PM internship Scheme 2024 : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश के पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार के योग्य बनाकर नौकरी के लिए प्रेरित करने के लिए इंटर्नशिप प्रोग्राम दी जा रही हैं, ताकि युवा अपने पढ़ाई से संबंधित स्किल इंटर्नशिप के अंतर्गत सीख कर रोजगार के योग बन सके। इस बात को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार की ओर से आगामी 5 वर्षों में 1 करोड़ से अधिक युवाओं को अलग-अलग देश के नामी ग्रामी कंपनियों में इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीएम इंटर्नशिप स्कीम के अंतर्गत इंटर्नशिप कर रहे अभ्यर्थियों को ₹5000 प्रति महीने का सैलरी दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत एलिजिबिलिटी के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को 12 महीने तक इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरा करने के बाद यानी कि इंटर्नशिप खत्म होने के बाद अभ्यर्थियों को ₹6000 की आर्थिक सहायता केंद्र सरकार की ओर से दी जाएगी, ताकि वह दूसरे शहर में जाकर अपने लिए अच्छा रोजगार ढूंढ सके।
ऐसे में अगर आप भी पढ़े लिखे होने के बावजूद बेरोजगार हैं, तो आप केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम 2024 के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत देश के बारे में कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका प्राप्त कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं। पीएम इंटर्नशिप स्कीम क्या हैं? , पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए पात्रता ,दस्तावेज आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से।
पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2024 ( PM internship Scheme 2024 )
प्रधानमंत्री इंटर्नशिप स्कीम के अंतर्गत आईटीआई डिप्लोमा डिग्री बीए बीकॉम बीएससी बीबीए या फिर कोई भी डिग्री डिप्लोमा धारा का अभ्यर्थी 12 महीने तक देश के अलग-अलग कंपनियों में इंटर्नशिप कर सकते हैं। इंटर्नशिप कर रहे अभ्यर्थियों को ₹5000 प्रति महीने की सैलरी दी जाएगी , जिसमें से 4500 रुपए प्रति महीने की सैलरी केंद्र सरकार की ओर से एवं ₹500 प्रति महीने की सैलरी इंटर्नशिप देने वाले कंपनी की ओर से दी जाएगी।
इसके साथ-साथ 12 महीने की इंटर्नशिप कंप्लीट करने के बाद अभ्यर्थियों को इंटर्नशिप सर्टिफिकेट के साथ-साथ ₹6000 की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। ऐसे में जो भी बेरोजगार अभ्यर्थी पीएम इंटर्नशिप स्कीम के अंतर्गत इंटर्नशिप करने के लिए इच्छुक हैं, वह 12 अक्टूबर 2024 से लेकर के 25 अक्टूबर 2024 तक अपना रजिस्ट्रेशन योजना के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से करवा सकते हैं।
इंटर्नशिप के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थियों का शार्ट लिस्ट किया जाएगा, उसके बाद शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों का 2 दिसंबर 2024 से इंटर्नशिप शुरू किया जाएगा। ऐसे में अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए पीएम इंटर्नशिप स्कीम से संबंधित जानकारी जानकर अपनी शैक्षिक योग्यता एवं एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के आधार पर रजिस्ट्रेशन करवा कर इंटर्नशिप कर सकते हैं।
पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता ( PM internship Scheme 2024 Education Qualification )
पीएम इंटर्नशिप स्कीम के अंतर्गत बीए बीकॉम बीएससी बीबीए बीसीए के साथ कोई भी डिग्री डिप्लोमा ग्रेजुएट अभ्यर्थी या फिर आईटीआई ट्रेनिंग प्राप्त अभ्यर्थी या फिर पॉलिटेक्निक डिप्लोमा डिग्री धारक अभ्यर्थी पीएम इंटर्नशिप स्कीम के लिए एलिजिबल हैं।
पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2024 के लिए आयु सीमा ( PM internship Scheme 2024 Age limit )
पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2024 के अंतर्गत कोई भी 21 वर्ष से लेकर के 24 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास जन्मतिथि से संबंधित जन्म प्रमाण पत्र या फिर 10वीं 12वीं बोर्ड का मार्कशीट होना जरूरी है।
पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2024 के लिए पात्रता ( PM internship Scheme 2024 Eligibility )
पीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम 2024 के अंतर्गत इंटर्नशिप लेने के लिए निम्न पात्रता केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित की गई है।
- आवेदक उम्मीदवार भारत का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक उम्मीदवार भारत के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी आईआईएम में ना पढ़ रहे हो।
- आवेदक उम्मीदवार के परिवार का कोई भी व्यक्ति सरकारी नौकरी में ना हो।
- आवेदक के परिवार का वार्षिक आय 8 लाख रुपए स्थिति वर्ष से कम हो।
- आवेदक फिलहाल किसी भी नौकरी में ना होना चाहिए।
पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2024 के अंतर्गत कहां मिलेगी इंटर्नशिप?
पीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम केंद्र सरकार की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत चलाया जा रहा हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से 800 करोड रुपए का बजट का प्रावधान किया जाने वाला हैं, ताकि अधिक से अधिक बेरोजगार पढ़े लिखे युवाओं को इंटर्नशिप दिया जा सकें। इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत देश के टॉप 500 कंपनियों में युवाओं को इंटर्नशिप करने का मौका दिया जाएगा। यह कंपनियां युवाओं के जिले या फिर राज्य में खास करके दिया जाएगा।
पीएम इंटर्नशिप स्कीम 2024 के लिए कैसे अप्लाई करें? ( PM internship Scheme 2024 Registration )
अगर आप पीएम इंटर्नशिप स्कीम में अप्लाई करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप पीएम इंटर्नशिप स्कीम के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। जल्द ही केंद्र सरकार की ओर से आधिकारिक पोर्टल जारी करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, उसके बाद अभ्यर्थी इंटर्नशिप के लिए अपने आधार कार्ड ईमेल आईडी मोबाइल नंबर शैक्षणिक प्रमाण पत्र के साथ आधिकारिक पोर्टल से अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर इंटर्नशिप ले पाएंगे।
- पीएम इंटर्नशिप स्कीम ( Pm internship Scheme ) के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- अब होम पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब यहां पर अभ्यर्थी का नाम पता शैक्षणिक योग्यता इत्यादि जानकारी दर्ज करके दस्तावेज अपलोड करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कंप्लीट कर लें।
- इस तरह से आप पीएम इंटर्नशिप स्कीम के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
Conclusion :-
केंद्र सरकार पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं को इंटर्नशिप करने का मौका देकर उन्हें रोजगार के योग बन रही हैं, ताकि अधिक से अधिक युवा इंटर्नशिप करके आर्थिक रूप से मजबूती पा सकें। इंटर्नशिप कर रहे युवाओं को ₹5000 प्रति महीने की सैलरी के साथ-साथ इंटर्नशिप पूरा करने के बाद ₹6000 की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। ऐसे में अगर आप भी पढ़े लिखे हैं ,तो आप पीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर देश के बड़े-बड़े कंपनियों में इंटर्नशिप करने का मौका प्राप्त कर सकते हैं।
Read more :- Rajasthan Safai Karamchari Bharti APPLY online 2024