PM Vidya Laxmi Yojana 2024 | केंद्र सरकार दे रही पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपए तक का एजुकेशन लोन

PM Vidya Laxmi Yojana 2024 : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा विद्यालक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई हैं। इस योजना के अंतर्गत देश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले मेधावी छात्रों को 10 लाख रुपए तक का एजुकेशन लोन बिना किसी गारंटी के उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस योजना के अंतर्गत कोई भी मेधावी छात्र छात्राएं, जिनके परिवार का वार्षिक आय ₹800000 प्रति वर्ष से कम हैं, वो इस योजना के अंतर्गत एजुकेशन लोन ले सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत देश के करीब 860 हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट के करीब 22 लाख से अधिक छात्रों को प्रतिवर्ष एजुकेशन लोन उपलब्ध कराई जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
PM Vidya Laxmi Yojana 2024
PM Vidya Laxmi Yojana 2024

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत छात्रों को बिना ब्याज के एजुकेशन लोन उपलब्ध करवाई जाएगी, यानी एजुकेशन लोन पर लगने वाले ब्याज दर को केंद्र सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में प्रदान की जाएगी। ऐसे में कोई भी छात्र जो देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में ग्रेजुएशन डिग्री डिप्लोमा की पढ़ाई कर रहे हैं पीएम विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत 10 लख रुपए तक का एजुकेशन लोन ले सकते हैं।

ऐसे में अगर आप प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना के अंतर्गत एजुकेशन लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो चलिए जानते हैं। प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना क्या हैं?,  प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के लिए पात्रता , आवेदन करने की प्रक्रिया इन सब से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से ताकि आप भी केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही एजुकेशन लोन लेकर अपना सुनहरा कैरियर बना सकें।

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना 2024 ( PM Vidya Laxmi Yojana 2024 )

देश के मेधावी छात्र-छात्राओं को अनुदान के रूप में एजुकेशन लोन उपलब्ध करवाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना की शुरुआत की गई हैं। इस योजना के अंतर्गत देश के सर्वश्रेष्ठ इंस्टिट्यूट या यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को ₹1000000 तक का एजुकेशन लोन उपलब्ध करवाई जाएगी।

सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही 10 लाख रुपए के लोन पर 7.5 लाख रुपए तक की गारंटी भारत सरकार की ओर से ली जाएगी। इसके अलावा छात्रों को ब्याज दर पर 3% तक की सब्सिडी केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। ऐसे में कोई भी छात्र छात्राएं विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत एजुकेशन लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करके पात्रता के आधार पर एजुकेशन लोन लेकर अपने हायर एजुकेशन की पढ़ाई को पूरा कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना 2024 के लिए पात्रता ( PM Vidya Laxmi Yojana 2024 Eligibility criteria )

प्रधानमंत्री विद्यालय लक्ष्मी योजना 2024 के अंतर्गत एजुकेशन लोन लेने के लिए अभ्यर्थियों के पास निम्न पात्रता का होना जरूरी है।

  • अभ्यर्थी के परिवार का वार्षिक आय 8 लाख रुपए प्रति वर्ष से कम होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी देश के सर्वश्रेष्ठ 860 हायर एजुकेशन इंस्टिट्यूट में पढ़ रहे हो। 
  • अभ्यर्थी का एडमिशन एनआईआरएफ रैंकिंग 100 के अंतर्गत आने वाले इंस्टिट्यूट में होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी का एडमिशन स्टेट लेवल के एनआईआरएफ रैंकिंग 200 या इसके भीतर वाले इंस्टिट्यूट में होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी देश के किसी भी सरकारी इंस्टिट्यूट में पढ़ रहे हो।

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज ( PM Vidya Laxmi Yojana 2024 Documents )

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना 2024 अंतर्गत एजुकेशन लोन लेने के लिए निम्न जरूरी दस्तावेज का होना अनिवार्य है।

  • 10वीं 12वीं बोर्ड का मार्कशीट 
  • आवासीय प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • बोनाफाइड सर्टिफिकेट 
  • पिछले कक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र 
  • बैंक पासबुक 
  • ईमेल आईडी 
  • मोबाइल नंबर

प्रधानमंत्री विद्यालय लक्ष्मी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपए तक का एजुकेशन लोन केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी, जिस पर केंद्र सरकार 7.5 लाख रुपए तक के लोन की गारंटी लेंगी। इसके अलावा केंद्र सरकार की ओर से लोन के ब्याज दर पर 3% तक के सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा जिन छात्र-छात्राओं के परिवार का वार्षिक आय 4.5 लाख रुपए प्रति वर्ष से कम हैं, उन्हें ब्याज में पूर्ण अनुदान केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी।

प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें? ( PM Vidya Laxmi Yojana 2024 Apply Online )

यदि आप प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना के अंतर्गत एजुकेशन लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप इसके आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर एजुकेशन लोन ले सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • अब यहां पर मांगी गई जानकारी दर्ज करके दस्तावेज अपलोड कर देना हैं।
  • इस तरह से आपका आवेदन प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना के लिए सफलतापूर्वक कंप्लीट हो जाएगी।

Conclusion :-

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा गरीब परिवार के बच्चों को हायर एजुकेशन दिलाने के लिए 10 लाख रुपए तक का एजुकेशन लोन कम वार्षिक ब्याज दर पर बिना किसी गारंटी के उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि गरीब परिवार के बच्चे भी हायर एजुकेशन ले सकें। ऐसे में अगर आप भी एजुकेशन लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप प्रधानमंत्री विद्यालक्ष्मी योजना के अंतर्गत 10 लाख तक का एजुकेशन लोन आसानी से ले सकते हैं।

Read more :- CM Kisan Yojana List 2024 | राजस्थान मुख्यमंत्री किसान योजना लाभार्थी लिस्ट जारी, ऐसे करें चेक