Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana Online Registration | मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू

Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana Online Registration : देश के बुजुर्ग पुरुष एवं महिलाओं को देश के सबसे पवित्र तीर्थ स्थान पर दर्शन करवाने के लिए कई सारे राज्य सरकार अपने-अपने स्तर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का संचालन कर रही हैं, ताकि जरूरतमंद बुजुर्ग व्यक्तियों को तीर्थ स्थान का दर्शन कराया जा सके।  इस योजना का संचालन मुख्यमंत्री फंड के अंतर्गत किया जाता हैं, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों को देश के सबसे बड़े तीर्थ स्थान वाराणसी ,रामेश्वरम, वृंदावन, मथुरा, कामाख्या ,द्वारका, अयोध्या ,जगन्नाथ पुरी ,अमृतसर जैसे पवित्र तीर्थ स्थान का दर्शन करवाया जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana Online Registration
Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana Online Registration

ऐसे में ही मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत बुजुर्गों को तीर्थ स्थान पर दर्शन करवाने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के रहने वाले जो भी बुजुर्ग तीर्थ स्थान का फ्री में दर्शन करना चाहते हैं, तो फिर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर बिल्कुल फ्री में देश के सर्वश्रेष्ठ तीर्थ स्थान का भ्रमण बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं।

राज्य सरकार इस योजना के अंतर्गत तीर्थ दर्शन पर होने वाले सभी खर्चों का वहन करती हैं, तो चलिए जानते हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी विस्तार से ताकि कोई भी बुजुर्ग व्यक्ति बिल्कुल फ्री में तीर्थ दर्शन करके अपने जीवन के आखिरी इच्छा को पूरी कर सकें।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत खास करके आम परिवार के बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को बिल्कुल फ्री में तीर्थ स्थान का दर्शन करवाया जा रहा हैं। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार अपने स्तर पर ट्रेन एवं हवाई सफर के साथ बुजुर्गों को देश के अलग-अलग नामी तीर्थ स्थान पर बिल्कुल फ्री में दर्शन करवाती हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि बुजुर्ग लोग चाहते हैं , कि वह अपने जीवन के अंतिम पर्व में तीर्थ स्थान का दर्शन कर सकें। मगर पैसे के अभाव एवं फाइनेंशली अनस्टेबलेटी के कारण में तीर्थ दर्शन नहीं कर पाते हैं।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का संचालन किया जा रहा हैं। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के जरूरतमंद बुजुर्ग दंपत्ति हो को बिल्कुल फ्री में तीर्थ दर्शन करवाया जाएगा। इसके अंतर्गत बुजुर्ग व्यक्तियों को सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा , उसके बाद मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित शेड्यूल के आधार पर अलग-अलग तीर्थ स्थान का दर्शन करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए पात्रता

अगर आप मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत फ्री में तीर्थ दर्शन करना चाह रहे हैं, तो इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन योजना के अंतर्गत करवाना होगा। इसके लिए सरकार द्वारा निर्धारित निम्न पात्रता का होना अनिवार्य है।

  • आवेदक का उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक होना चाहिए।
  • आवेदक मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक के परिवार का वार्षिक आय ₹500000 प्रति वर्ष से कम ही होना चाहिए।
  • आवेदक आयकर दाता ना हो‌।
  • आवेदक पहले से सरकारी नौकरी में ना रहे हो।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2024 शेड्यूल

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत 14 सितंबर 2024 से लेकर के 2 जनवरी 2025 तक देश के अलग-अलग तीर्थ स्थान पर निर्धारित शेड्यूल के आधार पर रजिस्ट्रेशन करवाएं हुए बुजुर्ग व्यक्तियों को बिल्कुल फ्री में तीर्थ दर्शन करवाया जाएगा। इसके अंतर्गत पहली चरण में 14 सितंबर 2024 को उज्जैन से वाराणसी होते हुए अयोध्या के लिए ट्रेन रवाना होगी, जिसमें मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों 1000 से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे।

वहीं दूसरी ट्रेन रामेश्वरम के लिए इंदौर से रवाना होगी जो ट्रेन 21 सितंबर 2024 को मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 1000 से अधिक श्रद्धालुओं को लेकर जाएगी ,जो कि वापस 26 सितंबर को लौट आएगी। इसके बाद तीसरी ट्रेन 19 सितंबर को मथुरा वृंदावन के लिए जाएगी जो कि 2 अक्टूबर को श्रद्धालुओं को तीर्थ भ्रमण करवा कर वापस लौटेगी। इसके अलावा 13 अक्टूबर को ट्रेन जाएगी वह उज्जैन से सीधे कामाख्या के लिए जाएगी जिसमें 900 के करीब यात्री जाएंगे जो की 18 अक्टूबर को वापस लौटेगी।

इस तरह से मध्य प्रदेश सरकार की ओर से अलग-अलग शेड्यूल के आधार पर बुजुर्ग व्यक्तियों को तीर्थ स्थान पर भ्रमण के लिए भेजा जाएगा। ऐसे में आधिकारिक पोर्टल पर जाकर तीर्थ स्थल पर जाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, तब उन्हें निर्धारित तिथि पर दर्शन के लिए ट्रेन के माध्यम से ले जाया जाएगा।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? ( Mukhyamantri Tirth Darshan Yojana Online Registration )

अगर आप मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत फ्री में देश के सर्वश्रेष्ठ तीर्थ स्थान का वर्णन करना चाह रहे हैं, तो ऐसे में आप तीर्थ स्थान का भ्रमण करने के लिए आधिकारिक पोर्टल से अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करवाने वाले लाभार्थी को ही सरकार द्वारा निर्धारित तिथि पर अलग-अलग तीर्थ स्थान पर दर्शन करवाया जाएगा।

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • अब होम पेज पर आपको मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2024 वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। 
  • अब यहां पर आपको अपना नाम जन्मतिथि पता मोबाइल नंबर इत्यादि जानकारी दर्ज करके आधार कार्ड आवासीय प्रमाण पत्र जन्म प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेज को अपलोड करके तीर्थ स्थान का चयन करके फॉर्म को सबमिट कर देना हैं।
  • अब आपके द्वारा दर्ज जानकारी वेरीफाई करके निर्धारित शेड्यूल के आधार पर आपको सूचित किया जाएगा।
  • इस तरह से आप मुख्यमंत्री दूरदर्शन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

Conclusion :-

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के द्वारा बुजुर्गों को फ्री में तीर्थ स्थान का दर्शन करवाने के लिए इस योजना के अंतर्गत बिल्कुल फ्री मेंरहने खाने एवं यात्रा की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही हैं, ताकि बुजुर्ग आसानी से तीर्थ स्थान का दर्शन कर पाएं। तीर्थ स्थान का दर्शन करने के लिए बुजुर्गों को आधिकारिक पोर्टल से अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, तब जाकर उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित तिथि एवं निर्धारित तीर्थ स्थान पर बिल्कुल फ्री में दर्शन करने का मौका मिलेगा।

Read more :- Vishwakarma Shram Samman Yojana 2024 | विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अप्लाई ऑनलाइन, जाने पूरी प्रक्रिया