NSP Scholarship Form Apply : भारत सरकार गरीब वर्ग से आने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप देने के लिए NSP पोर्टल की शुरुआत की हैं। केंद्र सरकार की ओर से प्रत्येक मेधावी छात्र-छात्राओं को 75,000 रूपए छात्रवृत्ति उपलब्ध करवा रही हैं, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा संबंधी खर्चों के लिए किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर न रहना पड़े, इसी बात को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार की ओर से नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के अंतर्गत सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर स्कॉलरशिप उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के जरिए दो श्रेणियों में स्कॉलरशिप उपलब्ध करवाई जाती हैं। पहली श्रेणी कक्षा 1 से लेकर के कक्षा 10 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को एवं दूसरी श्रेणी के अंतर्गत कक्षा 11 से लेकर के स्नातक तक के छात्र-छात्राओं को अलग-अलग स्तर पर स्कॉलरशिप उपलब्ध करवाई जाती हैं, ताकि सभी बच्चे शिक्षा पाकर अपना सुनहरा भविष्य बना सकें। ऐसे में अगर आप भी पढ़ाई कर रहे हैं और आप गरीब वर्ग से आते हैं, तो आप नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल ( NSP Scholarship Form Apply ) के जरिए स्कॉलरशिप लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
NSP Scholarship 2024
केंद्र सरकार मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले मेधावी छात्रों को कक्षा 1 से लेकर के स्नातक तक अलग-अलग स्तर पर स्कॉलरशिप उपलब्ध करवाती हैं, ताकि गरीब वर्ग से आने वाले बच्चे पैसे की कमी के कारण पढ़ाई से वंचित ना रह पाएं। इस बात को ध्यान में रखकर नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के तहत 75000 तक का स्कॉलरशिप प्रतिवर्ष छात्रों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
सरकार द्वारा दी जा रही इस स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए छात्रों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, वहां से छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा , उसके बाद एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के आधार पर अलग-अलग वर्गों के छात्रों को पात्रता के आधार पर छात्रवृत्ति दी जाएगी, ताकि वे पठन-पाठन का कार्य को पूरा कर सकें।
NSP Scholarship के लिए पात्रता ( NSP SCHOLARSHIP Eligibility criteria )
NSP Scholarship के अंतर्गत छात्रवृत्ति लेने के लिए छात्र-छात्राओं के पास निम्न पात्रता का होना जरूरी हैं।
- आवेदनकर्ता भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता का नामांकन किसी भी स्कूल कॉलेज या महाविद्यालय के अंतर्गत होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आते हो।
- इस योजना के अंतर्गत एक परिवार के दो बच्चों के लिए स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाएगा।
- आवेदक के माता-पिता सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
NSP Scholarship के लिए जरूरी दस्तावेज ( NSP SCHOLARSHIP Required Documents )
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल से स्कॉलरशिप लेने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज का होना जरूरी हैं।
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- आरक्षण प्रमाण पत्र
- ओबीसी सर्टिफिकेट
- स्कूल कॉलेज का प्रमाण पत्र
- अंतिम कक्षा उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र
- स्कूल या कॉलेज आईडी कार्ड
- मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
- बैंक खाता संख्या
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
NSP Scholarship के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ( NSP Scholarship Form Apply )
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल से स्कॉलरशिप लेने के लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, तब जाकर उन्हें स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाएगा।
- सबसे पहले नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर नेशनल स्कॉलरशिप 2024 न्यू रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करना हैं।
- अब यहां पर छात्र-छात्राओं को मांगी गई जानकारी दर्ज करके दस्तावेज अपलोड कर देना होगा।
- अब छात्र छात्राओं द्वारा दर्ज जानकारी वेरीफाई करके एलिजिबिलिटी के आधार पर एलिजिबल छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप अप्रूव कर दी जाएगी।
- स्कॉलरशिप अप्रूव होने के बाद स्कॉलरशिप का अमाउंट सीधे छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- इस तरह से आप नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के जरिए स्कॉलरशिप लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Conclusion :-
केंद्र सरकार की ओर से छात्र-छात्राओं को 75000 तक का छात्रवृत्ति देने के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के जरिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में गरीब वर्ग से आने वाले छात्र-छात्राएं आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अंतिम तिथि से पहले छात्रवृत्ति पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करके, केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रही छात्रवृत्ति का लाभ उठाकर अपनी पढ़ाई को जारी रख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं एनएसपी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी चेक कर सकते हैं।
Read more :- Rajasthan Free Cycle Yojana Apply Online 2024 | स्कूली बालिकाओं को मिलेगी फ्री में साइकिल, जाने पूरी जानकारी