Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana | दिल्ली की महिलाओं को मिलेगी ₹1000 प्रति महीने की आर्थिक सहायता

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले महिलाओं के लिए महिला सम्मान योजना की घोषणा कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना आधिकारिक तौर पर दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए लागू कर दी गई हैं, जिसके तहत दिल्ली की महिलाओं को ₹1000 प्रति महीने की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana
Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana

इस स्कीम के अंतर्गत दिल्ली के मूल निवासी सभी महिलाओं को प्रति महीने आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी, जिसका ऐलान आधिकारिक तौर पर करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में दिल्ली की रहने वाली जो भी महिला मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत ₹1000 प्रति महीना की आर्थिक सहायता लेने के लिए इच्छुक हैं, वह इस स्कीम के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना ( Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana )

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की शुरुआत दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा की गई हैं। इस स्कीम के अंतर्गत दिल्ली के 18 वर्ष से अधिक उम्र वाली सभी महिलाओं को ₹1000 प्रति महीना की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस स्कीम के अंतर्गत आर्थिक सहायता लेने के लिए महिलाओं को आधिकारिक पोर्टल से अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, इसके लिए महिलाओं के पास दिल्ली का वोटर आईडी कार्ड होना जरूरी हैं।

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता का लाभ सिर्फ उन महिलाओं को मिलेगा, जो दिल्ली की मूल निवासी हैं। दिल्ली सरकार द्वारा जल्दी महिला सम्मान योजना के लिए कुछ नियम कानून जारी करके आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करवरकर इस स्कीम का लाभ उठा पाएंगी। 

ऐसे में अगर आप भी दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान स्कीम का लाभ लेना चाह रही हैं,  तो इसके लिए आप जरूरी दस्तावेज की बंदोबस्त कर लें, तब जाकर आप रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन करवा पाएंगी।

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया ( Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Eligibility )

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास निम्न एलिजिबिलिटी का होना जरूरी है।

  • महिला का उम्र 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच में होना चाहिए।
  • महिला दिल्ली का मूल निवासी होना चाहिए।
  • महिला आयकर दाता नहीं होना चाहिए। 
  • महिला कोई भी सरकारी या प्राइवेट नौकरी नहीं करना चाहिए। 
  • महिला के परिवार का वार्षिक आय आठ लाख रुपए प्रति वर्ष से कम होना चाहिए।

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज ( Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana documents )

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए निम्न दस्तावेज होना चाहिए।

  • वोटर आईडी कार्ड 
  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • आवासीय प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बैंक खाता विवरण 
  • आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर 
  • राशन कार्ड

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ किन महिलाओं को नहीं मिलेगा?

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ खास करके उन महिलाओं को नहीं मिल पाएगा, जो कि सरकारी नौकरी कर रही हैं या फिर पेंशन ले रही हैं। इसके अलावा जो महिलाएं आए आईटीआर फाइल करती हैं, उन्हें भी मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

इसके अलावा खुद का बिजनेस करने वाली महिलाएं भी इस स्कीम का लाभ नहीं उठा पाएंगे। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास दिल्ली का आधार कार्ड या फिर वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए। इस स्कीम का लाभ मूल रूप से दिल्ली की मूल निवासी महिलाओं को दिया जाएगा।

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया? ( Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Registration Process )

यदि आप दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत ₹1000 प्रति महीने की आर्थिक सहायता लेने के बारे में सोच रहे हैं ,तो इसके लिए आप आधिकारिक पोर्टल से अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं। जल्द ही दिल्ली सरकार की ओर से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, उसके बाद आप जरूरी दस्तावेज के आधार पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवारकर, इस स्कीम के अंतर्गत ₹1000 प्रति महीने की आर्थिक सहायता ले सकती है।

Conclusion :-

दिल्ली सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ₹1000 प्रति महीने की आर्थिक सहायता देखकर उन्हें सशक्त बनाने की प्रयास के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की शुरुआत की हैं। इस स्कीम के अंतर्गत सभी जरूरतमंद 18 वर्ष से 60 वर्ष तक के महिलाओं को ₹1000 को प्रति महीना की आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। ऐसे में कोई भी महिला इस स्कीम के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर, सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता का लाभ उठा सकती है