Mukhymantri Sikho Kamao Yojana : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा सिखों कमाओ योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को फ्री में प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार योग्य बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही हैं, ताकि बेरोजगार युवा प्रशिक्षण के दौरान 8000 से ₹10000 तक का आर्थिक सहायता लें सके, ताकि वह आत्मनिर्भर बनकर प्रशिक्षण पूरा कर सके।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ऐसे में अगर आप पढ़े लिखे होने के बावजूद बेरोजगार हैं, तो आप मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सिखों कमाओ योजना के अंतर्गत स्किल डेवलपमेंट कोर्स करके रोजगार के योग बन सकते हैं एवं अपना खुद का रोजगार भी शुरू कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से युवाओं को अलग-अलग क्षेत्र की स्किल डेवलपमेंट कोर्स की ट्रेनिंग बिल्कुल मुफ्त में दी जा रही है एवं ट्रेनिंग पूरा करने के बाद युवाओं को आर्थिक सहायता के साथ-साथ कम ब्याज दर पर लोन की सुविधा दी जा रही हैं, ताकि वह अपना खुद का रोजगार भी शुरू कर सकें।
ऐसे में अगर आप मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवा हैं, तो आप मुख्यमंत्री सिखों कमाओ योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही फ्री स्किल डेवलपमेंट कोर्स के साथ-साथ आर्थिक सहायता लेकर रोजगार की योग्य बन सकते हैं या फिर अपना खुद का रोजगार भी शुरू कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री सिखों कमाओ योजना 2024 ( Mukhymantri Sikho Kamao Yojana )
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से संबंधित लेटेस्ट स्किल जैसे कि आईटी, कृषि, वृत्तीय सेवाएं ,कंप्यूटर कोर्सेज इत्यादि कई सारे तरह के स्किल डेवलपमेंट के साथ-साथ ट्रेनिंग कोर्स बिल्कुल फ्री में दी जा रही हैं, ताकि वह रोजगार के योग्य बनाकर अपने लिए नया रोजगार ढूंढ सके या फिर अपना खुद का रोजगार शुरू कर सके।
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत ट्रेनिंग ले रहे युवाओं को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से ₹500 प्रतिदिन की आर्थिक सहायता दी जा रही हैं, यानी कि ट्रेनिंग के दौरान युवाओं को सीखने के साथ-साथ पैसे कमाने का मौका भी मध्य प्रदेश सरकार दे रही हैं। ऐसे में युवा किसी भी स्किल डेवलपमेंट की ट्रेनिंग लेकर आसानी से ट्रेनिंग पूरा करके ₹10000 तक कमा सकते हैं।
ऐसे में बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर हैं। वह अपना स्कूल डेवलपमेंट कोर्स बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार ट्रेनिंग लिए युवाओं को ट्रेनिंग से संबंधित सर्टिफिकेट के साथ-साथ आर्थिक सहायता एवं बैंकों से लोन की सुविधा दे रही हैं, ताकि वह अगर चाहे तो वह अपना खुद का रोजगार शुरू करके आत्मनिर्भर बनकर दूसरे लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं।
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत कोर्स
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत युवाओं को आईटी एवं सॉफ्टवेयर से संबंधित कोर्सेज जैसे कि वेब डेवलपमेंट मोबाइल एप डेवलपिंग डाटा एनालिसिस इत्यादि अलग-अलग तरह के कोर्सेज के अलावा वृत्तीय सर्विस में बैंकिंग बीमा शेयर मार्केट डिजिटल मार्केटिंग इत्यादि की ट्रेनिंग के साथ-साथ उत्पादन एवं विनिर्माण के क्षेत्र में ट्रेनिंग कोर्स कर सकते हैं।
इसके अलावा ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रॉनिक फार्मास्यूटिकल मेडिकल नर्सिंग इत्यादि कोर्सेज के अलावा कृषि के क्षेत्र में पशुपालन मछली पालन तकनीकी शिक्षा कृषि इत्यादि कई सारी स्किल डेवलपमेंट कोर्स बिल्कुल फ्री में उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि युवा रोजगार के योग बन सके।
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के लिए पात्रता
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना का लाभ लेने के लिए युवाओं के पास निम्न पात्रता का होना जरूरी है।
- मुख्यमंत्री सिखों कमाओ योजना का लाभ लेने के लिए कम से कम युवा आठवीं बोर्ड कक्षा तक पास होना जरूरी है।
- युवा का उम्र 18 वर्ष से 29 वर्ष के बीच में होना चाहिए।
- आवेदक मूल रूप से मध्य प्रदेश के निवासी युवाओं को लाभ दिया जाएगा।
- आवेदक स्किल डेवलपमेंट कोर्स करना चाह रहे हो।
- आवेदक सरकारी नौकरी में ना हो।
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कैसे करें? ( Mukhymantri Sikho Kamao Yojana registration )
अगर आप मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता के साथ-साथ ट्रेनिंग लेना चाह रहे हैं, तो इसके लिए आपको आधिकारिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कंप्लीट करने के लिए आप नीचे दी गई स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- अब होम पेज पर आपको पंजीकरण वाले विकल्प पर क्लिक करना हैं।
- अब यहां पर आपको अपना नाम जन्मतिथि शैक्षणिक योग्यता पता इत्यादि जानकारी दर्ज करके मांगी गई दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर देना हैं।
- अब आवेदन फार्म को रिक करके फाइनल फॉर्म को सबमिट कर देना हैं।
- इस तरह से आपका रजिस्ट्रेशन मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत सफलतापुर कंप्लीट हो जाएगी।
Conclusion :-
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के बेरोजगारी युवाओं को स्किल डेवलपमेंट कोर्स के साथ-साथ ₹10000 तक का आर्थिक सहायता मध्यप्रदेश सरकार उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि वह रोजगार के योग बनाकर अपने लिए खुद का नया रोजगार ढूंढ सके।
इससे मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को सीधे तौर पर रोजगार मिलेगा, इसके अलावा अपना खुद का रोजगार शुरू करना चाह रहे हैं, युवाओं को सरकार द्वारा लोन की सुविधा दी जा रही हैं, ताकि अधिक से अधिक रोजगार के नए अवसर शुरू हो सके।
Read more :- Pradhanmantri Ujjawala Yojana List 2024 | पीएम उज्जवला योजना नई लाभार्थी सूची 2024 जारी, ऐसे करें लिस्ट में नाम चेक