Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2024 | बिहार बाढ सहायता राशि 7-7 हज़ार मिलना शुरू जिलावर लिस्ट जारी

Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2024: बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से मदद पहुंचने के लिए राहत कार्यक्रम के अलावा आर्थिक सहायता मेडिकल की सुविधा भोजन पानी इत्यादि समय-समय पर उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इसके अलावा बिहार सरकार की ओर से बाढ़ पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का अधिकारिक ऐलान कर दी गई हैं। जल्द ही बिहार सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित जिलों के लाभार्थी परिवारों को आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2024
Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2024

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के अंतर्गत बिहार के 13 जिलों के बाद प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए सूची तैयार की जा रही हैं। इसके बाद जल्द ही तैयार की गई सूची के आधार पर जरूरतमंद परिवारों को बाढ़ राहत सहायता सीधे तौर पर डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। ऐसे में अगर आप भी बाढ़ प्रभावित जिलों से आते हैं, तो आप बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना का लाभार्थी बनकर आर्थिक सहायता ले सकते हैं।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना 2024 ( Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2024 )

बिहार सरकार बिहार के 13 जिलों के 4.19 लाख से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों को  7-7 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के लिए मंजूरी देते हुए, लाभार्थी सूची तैयार करके बाढ़ प्रभावित परिवारों को 9 अक्टूबर 2024 तक आधिकारिक तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में सीधे तौर पर ट्रांसफर कर दी जाएगी।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित प्रभावित जिलों के ग्राम पंचायत के अधिकारी द्वारा लाभार्थी सूची तैयार करके आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार को सौंप दी गई हैं। ऐसे में लाभार्थी सूची के आधार पर जरूरतमंद परिवारों को बाद सहायता राहत राशि के अलावा अन्य सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा। बाढ़ सहायता राशि का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को किसी भी तरह का कोई भी आवेदन करने की कोई जरूरत नहीं हैं।

बिहार सरकार की ओर से सीधे तौर पर वार्ड प्रभावित जिलों के सभी परिवारों को बाढ़ सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। बिहार सरकार जल्द से जल्द सभी जिलों के बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक एवं अन्य सहायता उपलब्ध करवाने के लिए जरूरी निर्देश जारी करते हुए राशन खाना, पानी ,मेडिकल कैम्प, मेडिसिन इत्यादि सुविधाओं का लाभ कैंप लगाकर उपलब्ध करवा रही है।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ

  • बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना के अंतर्गत सभी परिवारों को  7-7 हजार हजार रुपए की आर्थिक सहायता ।
  • गर्भवती महिलाओं को बाढ़ राहत कैंप में नवजात बच्चे के जन्म के पश्चात मां को₹10000 की प्रोत्साहन राशि बाढ़ राहत योजना के अंतर्गत दी जाएगी।
  • बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के किसानों को अतिरिक्त सब्सिडी एवं लोन माफी का लाभ दिया जाएगा।
  • बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए कम्युनिटी किचन मेडिकल कैंप फ्री मेडिसिन फ्री राशन पानी उपलब्ध करवाई जा रही है।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता ( Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2024 Eligibility )

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी परिवार के पास निम्न पात्रता का होना जरूरी है।

  • लाभार्थी का परिवार मूल रूप से बिहार का निवासी होना चाहिए।
  • लाभार्थी का नाम बीपीएल सूची के अंतर्गत होना चाहिए।
  • लाभार्थी परिवार का गांव या पंचायत वार्ड प्रभावित क्षेत्र के अंतर्गत आना चाहिए। 
  • लाभार्थी परिवार का बाढ़ के कारण किसी भी तरह का कोई नुकसान होना चाहिए। 
  • लाभार्थी परिवार का बैंक खाते का डीबीटी इनेबल होना चाहिए।

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया ( Bihar Badh Rahat Sahayata Yojana 2024 Registration Process )

बिहार बाढ़ राहत सहायता योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी परिवारों को किसी भी तरह का कोई भी आवेदन करने की कोई जरूरत नहीं हैं। बिहार सरकार के द्वारा पंचायत के राजस्व कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि यानी की मुखिया सरपंच वार्ड सदस्य के द्वारा सर्वे करवरकर बाढ़ पीड़ित परिवारों का लिस्ट तैयार करके विभाग को सौप जाएगा, जिस आधार पर वार्ड प्रभावित जिला पंचायत ग्राम के पीड़ित परिवारों को मुआवजा के रूप में  7-7 हजार रुपए की आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से सीधे तौर पर ट्रांसफर की जाएगी।

ऐसे में किसी भी परिवार को बाढ़ सहायता योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता लेने के लिए की आवेदन करने की जरूरत नहीं हैं। सरकार द्वारा सीधे तौर पर लाभार्थी परिवारों के बैंक खाते में आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी। ऐसे में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के परिवार अभी कुछ समय का इंतजार कर सकते हैं‌। जल्द ही सीधे तौर पर उनके बैंक खाते में आर्थिक सहायता बिहार सरकार उपलब्ध करवाएगी।

Conclusion :-

बिहार सरकार पूरे बिहार के वार्ड प्रभावित जिलों का सर्वे करवरकर जरूरतमंद परिवारों को  7-7 हजार रुपए की आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करने के लिए 375 करोड रुपए का बजट की घोषणा की हैं। ऐसे में जल्द ही बाढ़ प्रभावित जिलों के सभी लाभार्थी परिवारों को आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में मिलना शुरू हो जाएगा। ऐसे में अगर आप भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से आते हैं, तो आप अपने बैंक खाते का डीबीटी इनेबल करवा लें, जल्द ही आपको आर्थिक सहायता मिल जाएगी।

Read more :- Mukhymantri Sikho Kamao Yojana | मुख्यमंत्री सिखों कमाओ योजना 2024