Punjab & Sind Bank Recruitment 2024 : पंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से अप्रेंटिस के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से 16 अक्टूबर 2024 से लेकर के 31 अक्टूबर 2024 तक आवेदन करके भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे। भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के आधार पर ग्रेजुएशन डिग्री धारक अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन करने के लिए एलिजिबल हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ऐसे में अभ्यर्थी पंजाब एंड सिंध बैंक के आधिकारिक पोर्टल से भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन पढ़ कर अपनी शैक्षिक योग्यता के आधार पर 31 अक्टूबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को सीधे तौर पर मांगे गए जानकारी एवं दस्तावेज के आधार पर आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करने के पश्चात आवेदन फार्म जमा करवाना होगा। ऐसे में अगर आप भी बैंकिंग के क्षेत्र में नौकरी की राह देख रहे हैं, तो आप पंजाब सिंध बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2024 के अंतर्गत आवेदन करके इस भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
पंजाब सिंध बैंक भर्ती 2024 ( Punjab & Sind Bank Recruitment 2024 )
पंजाब एंड सिंद बैंक अप्रेंटिस के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी करके जल्द ही उम्मीदवारों की चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी बैंकिंग सेक्टर में नौकरी करने की इच्छा रख रहे हैं, वैसे सभी अभ्यर्थी जारी नोटिफिकेशन के आधार पर पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से उम्मीदवारों का चयन करने के लिए चयन प्रक्रिया एवं अन्य प्रक्रियाओं के आधार पर चयन करके उम्मीदवारों को पंजाब सिंध बैंक के अलग-अलग ब्रांचो में पदस्थापित किया जाएगा। ऐसे में कोई भी अभ्यर्थी जिनका उम्र 20 वर्ष से अधिक है वह इस भर्ती के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पंजाबी एंड सिंध बैंक भर्ती 2024 शैक्षणिक योग्यता ( Punjab & Sind Bank Recruitment 2024 Education Qualification )
पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती 2024 के अंतर्गत किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन डिग्री धारक अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे। इसके अलावा अभ्यर्थियों के पास कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज एवं हिंदी एवं अंग्रेजी एवं पंजाबी भाषा का नॉलेज होना जरूरी हैं।
पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती 2024 आयु सीमा ( Punjab & Sind Bank Recruitment 2024 Age limit )
पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती 2024 के अंतर्गत 20 वर्ष से लेकर के 28 वर्ष तक के अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे। इसके अलावा जारी नोटिफिकेशन के आधार पर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में अतिरिक्त छूट दिया जाएगा।
पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती 2024 चयन की प्रक्रिया ( Punjab & Sind Bank Recruitment 2024 Selection Process )
पंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से अप्रेंटिस के पद पर उम्मीदवारों का चयन करने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। लिखित परीक्षा एवं दस्तावेज भारी परीक्षा क्वेश्चन करने के पश्चात मेडिकल परीक्षण के आधार पर उम्मीदवारों का चयन सूची तैयार करके उम्मीदवारों का चयन निर्धारित आरक्षित सीटों के आधार पर किया जाएगा।
पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती 2024 आवेदन शुल्क ( Punjab & Sind Bank Recruitment 2024 Application Fees )
पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती 2024 के अंतर्गत आवेदन करने वाले जनरल ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस के अभ्यर्थियों को ₹200 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा। इसके अलावा एससी एसटी एवं पीडी वर्ग के अभ्यर्थी ₹100 का आवेदन शुल्क ऑनलाइन आवेदन करते समय जमा करवाना होगा। आवेदन शुल्क का पेमेंट अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के माध्यम से कर पाएंगे।
पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती 2024 आवेदन की प्रक्रिया ( Punjab & Sind Bank Recruitment 2024 Application Process )
पंजाब एंड सिंध बैंक भर्ती 2024 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल से आवेदन करना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी नीचे बताएं तरीका उपयोग कर सकते हैं।
- सबसे पहले पंजाब एंड सिंध बैंक के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर रिक्रूटमेंट वाले विकल्प पर क्लिक करके अप्रेंटिस भर्ती 2024 वाला नोटिफिकेशन पढ़ कर रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- अब यहां पर आवेदन फॉर्म ओपन होगा, जहां पर अभ्यर्थी अपना मांगी गई जानकारी एवं दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट करना होगा।
- अब अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करवरकर, आवेदन फार्म को फाइनल सबमिट कर देना होगा।
- इस तरह से अभ्यर्थी ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं।
Conclusion :-
पंजाब एंड सिंध बैंक की ओर से अप्रेंटिस के अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की गई है। ऐसे में अभ्यर्थी जो बैंक में नौकरी करना चाह रहे हैं, वह अपने शैक्षणिक पात्रता के आधार पर निर्धारित तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन करके इस भर्ती की प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। आवेदन फॉर्म भरने से पहले अभ्यर्थी अधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं, ताकि उन्हें भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी मिल सकें।