CM Kanya Suraksha Yojana 2024 : बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का संचालन किया जा रहा हैं। इस योजना के अंतर्गत बिहार के किसी भी जिले के गरीब परिवार में जन्मे लड़कियों को जन्म के पश्चात बिहार सरकार की ओर से ₹2000 की आर्थिक सहायता फिक्स्ड डिपॉजिट के तौर पर लड़की के नाम पर जमा करवाई जाएगी, जो राशि लड़की के 18 वर्ष की आयु पूरा होने पर वापस मिलेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ऐसे में अगर आप भी अपनी बच्चियों को कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवा कर, सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता का लाभ लेना चाह रहे हैं, तो इसके लिए आपको मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, तब जाकर बिहार सरकार की ओर से आपके बच्ची के नाम पर ₹2000 की फिक्स डिपोजिट करवाई जाएगी ,तो चलिए जानते हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लिए पात्रता, दस्तावेज एवं मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी विस्तार से।
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2024 ( CM Kanya Suraksha Yojana 2024 )
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का संचालन किया जा रहा हैं। इस योजना के अंतर्गत बिहार के गरीब परिवार एवं पिछड़े वर्ग में 2007 के बाद जन्मी सभी लड़कियों को बिहार सरकार की ओर से ₹2000 की राशि फिक्स डिपाजिट के तौर पर बैंक अकाउंट में जमा करवाया जाएगा, ताकि लड़कियां 18 वर्ष की उम्र के बाद आत्मनिर्भर बनकर सरकार द्वारा दी जा रही है ₹2000 वाले फिक्स डिपाजिट का लाभ उठा पाएंगी।
इस योजना के अंतर्गत बिहार सरकार बिहार के करीब 15 लाख से अधिक बच्चियों को ₹2000 की फिक्स डिपाजिट जमा करवाएगी। यह फिक्स्ड डिपॉजिट लड़की के नाम पर उनके माता-पिता सरकार द्वारा चलाई जा रही स्क्रीम के अंतर्गत करवा सकते हैं। जब लड़की की उम्र 18 वर्ष होगी तो सरकार द्वारा जमा करवाए गए ₹2000 की मेच्योरिटी पीरियड खत्म होकर, पूरी राशि लड़की के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के लिए पात्रता ( CM Kanya Suraksha Yojana 2024 Eligibility criteria )
अगर आप मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का लाभ लेने के लिए अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए बिहार सरकार द्वारा पात्रता का होना जरूरी है।
- आवेदन करने वाली लड़की का जन्म बिहार में होना चाहिए।
- आवेदक के माता-पिता बिहार के मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक लड़की का जन्म प्रमाण पत्र जन्म के 1 साल के अंदर बना होना चाहिए।
- आवेदक के माता-पिता किसी भी सरकारी नौकरी या आयकर दाता ना हो।
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज ( CM Kanya Suraksha Yojana 2024 Documents )
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत ₹2000 की आर्थिक सहायता लेने के लिए निम्न दस्तावेज का होना जरूरी है।
- जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता का वोटर आईडी कार्ड
- आवासीय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक खाता
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना 2024 आवेदन की प्रक्रिया ( CM Kanya Suraksha Yojana 2024 Application Process )
यदि आप अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत करवा कर ₹2000 का फिक्स डिपाजिट करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप योजना के अंतर्गत आवेदन करके, मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का लाभ अपने बच्चियों को दिलवा सकते हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
- सबसे पहले मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के आधिकारिक वेबसाइट या आंगनबाड़ी केंद्र पर जाएं।
- अब आंगनबाड़ी केंद्र से मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना का आवेदन फॉर्म लेकर आवेदन फार्म को भर के दस्तावेज अटैच करके आंगनबाड़ी केंद्र पर जमा करवाना होगा।
- अब आपके द्वारा भरे गए आवेदन फार्म एवं दस्तावेज वेरीफाई करके एलिजिबिलिटी के आधार पर बिहार सरकार की ओर से आपके बच्ची के नाम पर ₹2000 के फिक्स डिपाजिट करवा दी जाएगी।
- इस तरह से आप मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
Conclusion :-
बिहार सरकार कन्या उत्थान को मध्य नजर रखते हुए 2007 के बाद जन्मी सभी लड़कियों के नाम पर ₹2000 की फिक्स डिपाजिट करवाने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना की शुरुआत की हैं। इस योजना के अंतर्गत बिहार सरकार सभी गरीब परिवार में जन्मी बच्चियों को ₹2000 का आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाएगी। ऐसे में अगर आपके घर में भी बच्ची हैं, तो आप अपने बच्चों का रजिस्ट्रेशन मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के अंतर्गत करवा कर, बिहार सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता का लाभ दिलवा सकते हैं।
Read more :- PM Awas Yojana Gramin List 2024 | पीएम आवास योजना ग्रामीण लिस्ट 2024 जारी, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम