Abua Awas Yojana 2024 : झारखंड सरकार राज्य के गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करवाने के लिए अबुआ आवास योजना की शुरुआत की हैं। इस योजना के अंतर्गत गरीब वर्ग से आने वाले परिवारों को ₹200000 तक का आर्थिक सहायता 3 कमरों का पक्का मकान बनाने के लिए उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस योजना का लाभ खास करके उन परिवारों को दिया जा रहा हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या फिर किसी भी अन्य आवास सहायता का लाभ अभी तक ना मिल पाया हैं। ऐसे में अगर आपके पास भी पक्का मकान नहीं हैं, तो आप अबुआ आवास योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अबुआ आवास योजना के अंतर्गत के अंतर्गत आगामी कुछ वर्षों में 600000 से अधिक परिवारों को आवास सहायता उपलब्ध करवाने का उद्देश्य रखा गया हैं। ऐसे में झारखंड के रहने वाले जिन परिवारों के पास अपना खुद का पक्का मकान नहीं हैं, वैसे परिवार अबुआ आवास योजना के लाभार्थी बन सकते हैं। इसके लिए वह आधिकारिक पोर्टल या फिर ऑफलाइन माध्यम से योजना के अंतर्गत आवेदन करके झारखंड सरकार द्वारा दिए जा रही आवास सहायता का लाभ उठाकर अपना पक्का मकान का निर्माण कर सकते हैं।
ऐसे में अगर आप पक्का मकान बनाने का सोच रहे हैं, तो चलिए जानते हैं। अबुआ आवास योजना के लिए पात्रता दस्तावेज एवं आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार अबुआ आवास योजना के लाभार्थी बनकर पक्का मकान बना सके। इस योजना के अंतर्गत आवास सहायता के लिए कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
अबुआ आवास योजना 2024 ( Abua Awas Yojana 2024 )
अबुआ आवास योजना की शुरुआत झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा 15 अगस्त 2023 को की गई थीं। इस योजना के अंतर्गत गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार जिन्हें आवास सहायता अभी तक नहीं मिल पाया हैं, उन्हें ₹200000 का आर्थिक सहायता पक्का मकान बनाने के लिए दिया जा रहा हैं। इस योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार की ओर से 2026 मार्च तक 8 लाख से अधिक परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध करवाने का लक्ष्य रखा गया है।
इस योजना के अंतर्गत अभी तक झारखंड के अलग-अलग जिलों से 31 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिसमें सरकार द्वारा वेरिफिकेशन की प्रक्रिया कंप्लीट करके 29 लाख आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका हैं। ऐसे में एलिजिबिलिटी के आधार पर अबुआ आवास योजना के लाभार्थी को योजना के अंतर्गत ₹2 लाख की आर्थिक सहायता झारखंड सरकार की ओर से 5 आसान किस्तों में जारी की जाएगी। ऐसे में अगर कोई भी परिवार अबुआ आवास योजना के अंतर्गत आवेदन नहीं कर पाए हैं, तो वो अभी भी आवेदन करके, सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता लेकर अपना पक्का मकान बना सकते हैं।
अबुआ आवास योजना के लाभ ( Abua Awas Yojana Benifits )
अबुआ आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को झारखंड सरकार की ओर से कई सारी अन्य लाभ समय-समय पर उपलब्ध करवाई जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत बेघर एवं कच्चे मकान में रहने वाले परिवारों को 3 कमरों वाला पक्का मकान उपलब्ध करवाई जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत खासकर के पीएम आवास योजना से वंचित परिवारों को पक्का मकान दिया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 3 कमरों वाला मकान में सभी आधुनिक सुविधाएं टॉयलेट किचन बाथरूम इत्यादि उपलब्ध रहेगी।
- अबुआ आवास योजना के लाभार्थी को आर्थिक सहायता बैंक खाते में सीधे तौर पर ट्रांसफर की जाएगी।
- इस योजना के अंतर्गत अगले वर्ष तक 8 लाख परिवारों को आवास लाभ दिया जाएगा।
अबुआ आवास योजना के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
अगर आप अबुआ आवास योजना के अंतर्गत आवास सहायता लेना चाह रहे हैं, तो इसके लिए आपके पास निम्न एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया का होना जरूरी है।
- आवेदक मूल रूप से झारखंड का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक को पूर्व में किसी भी अन्य आवास सहायता ना मिला हो।
- आवेदक के परिवार का वार्षिक आय ₹300000 प्रति वर्ष से कम हो।
- आवेदक किसी भी सरकारी नौकरी में या फिर से आयकर दाता ना हो।
- लाभार्थी के पास खुद का चार पहिया वाहन ना हो न।
- लाभार्थी के पास पहले से पक्का मकान ना हो
अबुआ आवास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
अबुआ आवास योजना के अंतर्गत आवेदन करके आवास सहायता लेने के लिए निम्न दस्तावेजों की जरूरत पड़ने वाली है।
- वोटर आईडी कार्ड
- बीपीएल सूची
- आवासीय प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- राशन कार्ड
अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया
अगर आप अबुआ आवास योजना के अंतर्गत आवेदन करके आवास सहायता लेना चाह रहे हैं, तो इसके लिए आप अपने नजदीकी ग्राम पंचायत अधिकारी या फिर पंचायत भवन या ग्राम सभा कार्यालय में जाकर अबुआ आवास योजना का आवेदन फॉर्म ऑफलाइन माध्यम से भर सकते हैं।
झारखंड सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना के अंतर्गत आवास सहायता देने के लिए सभी ग्राम पंचायत में कैंप का आयोजन करवाया जा रहा हैं, जहां से कोई भी व्यक्ति निशुल्क आवेदन फॉर्म भरकर अबुआ आवास योजना का लाभार्थी बन सकते हैं, इसके अलावा कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन माध्यम से भी अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अबुआ आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यदि आप अबुआ आवास योजना के अंतर्गत आवास बनाने के लिए आर्थिक सहायता लेना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं
- सबसे पहले अबुआ आवास योजना ( Abua Awas Yojana ) के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर आपको अबुआ आवास योजना 2024 न्यू रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब यहां पर आवेदन फार्म दिखाई देगा जिस पर क्लिक करके आपको मांगी गई जानकारी दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर देना हैं।
- अब भरे गए आवेदन का प्रिंट आउट निकालकर अपने नजदीकी ग्राम पंचायत अधिकारी के पास जमा करवा देना हैं।
- इस तरह से आपका आवेदन अबुआ आवास योजना के अंतर्गत कंप्लीट हो जाएगा।
Conclusion :-
झारखंड सरकार झारखंड के बेघर परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए ₹200000 तक का आर्थिक सहायता अबुआ आवास योजना के अंतर्गत दे रही हैं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए प्रेरित किया जा सके। ऐसे में अगर आपके पास भी पक्का मकान नहीं हैं, तो आप अबुआ आवास योजना के लाभार्थी बनकर अपना खुद का पक्का मकान बना सकते हैं।
Read more :- Sauchalay Yojana Online Apply | शौचालय योजना आवेदन की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन