के साथ-साथ आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत फ्री स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सीधे तौर पर उपलब्ध करवाई जाएगी
ऐसे में इन सभी स्कीम का लाभ सीधे तौर पर बीपीएल सूची के अंतर्गत आने वाले परिवारों को दी जाएगी। ऐसे में आप योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवरकर सरकार द्वारा दी जारी कई सारी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप अपने ग्राम पंचायत के आवास सहायक अधिकारी से संपर्क करके प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना बिहार के लिए पात्रता
प्रधानमंत्री आवास योजना बिहार के अंतर्गत आवेदन करने के लिए लाभार्थी के पास निम्न पात्रता होना चाहिए।
- लाभार्थी बिहार का मूल निवासी हो ।
- लाभार्थी सरकारी नौकरी में ना हो ।
- लाभार्थी का वार्षिक आय 8 लख रुपए प्रति वर्ष से कम हो ।
- लाभार्थी को पहले आवास सहायता ना मिला हो।
- लाभार्थी का नाम बीपीएल सूची के अंतर्गत हो।
- लाभार्थी का राशन कार्ड बन चुका हो।
प्रधानमंत्री आवास योजना बिहार के लिए जरूरी दस्तावेज
प्रधानमंत्री आवास योजना बिहार के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज होना चाहिए , तभी आप आवेदन कर पाएंगे
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- राशन कार्ड
- बीपीएल सूची
- बैंक पासबुक
- आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
प्रधानमंत्री आवास योजना बिहार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
यदि आप प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी बनकर अपना खुद का पक्का मकान बनाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- अब होम पेज पर प्रधानमंत्री आवास योजना 2024 वाले विकल्प पर क्लिक करके न्यू रजिस्ट्रेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अभी यहां पर अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करके जिला ग्राम पंचायत का नाम वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने प्रधानमंत्री आवास योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा, जहां पर मांगी गई जानकारी एवं मूल दस्तावेज को अपलोड करके फार्म को सबमिट करना होगा।
- इस तरह से आपका आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कंप्लीट हो जाएगा।
- अब आपके द्वारा दर्ज जानकारी वेरीफाई करके एलिजिबिलिटी के आधार पर आपको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।
Conclusion :-
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बिहार के ज्यादा से ज्यादा गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए प्रधानमंत्री जी की ओर से घोषणा की गई हैं। ऐसे में अगर आपके पास में पक्का मकान नहीं हैं, तो आज ही आप प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवेदन करके आवास सहायता ले सकते हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर पाएंगे।