Subhadra Yojana 2024 :
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उड़ीसा के महिलाओं को₹10000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा सुभद्रा योजना की शुरुआत की गई हैं। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाओं को आगामी 5 वर्षों तक के लिए₹10000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता उड़ीसा सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए उड़ीसा सरकार की ओर से₹50000 करोड रुपए की अतिरिक्त बजट की घोषणा की गई हैं।

इस योजना के अंतर्गत गरीब वर्ग से आने वाले परिवार की महिलाओं को उड़ीसा सरकार आर्थिक रूप से मजबूती देने के लिए ₹10000 प्रति 2 किस्तों के रूप में जारी करेगी। ऐसे में इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को अपना आवेदन योजना के अंतर्गत करना होगा, उसके बाद उड़ीसा सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से पांच ₹5000 की 2 किस्तों में आर्थिक सहायता जारी की जाएगी।
ऐसे में कोई भी महिलाएं जिनके नाम बीपीएल सूची के अंतर्गत है एवं जिनके पास अपना खुद का राशन कार्ड हैं, वह सुभद्रा योजना के अंतर्गत ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर उड़ीसा सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता सीधे तौर पर ले पाएंगे, तो चलिए जानते हैं। सुभद्रा योजना से संबंधित जानकारी पात्रता दस्तावेज एवं सुभद्रा योजना में आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी विस्तार से।
सुभद्रा योजना 2024 ( Subhadra Yojana 2024 )
सुभद्रा योजना के अंतर्गत उड़ीसा के 10 लाख से अधिक महिलाओं को ₹10000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता 2 आसान 5000_5000 हजार रुपए की किस्त के रूप में उड़ीसा सरकारी की ओर से डीबीटी के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में सीधे तौर पर ट्रांसफर की जाएगी। इस योजना के अंतर्गत उड़ीसा सरकार की ओर से आगामी 5 वर्षों में एक करोड़ से अधिक महिलाओं को सीधे तौर पर फायदा दिया जाएगा।
सुभद्रा योजना की घोषणा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 17 सितंबर 2024 को किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है केंद्र सरकार एवं उड़ीसा सरकार की ओर से इस योजना की घोषणा की गई हैं। इससे पूर्व उड़ीसा सरकार की ओर से महिलाओं के कल्याण के लिए कई सारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा था, मगर उड़ीसा में नई सरकार के गठन के बाद सुभद्रा योजना की शुरुआत की गई हैं, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आर्थिक मजबूती दिया जा सके।
सुभद्रा योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
सुभद्रा योजना के अंतर्गत ₹10000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता उड़ीसा सरकार महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी पहली किस्त ₹5000 की राखी पूर्णिमा के दिन जारी की जाएगी, वहीं दूसरी किस्त₹5000 की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मतलब कि 8 मार्च को प्रत्येक वर्ष जारी की जाएगी।
इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले आर्थिक सहायता महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे तौर पर ट्रांसफर की जाएगी। शुरुआती दौड़ में इस योजना के अंतर्गत 10 लाख महिलाओं को सीधे तौर पर इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
सुभद्रा योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता ( Subhadra Yojana 2024 Eligibility )
सुभद्रा योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता लेने के लिए निम्न पात्रता का होना जरूरी है।
- महिला मूल रूप से उड़ीसा का निवासी होना चाहिए।
- महिला का नाम राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत यानी कि राशन कार्ड के अंतर्गत होना जरूरी है।
- महिला के परिवार का वार्षिक आय 250000 रुपए से कम होना चाहिए।
- महिला का उम्र 21 वर्ष से लेकर के 60 वर्ष के बीच में होना चाहिए।
- महिला सरकारी नौकरी में या फिर आयकर देने वाली नहीं होना चाहिए।
सुभद्रा योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी दस्तावेज ( Subhadra Yojana 2024 Documents)
सुभद्रा योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज का होना आवश्यक है।
- वोटर आईडी कार्ड
- आधार कार्ड
- आवासीय प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- राशन कार्ड
- बीपीएल सूची
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार के साथ लिंक मोबाइल
सुभद्रा योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की प्रक्रिया
अगर आप सुभद्रा योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता लेने के लिए आवेदन करना चाह रही हैं, तो इसके लिए आप अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, ब्लॉक कार्यालय, शहरी स्थानीय निकाय कार्यालय या फिर सामान्य केंद्र पर जाकर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन फॉर्म भर के योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके लाभ आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन फॉर्म भर के इस योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
सुभद्रा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ( Subhadra Yojana 2024 Online Apply )
यदि आप सुभद्रा योजना के अंतर्गत उड़ीसा सरकार द्वारा दी जारी ₹10000 प्रतिवर्ष की आर्थिक सहायता लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप आधिकारिक पोर्टल से अपना आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले सुभद्रा योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर आपको Apply Now वाले विकल्प पर क्लिक करना हैं।
- आप यहां पर आपको आवेदन फॉर्म भरने के लिए अपना नाम ईमेल आईडी फोन नंबर पता इत्यादि जानकारी दर्ज करके सभी दस्तावेज आधार कार्ड जान प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र इत्यादि को स्कैन करके अपलोड कर देना हैं।
- अब दस्तावेज वेरीफाई करके एवं दर्ज की गई जानकारी चेक करके फॉर्म को फाइनल सबमिट कर देना हैं।
- इस तरह से आपका आवेदन सुभद्रा योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक कंप्लीट हो जाएगा।
Conclusion :-
उड़ीसा की नई सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती देने के लिए ₹10 हजार रुपए प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया हैं। ऐसे में उड़ीसा की गरीब महिलाओं को₹10000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता सुभद्रा योजना के अंतर्गत दी जाएगी।
ऐसे में महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता लेने के लिए आधिकारिक पोर्टल या फिर ऑफलाइन माध्यम से अपना आवेदन योजना के अंतर्गत करना होगा ,तब जाकर उन्हें उड़ीसा सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता मिल पाएगी।
Read more :- Mukhymantri Berojgari Bhatta Yojana 2024 | मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना बिहार 2024