आयुष्मान भारत योजना के अनुसार भारत का हर एक नागरिक जो 70 वर्ष की आयु से अधिक का है, को इस योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए भारत के नागरिक में कुछ पात्रता ही होनी चाहिए…
Ayushman Bharat Yojana : भारतीय जनता की गुणवत्ता को बढ़ाने और जीवन को सुरक्षित बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। भारतीय सरकार के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हर दिन नई नई योजनाओं चलाने की घोषणा कर रहे हैं क्योंकि उनको बखूबी पता है, की योजनाएं भारत के विकास के लिए बेहद उपयोगी है। जिस वजह से वर्तमान में कुछ ऐसी योजनाएं चलाई जा रही है जो देश के हर जाति वर्ग को लाभान्वित करने योग्य है, अर्थात इन योजनाओं का लाभ भारत का हर एक नागरिक उठा सकता है।
तो आज हम आपके लिए एक ऐसी बीमा योजना के बारे में जानकारी लेकर आए हैं जो काफी जबरदस्त योजना है क्योंकि इस योजना के तहत यदि आप अपने परिवार के किसी भी वृद्ध व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाकर इस योजना में आवेदन करते हैं तो उस वृद्ध व्यक्ति का एक साल में ₹5,00,000 तक का इलाज फ्री में किया जाएगा।
चलिए इसके सभी पहलुओं पर चर्चा करते हैं और आज के इस आर्टिकल में हमने आयुष्मान भारत योजना ( Ayushman Bharat Yojana 2024 ) से संबंधित सभी टॉपिक पर चर्चा की है जैसे कि आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कैसे करें? आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य? आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्रता? और आयुष्मान भारत योजना का लाभ किसे और कैसे मिलेगा? इत्यादि इसलिए आर्टिकल को अंत तक पढ़ने की कृपा करें।
Table of Contents
आयुष्मान भारत योजना क्या है? What is Ayushman Bharat Yojana?
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वृद्ध व्यक्तियों और महिलाओं को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान भारत योजना Ayushman Bharat Yojana चलाई गई है। जिसके तहत आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) में परिवार के वृद्ध व्यक्ति को अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा।
इसके बाद आयुष्मान कार्ड एक्टिव होने पर उस वृद्ध व्यक्ति का प्रतिवर्ष ₹5,00,000 तक का इलाज सरकार द्वारा बिल्कुल मुफ्त में करवाया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के अनुसार भारत का हर एक नागरिक जो 70 वर्ष की आयु से अधिक का है, को इस योजना का लाभ मिलेगा। लेकिन आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए भारत के नागरिक में कुछ पात्रतायें होनी चाहिए और इस योजना में आवेदन करने से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना होगा। तो चलिए उन महत्वपूर्ण बातों और आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर लेते हैं।

आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य? Objectives of Ayushman Bharat Yojana?
दरअसल सरकार द्वारा किए गए एक सर्वे में सुनिश्चित हुआ है कि भारत में लगभग 40% जनता के पास किसी भी प्रकार का कोई स्वास्थ्य बीमा नहीं है। जिसका पूरा-पूरा प्रभाव उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ता है।
क्योंकि यदि परिवार का कोई सदस्य किसी भी बीमारी का शिकार होता है या फिर किसी दुर्घटना के तहत घायल होता है तो उसके इलाज के लिए परिवार को बड़ी कर्ज उठना पड़ता है या फिर कहा जाए कि वह कर्ज के नीचे दब जाते हैं। जो उन्हें गरीब बनाने के लिए काफी है। इसके विपरीत भारत के वृद्ध लोगों को कैंसर, अस्थमा इत्यादि जैसी गंभीर बीमारियां है। जिसके चलते हर महीने हजारों रुपए की दवाई पर खर्च करना पड़ता है। जो एक प्रकार से घर के धन को खींचने वाले एक कुआं है।
इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना ( Aayushman card yojana ) चलाई गई है और इस योजना के तहत जैसा कि हमने आपके ऊपर बताया कि भारत के वृद्ध व्यक्तियों का बीमा किया जाएगा और बीमा के अनुसार यदि व्यक्ति किसी भी बीमारी का शिकार है या किसी भी प्रकार से दुर्घटना के तहत घायल होता है तो हर वर्ष ₹5,00,000 तक का इलाज सरकार द्वारा बिल्कुल मुफ्त में किया जाएगा अर्थात परिवार से एक रुपए की धनराशि नहीं ली जाएगी। लेकिन आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है।
आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) का लाभ कैसे उठाएं?
आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले अपने परिवार के वृद्ध व्यक्ति या महिला का आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा, और इसी कार्ड के तहत उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा और यदि बात की जाये, आयुष्मान कार्ड को कहां और कैसे बनवाएं? और इस कार्ड को बनवाने के लिए कितने रुपए लगेंगे? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयुष्मान कार्ड बनवाने और इस योजना का लाभ उठाने से संबंधित टॉपिक पर हमने नीचे चर्चा की है।
आयुष्मान कार्ड ( Aayushman card) कैसे बनाएं?

- आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको सबसे पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके नजदीक में कौन सा सीएससी कार्यालय उपलब्ध है।
- यदि आप सीएससी कार्यालय के बारे में नहीं जानते तो आप इसके बारे में अपनी नजदीकी तहसील में जाकर भी पूछ सकते हैं
- हालांकि तहसील द्वारा भी आपको आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए प्रक्रिया को समझा दिया जाएगा।
आयुष्मान कार्ड ( Aayushman card) कौन बनवा सकता है और कौन नहीं?
अब आयुष्मान कार्ड बनवाने की विधि से पहले मन में यही विचार आता है कि आयुष्मान कार्ड कौन-कौन बनवा सकते हैं? तो आपकी जानकारी के लिए हमने नीचे कुछ टॉपिक बताए हैं यदि आपके अंदर नीचे दी गयी सभी पत्रताएं हैं तभी आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं:-
- आयुष्मान कार्ड बनवाने वाला व्यक्ति भारत का मूल निवास होना चाहिए।
- इसके अलावा परिवार में कोई ना कोई दिव्यांग होना चाहिए.
- परिवार अनुसूचित जाति या जनजाति से बिलॉन्ग करता हूं।
- परिवार आर्थिक रूप से कमजोर यानी की गरीबी की रेखा में हो।
- कार्ड बनवाने वाला व्यक्ति देहाड़ी मजदूरी करने वाला हो।
- अर्थात आयुष्मान कार्ड मजदूर लोग बनवा सकते हैं।
कौन नहीं बनवा सकता:-
- जो परिवार किसी भी प्रकार का कोई टैक्स भरता है वह अपने परिवार के किसी भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बनवा सकता।
- यदि परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी पद पर कार्यरत है तो वह या परिवारिक सदस्य आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता।
- ESIC से लाभान्वित लोग अपना आयुष्मान कार्ड नहीं बना सकते।
- पीएफ से संबंधित लोग
- मेडिकल इंश्योरेंस उपयोगकर्ता इत्यादि।
युष्मान भारत योजना का बजट कितना है?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयुष्मान भारतीय योजना का बजट अभी तक बताया नहीं गया है और कुछ रिपोर्टस के मुताबिक मुख्यमंत्री निर्मला 23 जुलाई को आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) का बजट प्रस्तुत करेंगी और यह जानकारियां भी निकलकर आ रही है कि सरकार द्वारा इस बजट को काफी अधिक मात्रा पर बढ़ा दिया गया है अर्थात पहले मिलने वाले ₹5,00,000 प्रतिवर्ष फ्री इलाज को 10 लाख रुपए प्रति वर्ष फ्री इलाज कर दिया गया है। जिसके तहत तो सरकार द्वारा हर वर्ष 12076 करोड़ अधिक खर्च करने होंगे।
Details Visit: Ayushman Bharat Yojana https://abdm.gov.in/
Comments are closed.