PM Kaushal Vikas Yojana Registration 2025 | फ्री ट्रेनिंग के साथ मिलेगी ₹8000 की आर्थिक सहायता, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

PM Kaushal Vikas Yojana Registration 2025 : प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत देश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के योग्य बनाकर, उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत फ्री ट्रेनिंग के साथ-साथ आर्थिक सहायता एवं ट्रेनिंग से संबंधित सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाई जा रही है। ऐसे में देश के कोई भी बेरोजगार युवा जो आत्मनिर्भर बनकर या फिर नौकरी करके अपना भरण पोषण करना चाह रहे हैं, वो पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवा कर सरकार द्वारा दिए जा रही फ्री ट्रेनिंग एवं स्किल डेवलपमेंट कोर्स कर सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
PM Kaushal Vikas Yojana Registration 2025
PM Kaushal Vikas Yojana Registration 2025

ऐसे में अगर आप भी सरकारी या प्राइवेट नौकरी की इच्छा रखते हैं और आप बेरोजगार युवाएं पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत अलग-अलग उपलब्ध करवाई जा रही ट्रेंनिंग कोर्सेज, फ्री में कर कर सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता लेकर अपने लिए रोजगार ढूंढ सकते हैं। इसके लिए आप पीएम कौशल विकास योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 2025 के अंतर्गत शुरू होने वाली ट्रेनिंग के लिए अभी से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवाने वाले अभ्यर्थियों का चयन करके, उन्हें फ्री ट्रेनिंग के साथ-साथ सर्टिफिकेट एवं को ट्रेनिंग पूरा करने के बाद ₹8000 तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि बेरोजगार युवा किसी भी शहर में जाकर अपना नया रोजगार शुरू कर सकें या फिर रोजगार के अवसर चला सकें, तो चलिए जानते हैं। पीएम कौशल विकास योजना 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया? ,  दस्तावेज इत्यादि जानकारी विस्तार से।

पीएम कौशल विकास योजना 2025 ( PM Kaushal Vikas Yojana Registration 2025 )

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश के बेरोजगार युवाओं के बेरोजगारी दूर करने एवं उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करके आत्मनिर्भर बनाने के लिए पीएम कौशल विकास योजना का संचालन किया जा रहा हैं। इस योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को अलग-अलग स्किल डेवलपमेंट कोर्स करवा कर उन्हें, रोजगार के अवसर दिया जा रहा हैं। इसके अलावा ट्रेनिंग कंप्लीट करने के बाद युवाओं को ट्रेनिंग से संबंधित सर्टिफिकेट एवं आर्थिक सहायता दी जा रही हैं।

साथ ही साथ ट्रेनिंग पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को कौशल विकास योजना के तहत रोजगार मेला का आयोजन करवा कर उन्हें नौकरी के अवसर भी दिया जा रहा हैं। ऐसे में अगर आप भी 10वीं 12वीं या ग्रेजुएशन करके बेरोजगार हैं,  तो आप पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवा कर बिल्कुल मुफ्त में ट्रेनिंग लेकर नौकरी के योग्य बन सकते हैं।

पीएम कौशल विकास योजना 2025 पात्रता

पीएम कौशल विकास योजना 2025 के अंतर्गत मुक्त ट्रेनिंग एवं आर्थिक सहायता लेने के लिए युवाओं के पास निम्न पात्रता होना चाहिए।

  • आवेदनकर्ता का उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
  • आवेदक कम से कम 10वीं या 12वीं या फिर ग्रेजुएशन पास होना चाहिए। 
  • आवेदक भारत का मूल निवासी होना चाहिए। 
  • आवेदक के परिवार का वार्षिक आय 8 लाख रुपए प्रति वर्ष से कम होना चाहिए।
  • आवेदक बेरोजगार होना चाहिए।

पीएम कौशल विकास योजना 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज

पीएम कौशल विकास योजना 2025 का लाभ लेने के लिए युवाओं के पास निम्न दस्तावेज होना चाहिए।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • आवासीय प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाता संख्या
  • ईमेल आईडी 
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत चयनित युवाओं को फ्री स्किल डेवलपमेंट कोर्स के साथ-साथ कोर्स पूरा करने पर सर्टिफिकेट एवं ₹8000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी,  ताकि युवा किसी भी दूसरे शहर में जाकर अपने लिए नई नौकरी के अवसर को चला सकें या फिर खुद का छोटा-मोटा रोजगार शुरू कर सकें।

इस स्कीम के अंतर्गत ट्रेनिंग कंप्लीट कर चुके युवाओं को अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए पीएम मुद्रा लोन योजना के अंतर्गत कम ब्याज पर लोन की सुविधा एवं कई सारी अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

पीएम कौशल विकास योजना 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

यदि आप अपना रजिस्ट्रेशन पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत करवा कर फ्री ट्रेनिंग लेने की इच्छा रखते हैं, तो इसके लिए आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • आप यहां पर आवेदन फॉर्म ओपन होगा जहां पर अभ्यर्थी का नाम पता शैक्षणिक योग्यता बैंक खाता संख्या ट्रेनिंग सेंटर का नाम इत्यादि जानकारी दर्ज करके मूल दस्तावेज अपलोड करना होगा।
  • अब आवेदन फार्म को फाइनल रिचेक करके सबमिट कर देना होगा।
  • इस तरह से आपका आवेदन या रजिस्ट्रेशन पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक कंप्लीट हो जाएगी।

Conclusion :-

पीएम कौशल विकास योजना के अंतर्गत युवाओं को फ्री ट्रेनिंग के साथ-साथ ₹8000 की आर्थिक सहायता देने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में जो भी युवा 2025 के अंतर्गत फ्री ट्रेनिंग लेकर आत्मनिर्भर करने की इच्छा रखते हैं, वह इस स्कीम के अंतर्गत अभी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, तब जाकर उन्हें 2025 से ट्रेनिंग के साथ-साथ आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।