Rajasthan Free Cycle Yojana Apply Online 2024 | राजस्थान सरकार राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आने वाली बालिकाओं को फ्री साइकिल उपलब्ध करवाने के लिए राजस्थान फ्री साइकिल योजना की शुरुआत की हैं। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कर रही आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों से आने वाली सभी छात्राओं को बिल्कुल फ्री में साइकिल उपलब्ध करवाया जाएगा, ताकि उन्हें स्कूल कॉलेज आने में आसानी हो सकें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ऐसे में कोई भी छात्राएं जो राजस्थान के सरकारी स्कूल से 9वी , 10वीं या 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें इस योजना के अंतर्गत फ्री साइकिल का लाभ दिया जाएगा। सरकार द्वारा भी यह प्रयास किया जा रहा कि अधिक से अधिक छात्राओं को फ्री साइकिल योजना का लाभ दिया जा सकें, ताकि वह आसानी से स्कूल कॉलेज जाकर अपने पढ़ाई को पूरा कर कर अपना एक सुनहरा भविष्य बना सकें, तो चलिए जानते हैं। राजस्थान फ्री साइकिल योजना से संबंधित पूरी जानकारी विस्तार से।
राजस्थान फ्री साइकिल योजना 2024 ( Rajasthan Free Cycle Yojana 2024 )
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा छात्राओं को फ्री साइकिल का लाभ देने के लिए राजस्थान साइकिल योजना की शुरुआत की गई थीं। इस योजना के अंतर्गत सभी कमजोर वर्ग से आने वाले छात्राओं को फ्री साइकिल का लाभ दिया जा रहा हैं, ताकि वह स्कूल जाकर अपना पढ़ाई लिखाई कर सकें। इसके अलावा सरकार द्वारा फ्री साइकिल योजना के अंतर्गत छात्रों को साइकिल के साथ-साथ अन्य कई सारी आर्थिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
ऐसे में फ्री साइकिल इतना खराब लेने के लिए छात्राएं अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करके अपना आवेदन योजना के अंतर्गत करवा सकते हैं। आपको बता दे कि इस योजना के अंतर्गत उन्हीं छात्रों को फ्री साइकिल का लाभ दिया जाएगा, जिनका अटेंडेंस 70% से अधिक होगा। ऐसे में छात्राएं रेगुलर स्कूल जाकर फ्री साइकिल योजना का लाभ उठा पाएंगे, अन्यथा इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।
राजस्थान फ्री साइकिल योजना के लिए पात्रता
राजस्थान फ्री साइकिल योजना का लाभ उठाने के लिए छात्राओं के पास निम्न पात्रता का होना जरूरी हैं।
- छात्रा मूल रूप से राजस्थान का निवासी होना चाहिए।
- छात्रा का ऐडमिशन राजस्थान के सरकारी स्कूल के अंतर्गत होना चाहिए।
- छात्रा का अटेंडेंस 70% से ऊपर होना चाहिए।
- छात्रा के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
राजस्थान फ्री साइकिल योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
राजस्थान फ्री साइकिल योजना का लाभ उठाने के लिए छात्राओं के पास निम्न दस्तावेज का होना जरूरी हैं।
- स्कूल आईडी कार्ड।
- पिछले कक्षा का पासिंग सर्टिफिकेट।
- आधार कार्ड आवासीय प्रमाण पत्र
- माता-पिता का पहचान पत्र
- बैंक खाता संख्या
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
राजस्थान फ्री साइकिल योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें? ( Rajasthan Free Cycle Yojana Apply Online 2024 )
राजस्थान फ्री साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन आवेदन करने की जरूरत नहीं हैं। स्कूलों की ओर से सीधे तौर पर छात्रों की लिस्ट शिक्षा विभाग को सौप दिया जाएगा। स्कूल द्वारा जारी की गई लिस्ट के आधार पर सरकार द्वारा जरूरतमंद छात्राओं को फ्री साइकिल योजना का लाभ सीधे तौर पर दिया जाएगा।
ऐसे में छात्र फ्री साइकिल योजना का लाभ उठाने के लिए अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से संपर्क करके लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्राएं अपने स्कूल में संपर्क करके फ्री साइकिल योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर फ्री साइकिल का लाभ उठा सकती है।
Conclusion :-
राजस्थान सरकार राजस्थान के गरीब परिवार से आने वाली छात्रों को फिर साइकिल योजना का लाभ दे रही हैं, ताकि छात्राएं आसानी से साइकिल का उपयोग करके अपने स्कूल की पढ़ाई पूरा कर सकें। ऐसे में अगर आप भी राजस्थान के सरकारी स्कूल में कक्षा नवमी में पढ़ रही हैं, तो आप फ्री साइकिल योजना का लाभ सीधा तौर पर उठाकर सरकार द्वारा दी जा रही साइकिल ले सकते हैं।
Read more :- eShram Card ekyc Process | ई-श्रम पोर्टल से ई-केवाईसी पूरा करने पर मिलेंगे Rs.1000/- हर माह