Pradhan Mantri Rojgar Yojana 2024: सिर्फ इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए सरकार से पाएं 10 लाख, बस कुछ शर्तो पर..

Pradhan Mantri Rojgar Yojana 2024: आजकल भारत सरकार हर दिन नई-नई योजना को संचालित कर रही है ताकि भारत के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को लाभ पहुंचाया जा सके। क्योंकि सरकार को बखूबी पता है कि यदि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को वित्तीय सहायता दी जाएगी। तभी देश की उन्नति होगी। ऐसे में जब से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री के पद पर अपनी धाक जमाई है,  जबरदस्त से जबरदस्त योजनाओं की लहर सी ला दी है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत के गरीब परिवारों टारगेट में रखते हुए इन योजनाओं को चलाया जा रहा है, और गरीब लोग भारी संख्या में सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कल्याणकारी योजनायों से लाभान्वित हो रहे हैं। योजना के भंडार से हम आपके लिए वन ऑफ़ द बेस्ट योजना के बारे में जानकारी लेकर आए हैं जिसका नाम है प्रधानमंत्री रोजगार योजना 2024( Pradhan Mantri Rojgar Yojana 2024 ) 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के हर एक नागरिक को इस योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना होगा तो चलिए उन्ही शर्तों पर चर्चा कर लेते हैं। 

Pradhanmantri Rojgar Yojana 2024 क्या है? 

प्रधानमंत्री रोजगार योजना (Pradhan Mantri Rojgar Yojana) के तहत भारत के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के परिवारों को उचित एवं प्रॉफिटेबल बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार द्वारा Rs 25,000 पैसे लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन बहुत कम ब्याज दर पर दिया जा रहा है। आपका लोन आपके आधार कार्ड और पैन कार्ड के तहत पास किया जाएगा और Rs 25,000 पैसे लेकर 10 लाख रुपए के बीच कोई भी राशि आपको मिल सकती है।

और सबसे अच्छी बात की इस लोन को चुकाने के लिए सरकार ने काफी अच्छा रूल चलाया है, इसके तहत आप इस लोन की किस्त को अपने अनुसार कम एवं ज्यादा रख सकते हैं। दूसरी तरफ इस लोन को चुकाने के लिए आपको पूरे 3 साल से लेकर 7 साल तक का समय दिया जाता है जो काफी ज्यादा है। 

Pradhan mantri Rojgar Yojana के उद्देश्य? 

प्रधानमंत्री रोजगार योजना (Pradhan Mantri Rojgar Yojana) का मुख्य उद्देश्य भारत के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बेरोजगारी के जाल से बाहर निकालने के लिए प्रॉफिटेबल बिजनेस शुरू करने पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। ताकि देश में छाई हुई ग़रीबी की आग को बुझाया जा सके।  और गरीब परिवार अपने पैरों पर खड़ा होकर अपनी भविष्य को उज्ज्वल एवं सुरक्षित बना पाए। इस योजना के तहत गरीब परिवार को बिजनेस शुरू करने के लिए बहुत कम ब्याज दर पर लोन प्रोवाइड किया जा रहा है। 

बिजनेस शुरू करने की उचित ट्रेनिंग दी जा रही है कि कौन सा बिजनेस हमारे लिए प्रॉफिटेबल हो सकता है और कौन सा हमें शुरू करना चाहिए। इस योजना को दुनिया भर अपार योजनायों में से एक कल्याणकारी योजना कहा जा सकता है क्योंकि इस योजना के तहत किसी भी जाति धर्म में भेदभाव नहीं किया गया है। 

Pradhanmantri Rojgar Yojana के लिए पात्रता :- 

प्रधानमंत्री रोजगार योजना (Pradhan Mantri Rojgar Yojana) में आवेदन करने के लिए आपको कुछ पात्रतायों के बारे में पता होना चाहिए…

  • आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए 
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की पारिवारिक वार्षिक आय ₹1,00,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति कम से कम आठवीं पास तो होना ही चाहिए
  • और सबसे महत्वपूर्ण बात की आवेदन कर्ता की आयु 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 
  • आवेदन करने वाला व्यक्ति ने पहले किसी बड़े लोन का लाभ  नहीं उठाया होना चाहिए। अर्थात कोई बड़ा लोन संचालित नहीं होना चाहिए। 
  • व्यक्ति का मानसिक संतुलन बिल्कुल सही होना चाहिए।

Pradhan mantri Rojgar योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे दिए गए दस्तावेज़ होने आवश्यक है तभी आप प्रधानमंत्री रोजगार योजना (Pradhan Mantri Rojgar Yojana) में अपना आवेदन कर रहे इस योजना का लाभ उठा पाएंगे…

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड  
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • आठवीं की मार्कशीट
  • प्रस्तावित प्रोजेक्ट की प्रोफाइल
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • एससी सर्टिफिकेट( यदि है तो)  
  • ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है
  • आय प्रमाण पत्र 
  • ईडीपी ट्रेंनिंग सर्टिफिकेट
प्रधानमंत्री रोजगार योजना

कितनी ब्याज दर पर मिलेगा लोन? 

लोन लेने से पहले हम सभी पहले ब्याज दर पर डिस्कस करना उचित मानते हैं ताकि लोन उठाने से पहले उचित निर्णय लिया जा सके।  तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रधानमंत्री रोजगार योजना (Pradhan Mantri Rojgar Yojana) में सरकार द्वारा दिए जा रहे ₹25,000 से लेकर ₹1,00,000 तक के लोन पर सिर्फ 15% ब्याज दर ही निर्धारित किया गया है। लेकिन यदि आप ₹25000 के लोन से लाभान्वित किए जाते हैं तो आपको सिर्फ 12% के ब्याज दर से ही लोन को भरना होगा। और सबसे अच्छी की बात की इसे आप 3 सालों में भर सकते हैं।

इसके अलावा ऑफिशल वेबसाइट के अनुसार आपको 10 से 20% तक की सब्सिडी भी सरकार द्वारा दी जाएगी। उचित बिजनेस स्टार्ट करने के लिए आपको पूरा गाइड किया जाएगा और ट्रेनिंग भी प्रोवाइड की जाएगी।  ताकि आप अपने पैसे किसी नोंन प्रॉफिटेबल बिजनेस में स्पेंड ना कर दे  । 

प्रधानमंत्री रोजगार योजना 2024

Pradhanmantri Rojgar योजना मैं आवेदन कैसे करें? 

प्रधानमंत्री रोजगार योजना (Pradhan Mantri Rojgar Yojana) में आवेदन करने की विधि बिल्कुल आसान है यदि आप हमारे द्वारा बताई गई विधि का उपयोग करते हैं तो…

  • आपको प्रधानमंत्री रोजगार योजना (Pradhan Mantri Rojgar Yojana) की ऑफिशल वेबसाइट www.dcmsme.gov.in पर आ जाना है। 
  • इसके बाद आपके सामने इस ऑफिशल वेबसाइट का होम पेज खुलेगा और होम पेज पर हालही में संचालित योजनायें आ जाएंगी।
  • वहां आपको प्रधानमंत्री रोजगार योजना का नाम भी दिखेगा और इसी लिंक पर आपको क्लिक कर देना है। 
  • इसके पश्चात आपके सामने डायरेक्ट इस योजना का आवेदन पत्र खुलेगा।  हालांकि आवेदन पत्र खोलने से पहले आपसे मोबाइल नंबर मांगा जाये और मोबाइल नंबर पर ओटीपी आने पर आपका वेरीफिकेशन हो सकता है। 
  • घबराइए मत विधि बहुत ज्यादा आसान है,  अब आपसे आवेदन पत्र के लिए डॉक्यूमेंट और आपकी पर्सनल डिटेल मांगी जाएगी जिसे यहां पर फिल करना है और डॉक्यूमेंट की क्लियर फोटोकॉपी होनी चाहिए। 
  • पूरी डिटेल को ध्यान पूर्वक फिर से चेक कर लेने के बाद आपको सबमिट या नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है। 
  • इसके पश्चात आपका आवेदन पत्र सरकार द्वारा स्वीकृति के लिए तैयार होगा, जैसे ही सरकार द्वारा आपके आवेदन को अप्रूवल किया जाएगा । 
  • आपके मोबाइल नंबर से आपसे संपर्क किया जाएगा और बैंक के द्वारा आपको पास हुए लोन कि धनराशि दे दी जायेगी।