Mukhymantri Kanya Uthaan Yojna 2024 | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 आवेदन की प्रक्रिया शुरू, 50 हजार तक का स्कॉलरशिप

Mukhymantri Kanya Uthaan Yojna 2024 : बिहार राज्य के महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करके समाज में एक सम्मानजनक जिंदगी जीने का अधिकार देकर, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत समय-समय पर महिला एवं छात्राओं को आर्थिक सहायता दी जा रही हैं , ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपना खुद का डिसीजन खुद ले पाएं। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत दसवीं बोर्ड परीक्षा , इंटरमीडिएट एवं ग्रेजुएशन पास छात्राओं को बिहार सरकार की ओर से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Mukhymantri Kanya Uthaan Yojna 2024
Mukhymantri Kanya Uthaan Yojna 2024

ऐसे में बिहार की छात्राएं जो बिहार के किसी भी यूनिवर्सिटी बोर्ड या कॉलेज से 10वीं 12वीं या ग्रेजुएट पास कर चुकी हैं , वह कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत अलग-अलग स्तर के स्कॉलरशिप ले सकती हैं। आपको बता दे कि बिहार सरकार छात्राओं को अलग-अलग स्तर पर कई सारी आर्थिक सहायता समय-समय पर देती है, जिसका लाभ राज्य के लाखों महिलाएं एवं छात्राओं को समय-समय पर दिया जा रहा है।

ऐसे में अगर आप मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत स्कॉलरशिप या फिर आर्थिक सहायता लेना चाह रही हैं ,तो चलिए जानते हैं। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए पात्रता, दस्तावेज एवं आवेदन करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी विस्तार से ताकि कोई भी महिला या फिर लड़कियां मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर, सरकार द्वारा दी जा रही स्कॉलरशिप एवं आर्थिक सहायता का लाभ उठा पाएं।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 ( Mukhymantri Kanya Uthaan Yojna 2024 )

ई कल्याण विभाग बिहार सरकार की ओर से बिहार की छात्राओं को दशमी परीक्षा पास करने के बाद ₹10000 की आर्थिक सहायता , 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के बाद ₹25000 की आर्थिक सहायता एवं ग्रेजुएशन डिग्री पूरा करने के बाद ₹50000 की आर्थिक सहायता दी जा रही हैं। यह आर्थिक सहायता छात्राओं के बैंक खाते में सीधे तौर पर डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत इन छात्रवृत्ति आर्थिक सहायता लेने के लिए छात्राओं को ऑनलाइन पोर्टल के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन योजना के अंतर्गत करवाना होता है। 

ऐसे में अगर आप बिहार की रहने वाली है और आप बिहार के किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पास कर चुकी है या फिर बिहार बोर्ड से 10वीं या 12वीं बोर्ड परीक्षा पास कर चुकी हैं , तो आप मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर ₹10000 से लेकर के ₹50000 तक का छात्रवृत्ति का सकती हैं । यह छात्रवृत्ति बिहार के सभी वर्गों के छात्रों को दिया जा रहा है, ऐसे में कोई भी छात्र अपनी शैक्षणिक पात्रता के आधार पर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करके बिहार सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता का लाभ उठा सकती हैं।

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के उद्देश्य 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना ( Mukhymantri Kanya Uthaan Yojna 2024 ) का संचालन मूल रूप से बिहार में पिछड़े एवं दलित वर्ग से आने वाले छात्राओं को छात्रवृत्ति देकर उच्च शिक्षा को प्रेरित करते हुए उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत महिलाओं एवं छात्राओं को समय-समय पर कई सारी आर्थिक सहायता के साथ-साथ स्कॉलरशिप दी जा रही है।

सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है ताकि महिलाएं पढ़ लिखकर आत्मनिर्भर बन सके। ऐसे में महिलाओं को किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर न रहना पड़ेगा एवं राज्य में शिक्षा दर में वृद्धि होगी जिससे कि महिलाओं की स्वास्थ्य एवं अन्य समस्याओं को जड़ से मिटाया जा सकेगा। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का संचालन किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 के लिए पात्रता ( Mukhymantri Kanya Uthaan Yojna 2024 Eligibility )

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत स्कॉलरशिप की आर्थिक सहायता लेने के लिए छात्राओं के पास निम्न पात्रता होना चाहिए, तभी वह आवेदन कर पाएंगी।

  • छात्राएं मूल रूप से बिहार का स्थाई निवासी होनी चाहिए।
  • छात्राएं बिहार बोर्ड से 10वीं 12वीं पास की हो।
  • छात्राएं बिहार के किसी भी यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री कंप्लीट की हो।
  • छात्राएं ग्रेजुएशन की डिग्री 2020 से 24 सेशन के बीच में की हों।
  • छात्राएं के बैंक खाते का डीबीटी इनेबल एवं ई केवाईसी वेरीफिकेशन कंप्लीट होना चाहिए।
  • छात्राएं के पास शैक्षणिक सभी ओरिजिनल दस्तावेज होना चाहिए। 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज ( Mukhymantri Kanya Uthaan Yojna 2024 Documents )

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 ( Mukhymantri Kanya Uthaan Yojna 2024 ) के अंतर्गत आवेदन करने के लिए छात्रों के पास निम्न दस्तावेज का होना जरूरी है। 

  • दसवीं बोर्ड का मार्कशीट 
  • 12वीं बोर्ड का मार्कशीट 
  • ग्रेजुएशन का मार्कशीट 
  • आधार कार्ड 
  • आवासीय प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • बैंक पासबुक का डिटेल्स 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2024 ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया ( Mukhymantri Kanya Uthaan Yojna 2024 Online Apply )

यदि आप मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत आवेदन करके सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता या फिर छात्रवृत्ति लेने के लिए इच्छुक हैं, तो इसके लिए आपको योजना के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, तब जाकर आपको सरकार द्वारा छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। 

  • सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना / ई कल्याण विभाग बिहार के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको Mukhymantri Kanya Uthaan Yojna New Registration 2024 वाले विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • अब यहां पर आवेदन फॉर्म ओपन होगा, जहां पर छात्रा का नाम छात्र के पिता का नाम ,शैक्षणिक योग्यता ,जन्म तिथि ,पता, बैंक खाता संख्या, स्कूल कॉलेज का नाम इत्यादि जानकारी दर्ज करके शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अन्य मूल प्रमाण पत्र अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर देना है। 
  • इस तरह से आपका आवेदन मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत सफलता पूर्वक कंप्लीट हो जाएगा।
  • अब आवेदन फॉर्म कंप्लीट करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड दिया जाएगा जिसका उपयोग करके आप आगे आवेदन की स्थिति का पता लगा पाएंगी।

Conclusion :-

बिहार की छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज के मुख्य धारा से जोड़ने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत ₹10000 से ₹50000 तक की आर्थिक सहायता छात्राओं को अलग-अलग स्टेज पर दिया जा रहा हैं , ताकि छात्राएं आत्मनिर्भर बनकर अपना सुनहरा भविष्य बना सके। ऐसे में अगर आप भी बिहार की रहने वाली और बिहार बोर्ड से 10वीं 12वीं ग्रेजुएशन कर चुकी हैं ,तो आप ई कल्याण विभाग के अंतर्गत छात्रवृत्ति लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करके छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकतीं हैं।

Read more :- Free Laptop Yojana 2024 Online Registration | फ्री लैपटॉप योजना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू