PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024 : किसानों का सोलर पेनल सिस्टम लगाने का सपना हुआ,सरकार से पाएं 90% तक सब्सिडी 

इस योजना के तहत किसानों को अपने खेतों में सोलर पैनल लगाने के लिए 90% तक की सब्सिडी दी जाएगी। और सरकार द्वारा घोषणा कर दी गई है कि इस योजना के तहत देश के कुल 35 लाख किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीएम कुसुम सोलर सब्सिडी योजना 2024 (PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024): जैसा की आजकल किसानों को सिंचाई इत्यादि के लाइट की दिक्कतें देखने को मिल रही है क्योंकि ऊर्जा से चलने वाले स्रोतों को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिल पाने के कारण कृषि में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस समस्या का भी समाधान निकाल दिया है और समाधान के तोर पर नरेंद्र मोदी ने पीएम कुसुम सोलर सब्सिडी योजना (PM Kusum Solar Subsidy Yojana) को संचालित कर दिया है। 

इस योजना PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024 के तहत किसानों को अपने खेतों में सोलर पैनल लगाने के लिए 90% तक की सब्सिडी दी जाएगी। और सरकार द्वारा घोषणा कर दी गई है कि इस योजना के तहत देश के कुल 35 लाख किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। इसलिए जल्द से जल्द इस योजना में आवेदन करें। आवेदन करने से संबंधित और अन्य विभिन्न जानकारियां नीचे प्रस्तुत की गई है। 

PM Kusum Solar Subsidy Yojana क्या है? 

प्रधानमंत्री कुसुम सोलर सब्सिडी योजना (PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024)को हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं को हल करने के लिए संचालित किया गया है और इस योजना के तहत किसानों को कृषि करने हेतु सोलर पैनल लगाने के लिए 90% तक की सब्सिडी दी जाएगी।

और किसानों के लिए कृषि करना और भी ज्यादा सुविधाजनक और सुलभ हो पाएगा। क्योंकि आजकल किसानों को सिंचाई इत्यादि हेतु बिजली की कटौती की समस्या का सामना करना पड़ रहा है इसलिए कृषि को समय-समय पर पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही। इस योजना के तहत सरकार ने 35 लाख किसानों को लाभान्वित करने का फैसला लिया है और इसके लिए सरकार ने 500 करोड रुपए का बजट तय किया है। 

PM Kusum Solar Subsidy Yojana के उद्देश्य? 

प्रधानमंत्री कुसुम सोलर सब्सिडी योजना 2024 (PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024) का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि में सोलर पैनल की सुविधा प्रोवाइड करवाना है ताकि फसल को समय-समय पर पानी मिल सके और किसान ज्यादा से ज्यादा फसल निकाल पाए और ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त कर पाए। 

सोलर पैनल के तहत 17.5 लाख डीजल और पेट्रोल पंप बंद किए जाएंगे और सोलर पैनल के चलते ही ट्यूबेल इत्यादि चलाए जाएंगे। सबसे अच्छी बात की यह सोलर पैनल पूरी तरह से वाटरप्रूफ होंगे और बारिश इत्यादि से इनका कोई खतरा नहीं होगा। 

PM Kusum Solar Subsidy Yojana के प्रमुख लाभ 

इस कल्याणकारी योजना के तहत सरकार द्वारा काफी लाभ दिए जा रहे हैं जिनकी सूची निम्न  प्रकार है :- 

  • कुसुम सोलर सब्सिडी योजना (PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024) के तहत हाई क्वालिटी सोलर पैनल उपलब्ध करवाए जाएंगे जो उच्चतम स्तर की ऊर्जा देने में सक्षम होंगे।
  •  सिर्फ भारत के मूल निवासियों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा। 
  •  इसके अलावा यदि किसी भी कारणवंश सोलर पैनल में कोई खराबी आती है या फिर बादलों के चलते सोलर पैनल पर्याप्त ऊर्जा उपलब्ध नहीं करवा पा रहा तो आप इसे हटाकर अपने पंप को डीजल पेट्रोल से भी चला पाएंगे। जैसा कि आप पहले करते थे। 
  •  इस योजना के तहत 17.5 लाख डीजल और पेट्रोल पंप की बंद होंगे और 17.5 लाख सौर ऊर्जा से चलने वाले इंजन स्थापित किए जाएंगे। 
  • इस योजना के अनुसार किसानों को अपने खेत में सोलर पैनल लगाने के लिए सिर्फ 10% भुगतान ही करना होगा बाकी 90% सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है।
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा किसानों को कम कीमत वाले सोलर पैनल ऑफर किये जा रहे हैं। 

PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024 का आवेदन शुल्क 

प्रधानमंत्री कुसुम सोलर सब्सिडी योजना 2024 (PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024) में आवेदन करने के लिए आपको 5000 रु  की धनराशि प्रति मेगावाट के साथ जीएसटी मिलकर जमा करवानी होगी और आपकी यह राशि राजस्थान अक्षय ऊर्जा नियम के डीडी के अनुसार जमा किया जाएगा। इसलिए यहां किसी प्रकार की कोई छिपी हुई राशि उपलब्ध नहीं है अर्थात आपसे किसी प्रकार का कोई घोटाला नहीं किया जाएगा।

यदि यहां मेगावाट के अनुसार आवेदन शुल्क की बात करें तो आपको 0.5 मेगावाट पर ₹2500 और जीएसटी देनी होगी और वहीं अगर आप  1 मेगावाट  का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको ₹5000 की धनराशि और प्लस जीएसटी देनी होगी। इसी के साथ  1.5 मेगावाट के लिए 7500 प्लस जीएसटी और 2 मेगावाट के लिए 10000 प्लस जीएसटी पे करनी होगी। 

PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज 

यदि आप नीचे दिए गए दस्तावेज को ध्यानपूर्वक पढ़ते हैं और आपके पास नीचे दिए गए सभी दस्तावेज उपलब्ध है जो आप इस योजना PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024 के तहत लाभान्वित हो सकते हैं :- 

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो  
  • बैंक का खाता पासबुक
  • आवेदन के पास भूमि होना आवश्यक इत्यादि। 

PM Kusum Solar Subsidy Yojana में आवेदन कैसे करें? 

इस योजना PM Kusum Solar Subsidy Yojana 2024 में आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा ताकि आप आसानी से अपना आवेदन कर पाए। 

  •  सबसे पहले आपको पीएम कुसुम सोलर सब्सिडी योजना की ऑफिशल वेबसाइट https://pmkusum.mnre.gov.in/#/landing  पर आ जाना है
  •  इसके पश्चात आपको राज्य चुनने का ऑप्शन दिखाई देगा और आपका मोबाइल नंबर मांगा जाएगा मोबाइल नंबर पर एक OTP आएंगा, जिसे  यहाँ भरना है और आपको नए होम पेज पर लेकर जाया जाएगा। 
  • इसके पछश्चात् योजना का आवेदन फॉर्म खुल जायेगा 
  •  मांगी गई सभी पर्सनल डिटेल को यहां फील करें और अपने डॉक्यूमेंट की फाइल को अपलोड करें।
  • अब इसे सबमिट कर दे मैं आपका अप्लाई सक्सेसफुल ही हो चुका है और यदि आप ऑनलाइन तरीके से अप्लाई नहीं करना चाहते तो आप आसपास की ई- मित्र का सहारा ले सकते हैं।