RPSC School Lecturer Recruitment 2024 | राजस्थान के सरकारी स्कूलों में 2022 लेक्चर के पद पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

RPSC  School Lecturer Recruitment 2024 : राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा राजस्थान के सरकारी स्कूलों में लेक्चरर के पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई हैं। जारी नोटिफिकेशन के आधार पर सरकारी स्कूलों में लेक्चरर के 2022 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। ऐसे में राजस्थान के जो भी अभ्यर्थी टीचर बनने की राह देख रहे थें, वो अब जारी की गई नोटिफिकेशन के आधार पर अपनी पात्रता के अनुसार 4 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन करके भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RPSC  School Lecturer Recruitment 2024
RPSC  School Lecturer Recruitment 2024

राजस्थान शिक्षा सेवा नियम 2021 के अंतर्गत शिक्षा विभाग 2222 पदों पर उम्मीदवारों का चयन करेगी। इस भर्ती के अंतर्गत हिंदी , अंग्रेजी,  राजस्थानी, पंजाबी, उर्दू , पॉलिटिकल साइंस , ज्योग्राफी , सोशियोलॉजी, होम साइंस,  केमिस्ट्री , फिजिक्स , मैथ , बायोलॉजी,  फिजिकल एजुकेशन इत्यादि कई सारे अलग-अलग सब्जेक्ट के आधार पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी अधिकारिक पोर्टल से नोटिफिकेशन पढ़कर अंतिम तिथि से पहले आवेदन करके भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

RPSC School Lecturer Recruitment 2024

राजस्थान पब्लिक सर्विस कमिशन ( RPSC ) की ओर से 2022 से अधिक लेक्चरर के पद पर उम्मीदवारों का चयन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। इन पदों पर अलग-अलग विषयों के शिक्षकों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया 5 नवंबर 2024 से शुरू की जाएगी एवं अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई हैं। भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य निर्धारित पात्रता के आधार पर आवेदन कर पाएंगे।

राजस्थान शिक्षा विभाग अलग-अलग स्कूलों मेरिट विषयों के शिक्षक के पद की गणना करके इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की हैं। ऐसे में राजस्थान के अभ्यर्थी जो शिक्षक बनने की सपना देख रहे हैं , वह अब इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करके चयन की प्रक्रिया में सीधा तौर पर शामिल हो सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन के लिए लिखित परीक्षा शारीरिक परीक्षण एवं दस्तावेज परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती 2024 पद

राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती 2024 के अंतर्गत हिंदी भाषा के 350 पद , इंग्लिश भाषा के 325 पद , राजस्थानी भाषा के 7 पद एवं पंजाबी भाषा के 11 पद के साथ-साथ उर्दू के 21 पद एवं हिस्ट्री विषय के 90 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा जियोग्राफी के 210 पद एवं होम साइंस के 16 पद पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती 2024 शैक्षणिक योग्यता ( RPSC  School Lecturer Recruitment 2024 Educational Qualification )

राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती 2024 के अंतर्गत अलग-अलग विषयों के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों के पास एमएससी , बीएससी के साथ-साथ b.ed एवं टीचर ट्रेनिंग का डिग्री होना अनिवार्य हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास क्षेत्रीय भाषा एवं पढ़ाई से संबंधित एक्सपीरियंस होना अनिवार्य है।

राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती 2024 आयु सीमा ( RPSC  School Lecturer Recruitment 2024 Age Limit )

राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती 2024 के अंतर्गत 21 वर्ष से 40 वर्ष तक के उम्र वाले अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे। अभ्यर्थियों की उम्र सीमा की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। इसके अलावा राजस्थान सरकार द्वारा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अतिरिक्त उम्र सीमा में छूट दिया जाएगा।

राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती 2024 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ( RPSC  School Lecturer Recruitment 2024 Online Apply )

अगर आप राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं , तो इसके लिए आप अपने नजदीकी ईमित्र केंद्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करवा सकते हैं या फिर आप ऑनलाइन पोर्टल से घर बैठे बैठे आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती 2024 वाला नोटिफिकेशन दिखेगा, इस नोटिफिकेशन को पढ़कर न्यू रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब यहां पर आवेदन फार्म दिखाई देगा, जहां पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म ओपन होगा, जहां पर अभ्यर्थी का नाम पता शैक्षणिक पात्रतामोबाइल नंबर ईमेल आईडी इत्यादि जानकारी दर्ज करके सभी शैक्षणिक एवं मूल दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट करना होगा। 
  • अब आवेदन शुल्क को ऑनलाइन माध्यम से जमा करके आवेदन फार्म को सबमिट करना होगा।
  • इस तरह से आपका आवेदन राजस्थान स्कूल लेक्चरर भर्ती 2024 के अंतर्गत सफलतापूर्वक कंप्लीट होगी।

Conclusion :-

राजस्थान सरकार राजस्थान के सरकारी स्कूलों में अलग-अलग विषयों के शिक्षकों की रिक्त 2022 पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की हैं। इस नोटिफिकेशन के आधार पर सभी अलग-अलग पदों पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करके भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी नोटिफिकेशन पढ़कर अपनी पात्रता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

Read more :- AMC Vacancy 2024 | खाद्य सुरक्षा विभाग बंपर भर्तियां, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन