Mukhymantri Berojgari Bhatta Yojana 2024 : बिहार सरकार बिहार के बेरोजगार शिक्षित युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूती देकर समाज में सम्मानजनक जिंदगी जीने का अधिकार देने के मकसद से मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरुआत की हैं। इस योजना के अंतर्गत बिहार के बेरोजगार पढ़े लिखे युवाओं को ₹1000 प्रति महीने की आर्थिक सहायता 2 वर्षों के लिए उपलब्ध करवाएगी। ऐसे में बिहार के जो भी युवा पढ़ लिख कर बेरोजगार हैं एवं अगर उन्हें कोई भी नौकरी नहीं मिल पा रहा हैं, तो ऐसी स्थिति में भी बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभार्थी बन सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आपको बता दे कि बिहार सरकार की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बेरोजगार युवाओं को 2 वर्षों तक बेरोजगारी भत्ता डीबीटी के माध्यम से सीधे तौर पर बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। ऐसे में बेरोजगार युवाओं को मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के आधिकारिक पोर्टल से अपना रजिस्ट्रेशन योजना के अंतर्गत करवाना होगा, तब जाकर उन्हें मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना का नाम सीधे तौर पर मिल पाएगा।
मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना 2024 ( Mukhymantri Berojgari Bhatta Yojana 2024 )
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा बिहार के बेरोजगार पढ़े-लिखे 20 वर्ष से लेकर के 25 वर्ष तक के युवाओं को 2 वर्षों तक ₹1000 प्रति महीने की आर्थिक सहायता दी जा रही हैं। इस योजना के अंतर्गत बिहार सरकार अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता देकर ,उन्हें किसी दूसरे शहर में जाकर नौकरी ढूंढने का मौका दिया जा रहा हैं। ऐसे में अगर आप भी बेरोजगार हैं एवं आप अगर 10वीं 12वीं या ग्रेजुएट की पढ़ाई करके और रोजगार की तलाश कर रहे हैं, तो आप मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभार्थी बन सकते हैं।
इस योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता पाने के लिए आपको अपने नजदीकी डीआरसी केंद्र पर जाकर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करवाना होगा या फिर आप ऑनलाइन माध्यम से मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना या फिर स्वयं सहायता भत्ता योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर, अपना रजिस्ट्रेशन योजना के अंतर्गत करवाना होगा, तब जाकर आपको पात्रता के आधार पर बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध करवाई जाएगी।
मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ
मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को ₹1000 प्रति महीने की आर्थिक सहायता 2 वर्षों के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी, यानी कि इस योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को सीधे तौर पर ₹24000 की आर्थिक सहायता डीपीटी के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा बेरोजगारी भत्ता योजना के लाभार्थी युवाओं को फ्री स्किल डेवलपमेंट कोर्स के साथ-साथ कई सारी अन्य योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी।
मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना 2024 के लिए पात्रता ( Mukhymantri Berojgari Bhatta Yojana 2024 Eligibility )
मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए बेरोजगार युवाओं के पास निम्न पात्रता का होना जरूरी है।
- आवेदक का उम्र 21 वर्ष से अधिक होना चाहिए।
- आवेदक दसवीं या 12वीं या ग्रेजुएट पास कर चुके हो।
- आवेदक का एडमिशन किसी भी कॉलेज या स्कूल में ना हो।
- आवेदक गरीबों वर्ग से आते हो।
- आवेदक के परिवार का वार्षिक आय 2.5 लाख प्रतिवर्ष से कम होना चाहिए।
- आवेदक किसी भी सरकारी नौकरी या किसी भी नौकरी में ना हो।
मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज ( Mukhymantri Berojgari Bhatta Yojana 2024 Documents )
अगर आप मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ लेना चाहते हैं , तो इसके लिए आपके पास निम्न दस्तावेज का होना आवश्यक है।
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- आय प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना 2024 आवेदन की प्रक्रिया
यदि आप मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत मिलने वाली ₹1000 प्रति महीने की आर्थिक सहायता लेना चाह रहे हैं, तो इसके लिए आप अपने नजदीकी डीआरसी सेंटर पर जाकर ऑफलाइन माध्यम से योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन मूल दस्तावेजों के साथ करवरकर योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ सीधे तौर पर प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना या फिर स्वयं सहायता भत्ता योजना के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी ऑनलाइन योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर बेरोजगारी भत्ता का लाभ ले सकते हैं।
मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना 2024 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ( Mukhymantri Berojgari Bhatta Yojana 2024 Apply online )
अगर आप मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन योजना के अंतर्गत करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप नीचे बताए गए तरीका का उपयोग कर सकते हैं।
- सबसे पहले मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- अब होम पेज पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करना हैं।
- अब यहां पर आपको मांगी गई जानकारी आवेदक का नाम शैक्षणिक योग्यता पता इत्यादि जानकारी दर्ज करके मूल दस्तावेज अपलोड करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कंप्लीट कर लेना हैं।
- अब आपको निर्धारित तिथि पर डीआरसी सेंटर बुलाकर वेरीफाई करवा कर एलिजिबिलिटी के आधार पर मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभार्थी बना दिया जाएगा।
- इस तरह से आप मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कंप्लीट कर सकते हैं।
Conclusion :-
बिहार के मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता देकर, उन्हें नौकरी के लिए प्रेरित करते हुए ₹1000 प्रति महीना की आर्थिक सहायता आगामी 2 वर्षों तक दी जाने के लिए मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना का संचालन किया जा रहा हैं। इस योजना के अंतर्गत बिहार के कोई भी बेरोजगार युवा बेरोजगारी भत्ता का लाभ उठाकर अपने लिए अच्छा खासा रोजगार के अवसर तलाश सकते हैं।
Read more :- Pradhanmantri Ujjawala Yojana List 2024 | पीएम उज्जवला योजना नई लाभार्थी सूची 2024 जारी, ऐसे करें लिस्ट में नाम चेक