Mukhymantri Ladki Bahin Yojana 2024 : महाराष्ट्र सरकार महाराष्ट्र के गरीब वर्ग से आने वाले महिलाओं एवं लड़कियों को ₹1500 प्रति महीने की आर्थिक सहायता के साथ-साथ 3 फ्री गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की शुरुआत की हैं। इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र के बीपीएल सूची के अंतर्गत आने वाले परिवार के कोई भी लड़की एवं महिलाएं जिनका उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच में हैं, वह इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी बन सकतीं हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस योजना के अंतर्गत सभी लाभार्थी महिलाओं को ₹1500 प्रति महीने की आर्थिक सहायता सीधे तौर पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना का लाभ मूल रूप से विवाहित तलाकशुदा विधवा महिलाएं को दिया जाएगा, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाकर उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जी के द्वारा माझी लड़की बहिन योजना ( Mukhymantri Ladki Bahin Yojana 2024 ) की शुरुआत की गई हैं तो चलिए जानते हैं। मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के लिए पात्रता, दस्तावेज एवं आवेदन करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी विस्तार से।
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना ( Mukhymantri Ladki Bahin Yojana 2024 )
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की घोषणा की गई हैं। इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र के सभी विधवा विकलांग विवाहित महिलाओं को ₹1500 प्रति महीने की आर्थिक सहायता के साथ-साथ, एक वर्ष में तीन फ्री गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना के अंतर्गत कोई भी 21 वर्ष से 60 वर्ष तक की महिलाएं ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा पाएंगे।
महाराष्ट्र सरकार की ओर से मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना 17 सितंबर 2024 से शुरू की जाएगी। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया शुरू करके महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवा कर, उनके एलिजिबिलिटी के आधार पर महाराष्ट्र सरकार की ओर से आर्थिक सहायता के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का लाभ समय-समय पर दिया जाएगा। ऐसे में महाराष्ट्र की महिलाएं इस योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर, योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले आर्थिक सहायता के साथ-साथ फ्री गैस सिलेंडर का लाभ उठा पाएंगी।
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के उद्देश्य
महाराष्ट्र सरकार महाराष्ट्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के तर्ज पर महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की शुरुआत 17 सितंबर 2024 से करेगी। इस योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र के सभी महिलाओं को प्रत्येक महीने की 10 तारीख को ₹1500 की आर्थिक सहायता महाराष्ट्र सरकार की ओर से डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी, ताकि महिला आत्मनिर्भर बनकर अपना खुद का भरण पोषण कर सके, जिससे कि महिलाओं को दूसरे व्यक्ति पर निर्भर न रहना पड़े एवं वे आत्मनिर्भर बैंक अपने खर्च उठा सके।
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के अंतर्गत महाराष्ट्र सरकार लाभार्थी महिलाओं को ₹1500 प्रति महीने की आर्थिक सहायता के साथ-साथ प्रत्येक वर्ष तीन फ्री एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाएगी। महाराष्ट्र सरकार की ओर से उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को ही फ्री गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाई जाएगी। ऐसे में मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के लाभार्थी महिलाओं को ₹1500 प्रति महीने की आर्थिक सहायता के साथ-साथ फ्री गैस सिलेंडर का लाभ भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के लिए पात्रता ( Mukhymantri Ladki Bahin Yojana 2024 Eligibility criteria )
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजन का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास निम्न पात्रता का होना जरूरी है।
- लाभार्थी महिला का उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच में होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला का परिवार का वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए प्रति वर्ष से कम होना चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत विधवा विकलांग तलाकशुदा एवं निराश्रित महिलाएं आवेदन कर पाएंगी।
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज ( Mukhymantri Ladki Bahin Yojana 2024 Documents )
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी महिलाओं के पास निम्न दस्तावेज का होना जरूरी है।
- बीपीएल सूची का फोटो कॉपी
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- आवासीय प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- बैंक खाते का डिटेल्स
- विकलांगता प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना आवेदन की प्रक्रिया कब शुरू होगी?
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता एवं फ्री गैस सिलेंडर लेने के लिए महाराष्ट्र सरकार की ओर से आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर 2024 से शुरू की जाएगी, उसके बाद कोई भी महिलाएं ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन माध्यम से योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर, राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सरकारी योजना का लाभ ले पाएंगी।
मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ( Mukhymantri Ladki Bahin Yojana 2024 Apply online )
यदि आप मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना ( Mukhymantri Ladki Bahin Yojana 2024 ) के अंतर्गत आवेदन करके योजना के अंतर्गत दी जाने वाली आर्थिक सहायता एवं फ्री गैस सिलेंडर पाने के लिए इच्छुक हैं, तो इसके लिए आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर पाएंगे।
- सबसे पहले मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब वहां होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना 2024 रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब यहां पर आवेदन फार्म में आपको लाभार्थी का नाम, बैंक खाता, जन्मतिथि ,शैक्षणिक योग्यता इत्यादि जानकारी दर्ज करके दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
- इस तरह से आपका आवेदन मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के अंतर्गत कंप्लीट हो जाएगा।
- अब अपने आवेदन का फोटो कॉपी निकाल कर अपने नजदीकी की ग्राम पंचायत अधिकारी या फिर नगर निगम अधिकारी के पास जमा करवा दें।
- इस तरह से आप मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के अंतर्गत अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर पाएंगी।
Conclusion :-
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ₹1500 प्रति महीने की आर्थिक सहायता एवं साल में तीन फ्री एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की शुरुआत की हैं। इस योजना के अंतर्गत कोई भी महिला जिनका उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच में हो, वो इस योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवरकर, सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता एवं 3 फ्री गैस सिलेंडर का लाभ सीधे तौर पर उठा पाएंगी।
Read more :- Pradhanmantri Ujjawala Yojana 2024 | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अप्लाई करने का तरीका, जाने प्रक्रिया