Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2024 : बिहार में बढ़ते बाढ़ के प्रकोप को मध्य नजर रखते हुए बाढ़ के कारण आम जनों को होने वाले नुकसान एवं आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करके उनके परिवार के खाने-पीने एवं भरण पोषण के लिए बांढ राहत योजना की शुरुआत की गई हैं। इस योजना के अंतर्गत बिहार के अलग-अलग जिलों के बाढ़ प्रभावित परिवारों को सीधे तौर पर आर्थिक सहायता बिहार सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। इस योजना के अंतर्गत बिहार सरकार की ओर से ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रत्येक परिवार को दी जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बिहार के अलग-अलग जिलों में बाढ़ के कारण मकान पशु फसलों की भारी नुकसान देखने को मिल रहा हैं। ऐसे में लोग रोजगार छिन जाने एवं होने वाले नुकसान के कारण अपने घर परिवार को चला पाने में मुश्किलों का सामना कर रहे हैं, ऐसे में इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा बाढ़ राहत योजना का संचालन किया गया हैं। इस योजना के अंतर्गत वार्ड प्रभावित जिलों के बाढ़ से प्रभावित परिवारों को आर्थिक रूप से सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि परिवार बाढ़ के समय में आर्थिक मजबूती लेकर अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें।
बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2024 ( Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2024 )
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा बिहार के 10 से अधिक बाढ़ प्रभावित जिलों के लाखों परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के लिए ₹6000 प्रति परिवार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से जारी की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित जिलों का सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद बिहार सरकार की ओर से बाढ़ सहायता राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में सीधे तौर पर जारी की जाएगी। बिहार सरकार की ओर से बाढ़ सहायता राशि खास करके बिहार के मूल निवासी के जीवन यापन में आसानी करने के लिए किया जा रहा है।
इसके अलावा बाढ़ के कारण अगर किसी परिवार के जान माल की किसी भी तरह की कोई क्षति हुई हैं, तो ऐसी स्थिति में बिहार सरकार की ओर से बाढ़ राहत योजना के अंतर्गत अलग से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। ऐसे में जल्द ही बिहार सरकार की ओर से सर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू करके, जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता एवं अन्य कई सारी अन्य योजनाओं का लाभ सिद्ध तौर पर दी जाएगी।
बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के उद्देश्य
बिहार सरकार खास करके बाढ़ के कारण होने वाले नुकसान एवं आम जनजीवन को प्रभावित होने से रोकने के लिए बांढ राहत योजना चलाई जा रही हैं, ताकि बाढ़ के कारण कोई भी परिवार भूख ना सोए एवं उन्हें होने वाली क्षति का भरपाई सरकार द्वारा की जा सके, इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना का संचालन किया जा रहा हैं। इस योजना के अंतर्गत बिहार सरकार बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र के जरूरतमंद सभी परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाएगी।
बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के अंतर्गत मिलने वाले मुआवजा
- बिहार बाढ़ राहत योजना के अंतर्गत प्रभावित परिवारों को ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- जानवर को सुरक्षित जगह पर रखने के लिए 2100 रुपए की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
- अगर किसी परिवार का कच्चा मकान या झोपड़ी का नुकसान हुआ है तो 4100 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- मिट्टी के मकान नुकसान होने पर ₹3200 की आर्थिक सहायता ।
- गाय भैंस या किसी भी तरह का जानवर के नुकसान होने पर ₹30000 की आर्थिक सहायता ।
- घर के बर्तन के नुकसान होने पर ₹2000 तक की आर्थिक सहायता।
- अगर बाढ़ के कारण किसी भी व्यक्ति का मृत्यु हो जाता है तो चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी ।
- बाढ़ के कारण फसल नुकसान होने पर ₹6000 की आर्थिक सहायता।
बिहार बाढ़ राहत योजना 2024 के लिए पात्रता ( Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2024 Eligibility )
बिहार बाढ़ राहत योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के पास निम्न पात्रता का होना जरूरी है।
- लाभार्थी मूल रूप से बिहार का निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी का घर बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में होना चाहिए।
- लाभार्थी का बाढ़ के कारण कोई भी नुकसान हुआ होना चाहिए।
- लाभार्थी सरकारी नौकरी में ना होना चाहिए।
- लाभार्थी के बैंक खाते का डीबीटी इनेबल होना चाहिए।
बिहार बाढ़ राहत योजना 2024 आवेदन करने की प्रक्रिया ( Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2024 Apply Online )
अगर आप बिहार बाढ़ राहत योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता लेना चाहते हैं, तो इसके लिए जल्द ही बिहार सरकार की ओर से ऑफलाइन माध्यम से सर्वेक्षण करवा कर, ग्राम पंचायत स्तर पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उसके बाद आप अपने नजदीकी ग्राम पंचायत अधिकारी या वार्ड सदस्य से संपर्क करके बिहार बांढ राहत योजना के अंतर्गत अपना आवेदन की प्रक्रिया कंप्लीट करवा सकते हैं।
ऐसे में जल्द ही बिहार सरकार नोटिफिकेशन जारी करके वार्ड से प्रभावित जिलों ग्राम पंचायत की घोषणा करके प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर उपलब्ध करवाएगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद आप अपना वेरिफिकेशन करवा कर बाढ़ सहायता योजना का लाभ उठा पाएंगे।
Conclusion :-
बिहार सरकार प्रत्येक वर्ष वार्ड प्रभावित क्षेत्रों में सभी परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूती देने के लिए आर्थिक एवं कई सारियां योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर उपलब्ध करवाती हैं। ऐसे में जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा आधिकारिक तौर पर ऐलान करके बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के परिवारों को आर्थिक सहायता एवं अन्य योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर दिया जाएगा। जल्द ही बिहार सरकार की ओर से आधिकारिक तौर पर नोटिफिकेशन जारी करके जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Read more :- Mukhymantri Berojgari Bhatta Yojana 2024 | मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना बिहार 2024