LPG Gas Subsidy Yojana 2024 | एलपीजी गैस सब्सिडी योजना 2024 , ऐसे लें लाभ

LPG Gas Subsidy Yojana 2024 : मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहनाओं को लाडली बहना योजना के अंतर्गत 1250 रुपए प्रति महीने की आर्थिक सहायता के साथ-साथ मात्र ₹450 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवा रही हैं, ताकि महिलाओं के आर्थिक स्थिति में सुधार लाया जा सकें। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को एलपीजी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने के लिए 632 करोड रुपए खर्च की गई हैं। ‌इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के करीब 2 करोड़ से अधिक घरेलू उपयोग वाले एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिलिंग पर सब्सिडी जारी की गई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
LPG Gas Subsidy Yojana 2024
LPG Gas Subsidy Yojana 2024

ऐसे में जो भी मध्य प्रदेश की रहने वाली महिलाएं लाडली बहना योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता ले रही हैं, वे अब एलपीजी गैस सब्सिडी योजना के लाभार्थी भी बन सकती है। इसके लिए महिलाओं को आधिकारिक पोर्टल से अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, उसके बाद उन्हें एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिलिंग करवाने पर अतिरिक्त सब्सिडी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी, तो चलिए जानते हैं। एलपीजी गैस सब्सिडी योजना 2024 (LPG Gas Subsidy Yojana 2024 ) के बारे में जानकारी विस्तार से।

एलपीजी गैस सब्सिडी योजना 2024 ( LPG Gas Subsidy Yojana 2024 )

लाडली बहना योजना के लाभार्थियों को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से 450 रुपए में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने के लिए एलपीजी गैस सब्सिडी योजना का संचालन किया जा रहा हैं। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के अलावा अतिरिक्त सब्सिडी लाडली बहनाओं को उपलब्ध करवा रही है।

ऐसे में कोई भी लाडली बहना योजना के अंतर्गत रजिस्टर्ड महिलाएं एलपीजी गैस सब्सिडी योजना का लाभ उठा सकती हैं। महिलाओं को उनके पात्रता के आधार पर ₹450 में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसका लाभ महिलाएं आसानी से ले सकते हैं।

सरकार द्वारा महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित बीमारियों से बचने के लिए यह ठोस कदम उठाया गया हैं, ताकि महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा के साथ-साथ आर्थिक मजबूती मिल सके। ऐसे में लाडली बहना के लाभार्थी सभी महिलाएं एलपीजी सब्सिडी का लाभ उठा सकती हैं।

एलपीजी गैस सब्सिडी योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

एलपीजी गैस सब्सिडी योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश की महिलाओं को वर्तमान समय में ₹1000 में मिलने वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 450 रुपए में उपलब्ध करवाई जाएगी, यानी कि घरेलू उपयोग वाले एलपीजी गैस सिलेंडर पर महिलाओं को केंद्र सरकार की ओर से ₹300 की सब्सिडी के अलावा बाकी बचा सब्सिडी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी जाएगी। ऐसे में कुल मिलाकर महिलाओं को ₹450 में एलपीजी गैस सिलेंडर रिपेयरिंग की सुविधा दी जाएगी।

एलपीजी गैस सब्सिडी योजना के लिए पात्रता ( LPG Gas Subsidy Yojana 2024 Eligibility )

एलपीजी गैस सब्सिडी योजना ( LPG Gas Subsidy Yojana 2024 ) का लाभ उठाने के लिए महिलाओं के पास निम्न पात्रता होना चाहिए।

  • महिला का उम्र 18 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
  • महिला मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • महिला का नाम लाडली बहना योजना लाभार्थी सूची के अंतर्गत होना चाहिए।
  • महिला को लाडली बहना योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता मिल रहा होना चाहिए। 
  • महिला के बैंक खाते का डीबीटी इनेबल होना चाहिए। 
  • महिला का गैस कनेक्शन उज्ज्वला योजना के अंतर्गत होना चाहिए।

एलपीजी गैस सब्सिडी योजना में आवेदन करने की प्रक्रिया ( LPG Gas Subsidy Yojana 2024 Application Process )

एलपीजी गैस सब्सिडी योजना के अंतर्गत महिलाएं लाडली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल से आवेदन कर सकती हैं। इस योजना का लाभ खास करके लाडली बहना योजना के लाभार्थी महिलाओं को दी जा रही हैं। ऐसे में महिलाओं को ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं हैं। सरकार द्वारा सभी लाडली बहना योजना के लाभार्थी महिलाओं को एलपीजी गैस सब्सिडी का लाभ सीधे तौर पर दी जाएगी।

एलपीजी गैस सब्सिडी योजना सब्सिडी जांचने की प्रक्रिया ( LPG Gas Subsidy Status Check )

अगर कोई लाभार्थी महिला एलपीजी गैस सब्सिडी योजना के अंतर्गत मिलने वाले सब्सिडी की स्थिति का पता लगाना चाहती हैं, तो इसके लिए भी आधिकारिक पोर्टल से एलपीजी गैस सिलेंडर ( LPG Gas Subsidy Yojana 2024 ) पर मिलने वाले सब्सिडी का पता लगा सकती है। 

  • सबसे पहले महिला को गैस प्रोवाइडर कंपनी के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर एलपीजी गैस सब्सिडी वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब यहां पर सब्सिडी की स्थिति जांच वाले विकल्प पर क्लिक करके कंजूमर नंबर एवं आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
  • अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी दर्ज करके सबमिट वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके स्क्रीन पर एलपीजी गैस सब्सिडी का स्थिति दिख जाएगा की सब्सिडी का अमाउंट आपके बैंक खाते में क्रेडिट हुआ है या नहीं।
  • इस तरह से मध्य प्रदेश की महिलाएं एलपीजी गैस सब्सिडी योजना के सब्सिडी का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकती हैं।

Conclusion :-

मध्यप्रदेश सरकार अपने वादे के अनुसार मध्य प्रदेश के लाडली बहनाओं को ₹450 में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवा रही हैं। ऐसे में जो भी महिलाएं लाडली बहना योजना ( LPG Gas Subsidy Yojana 2024 ) के अंतर्गत रजिस्टर्ड हैं, उन्हें सीधे तौर पर सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा जिन महिलाओं ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन लाडली बहना योजना के अंतर्गत नहीं करवा पाई हैं, वे अभी भी ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर लाडली बहना योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन माध्यम से करवा सकतीं हैं।

Read more :- Aapki Beti Scholarship Yojana Apply Online | बालिकाओं को मिल रहे 2500 रुपये, जल्दी यह फॉर्म भरें