Sauchalay Yojana Online Apply | शौचालय योजना आवेदन की प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

Sauchalay Yojana Online Apply : स्वच्छ भारत योजना के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाले परिवारों को खुद का पक्का शौचालय बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से ₹12000 आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया हैं। इस योजना का संचालन स्वच्छ भारत योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की ओर से की जा रही हैं। इस योजना के अंतर्गत देश के लगभग 70% से अधिक आबादी को पक्का शौचालय बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Sauchalay Yojana Online Apply
Sauchalay Yojana Online Apply

केंद्र सरकार की ओर से यह प्रयास किया जा रहा हैं, कि खुले में शौचालय जैसी समस्याओं का समाधान करके लोगों को खुद का पक्का शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करना हैं, ताकि लोग खुले में शौच न करें। ऐसे में स्वच्छ भारत योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री जी के द्वारा शौचालय बनाने के लिए आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया था। ऐसे में अगर आपके पास भी अपना खुद का शौचालय नहीं हैं, तो आप शौचालय के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर आर्थिक सहायता लेकर अपना खुद का पक्का शौचालय का निर्माण करवा सकते हैं।

Sauchalay Yojana 2024

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा स्वच्छ भारत योजना के अंतर्गत देश के गरीब परिवार के लोगों को पक्का शौचालय बनाने के लिए ₹12000 आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया हैं। इस योजना की शुरुआत 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत किया गया था, ताकि खुले में शौच को रोका जा सके। इस योजना के अंतर्गत खास करके ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थी परिवारों को पक्का शौचालय बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही हैं।

इसके लिए कोई भी परिवार जिनके पास पक्का शौचालय नहीं है या फिर वह खुले में शौच करने के मजबूर हैं, तो ऐसे परिवार स्वच्छ भारत योजना के अंतर्गत पक्का शौचालय बनवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा कर पक्का शौचालय के लिए आर्थिक सहायता ले सकते हैं। इसके लिए लाभार्थी अपने ग्राम पंचायत अधिकारी से संपर्क करके पक्का शौचालय निर्माण हेतु आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

शौचालय योजना के उद्देश्य

शौचालय योजना का शुरुआत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के वैसे परिवार जो कच्चे मकान या झुग्गी झोपड़ी में रहने को मजबूर थे, जिस कारण से उनके पास अपना खुद का शौचालय नहीं होने के कारण वह खुले में शौच करने को मजबूर थे। ऐसी स्थिति में आए दिन लोगों की स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना के साथ-साथ वातावरण प्रदूषित हो रही थी।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत पक्का शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया था, ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों को पक्का शौचालय दिया जा सके, ताकि वह स्वास्थ संबंधित बीमारियों से बच सके। इसके साथ-साथ परिवार के सदस्य को सम्मानजनक जिंदगी जीने का अधिकार मिल सके, इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर शौचालय योजना का संचालन किया गया हैं।

शौचालय योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता ( Sauchalay Yojana Eligibility )

शौचालय योजना के अंतर्गत पक्का शौचालय बनाने के लिए आर्थिक सहायता लेने के लिए निम्न पात्रता का होना जरूरी हैं।

  • आवेदक का उम्र 21 वर्ष से अधिक हो।
  • आवेदक भारत का निवासी हो।
  • आवेदक का वार्षिक आय 2.5 लाख प्रति वर्ष से कम हो। 
  • आवेदक सरकारी नौकरी में ना हो।
  • आवेदक के पास चार पहिया वाहन ना हो।
  • आवेदक के पास पहले से पक्का शौचालय ना हो।

शौचालय योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज ( Sauchalay Yojana Document )

शौचालय योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवारकर आर्थिक सहायता लेने के लिए निम्न दस्तावेज का होना अनिवार्य है।

  • बीपीएल सूची का फोटो कॉपी 
  • आधार कार्ड 
  • राशन कार्ड 
  • आवासीय प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बैंक खाता संख्या 
  • मोबाइल नंबर

शौचालय योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया

यदि आप शौचालय योजना के अंतर्गत पक्का शौचालय बनवाने के लिए आर्थिक सहायता लेना चाह रहे हैं, तो इसके लिए आप अपने ग्राम पंचायत अधिकारी से संपर्क करके पक्का शौचालय बनवाने के लिए आवेदन फॉर्म भरकर अपना रजिस्ट्रेशन योजना के अंतर्गत करवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने ब्लॉक स्तर के आवास आवंटन अधिकारी या स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े अधिकारी से संपर्क करके योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर पक्का शौचालय निर्माण हेतु आवेदन कर सकते हैं।

शौचालय योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? ( Sauchalay Yojana Online Apply )

अगर आप शौचालय योजना के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके आवेदन करना चाहते हैं ,तो इसके लिए नीचे बताया गया तरीका उपयोग कर सकते हैं।

  • सबसे पहले स्वच्छ भारत अभियान के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • अब होम पेज पर पक्का शौचालय निर्माण न्यू रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब यहां पर अपने राज्य जिला ग्राम पंचायत गांव का नाम सेलेक्ट करके सबमिट वाले बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म ओपन होगा जहां पर मांगी गई जानकारी एवं दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • अब आपके द्वारा तर्ज जानकारी वेरीफाई करके एलिजिबिलिटी के आधार पर आपको पक्का शौचालय निर्माण हेतु आर्थिक सहायता जारी कर दी जाएगी।
  • इस तरह से आप पक्का शौचालय बनवाने के लिए शौचालय योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करवा सकते हैं।

Conclusion :-

केंद्र सरकार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के आम परिवारों को पक्का शौचालय बनाने के लिए आर्थिक सहायता दे रही हैं, ताकि अधिक से अधिक परिवार अपना खुद का शौचालय बनाकर स्वास्थ्य संबंधित बीमारी एवं अपने परिवार के साथ सम्मानजनक जिंदगी जी सके। ऐसे में अगर आपके पास भी पक्का शौचालय नहीं हैं, तो आप शौचालय योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवरकर आर्थिक सहायता लेकर अपना पक्का शौचालय का निर्माण करवा सकते हैं।

Read more :- Mera Ration 2.0 App | राशन कार्ड से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन मेरा राशन 2.0 ऐप पर चेक करें