Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2024 : बिहार सरकार बिहार के किसानों को फसल से होने वाले नुकसान से बचाकर किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बिहार राज्य फसल सहायता योजना चला रही हैं। इस योजना के अंतर्गत अगर किसी किसान भाई का फसल किसी भी कारणवश खराब हो जाते हैं, तो ऐसी स्थिति में बिहार सरकार की ओर से उन किसानों को ₹20000 तक की आर्थिक सहायता उनके नुकसान हुए फसल के आधार पर दिया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ऐसे में अगर आप भी बिहार के किसान है और आपका फसल प्राकृतिक या अप्राकृतिक कारणवश नुकसान हो चुका है, तो आप बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत अपना आवेदन करके अपने नष्ट हुई फसल पर मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बिहार सरकार ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की हैं । आप अपने नजदीकी कृषि सलाहकार से संपर्क करके फसल का आसान से संबंधित सहायता के लिए आवेदन कर सकते हैं, इसके अलावा आप ऑनलाइन माध्यम से भी बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता ले सकते हैं।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2024 ( Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2024 )
कृषि विभाग बिहार की ओर से किसानों के फसल खराब होने पर मुआवजा देकर किसानों को कृषि कार्य करने को प्रेरित करते हुए, बिहार राज्य फसल सहायता योजना की शुरुआत की गई हैं। इस योजना के अंतर्गत जिन किसानों का फसल बाढ़, सुखा , बर्फबारी, आंधी, तूफान या फिर किसी भी प्राकृतिक या अपराकृतिक आपदाओं के कारण फसलों का नुकसान हो चुका हैं ,तो वैसी स्थिति में किसान बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लाभार्थी बन सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत बिहार सरकार की ओर से किसानों को ₹20000 तक की आर्थिक सहायता के साथ-साथ कई सारी अन्य योजना का लाभ सीधे तौर पर किसानों को उपलब्ध करवाया जा रहा है।
ऐसे में किसान भाई अपने नुकसान फसल का मुआवजा लेने के लिए अपने पंचायत कृषि सलाहकार या कृषि पदाधिकारी से संपर्क करके फसल सहायता योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात किसान का फसल नुकसान का वेरिफिकेशन कृषि सलाहकार द्वारा करके पदाधिकारी के पास रिपोर्ट सौंपा जाएगा , जिस आधार पर नुकसान फसल के मापदंड ब्यूरा के आधार पर किसान को मुआवजा दिया जाएगा।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए पात्रता ( Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2024 Eligibility criteria )
बिहार राज्य फसल सहायता योजना का लाभ लेने के लिए किसान भाई के पास निम्न पात्रता होना चाहिए , तभी उन्हें फसल नुकसान होने पर मुआवजा दिया जाएगा।
- किसान मुल रूप से बिहार का निवासी हो।
- किसान का उम्र कम से कम 21 वर्ष से हो
- आवेदक किसान का रजिस्ट्रेशन कृषि विभाग के अंतर्गत हो।
- आवेदन करने वाले किसान आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हों।
- किसान का नुकसान होने वाला फसल योजना के अंतर्गत आते हो।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत आने वाले फसल
बिहार सरकार द्वारा फसल सहायता योजना के अंतर्गत अलग-अलग फसलों का नुकसान होने पर लाभ देने का प्रावधान किया गया हैं । इसके लिए बिहार सरकार की ओर से अलग-अलग फसलों की लिस्ट तैयार की गई है, जिस आधार पर ही किसानों को मुआवजा दिया जाता है। ऐसे में अगर किसी किसान का धान, गेहूं ,सरसों ,बैगन, सोयाबीन, मकई ,अगहनी फसल ,भदई मकई इत्यादि तरह के किसी भी फसल का नुकसान हुआ हैं ,तो किसान बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत मुआवजा लेने के लिए एलिजिबल हैं । किसान अपना रजिस्ट्रेशन योजना के अंतर्गत करवा कर फसल नुकसान पर मुआवजा ले पाएंगे।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए जरूरी दस्तावेज ( Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2024 Documents )
बिहार राज्य फसल सहायता योजना ( Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2024 ) के अंतर्गत मुआवजा लेने के लिए अगर किसान आवेदन करना चाहते हैं, तो उनके पास निम्न दस्तावेज होना चाहिए।
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पैन कार्ड
- किसान रजिस्ट्रेशन नंबर
- भूमि से संबंधित दस्तावेज
- बैंक खाते का डिटेल
- स्व घोषणा पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
बिहार राज्य फसल सहायता योजना आवेदन की प्रक्रिया ( Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2024 Application Process )
यदि आप बिहार राज फसल सहायता योजना के अंतर्गत फसल नुकसान पर मुआवजा लेना चाहते हैं , तो इसके लिए आप अपने ग्राम पंचायत के कृषि सलाहकार पदाधिकारी या फिर कृषि पदाधिकारी के ऑफिस में जाकर वहां से ऑफलाइन आवेदन फॉर्म लेकर आवेदन फॉर्म भर के कृषि पदाधिकारी के पास जमा करवा दें , उसके बाद आपका फॉर्म एवं नुकसान हुए फसल का वेरिफिकेशन की प्रक्रिया कंप्लीट करके आपको मुआवजा के लिए एलिजिबल साबित कर दिया जाएगा। इसके बाद आपको बिहार सरकार की ओर से मुआवजा की राशि सीधे तौर पर डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ( Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2024 Apply Online )
अगर आप बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत फसल नुकसान पर मुआवजा लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके लिए आपको ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए बिहार राज्य फसल सहायता योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर योजना के अंतर्गत अपना आवेदन फसल नुकसान होने पर करके योजना के अंतर्गत मुआवजा ले सकते हैं।
- सबसे पहले बिहार राज्य फसल सहायता योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर आपको बिहार फसल सहायता योजना आवेदन 2024 ( Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2024 ) वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब यहां पर आपको अपने फसल का चयन करके मांगी गई जानकारी दर्ज करके दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- अब आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर आवेदन फार्म को अपने ग्राम पंचायत के कृषि सलाहकार या कृषि पदाधिकारी के ऑफिस में जाकर जमा करवा देना हैं ।
- अब आपके द्वारा भरे गए फॉर्म एवं आपके नुकसान होने वाले फसल वेरीफाई करके योजना के अंतर्गत आपको मुआवजा उपलब्ध करवा दी जाएगी।
- इस तरह से आप बिहार राज्य फसल सहायता योजना के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करके मुआवजा ले सकते हैं।
Conclusion :-
कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से किसानों को मदद करके उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए किसानों को फसल नुकसान से बचकर उन्हें आर्थिक सहायता देकर उन्हें कृषि कार्य को करने के लिए उत्साहित करते हुए बिहार सरकार फसल नुकसान पर किसानों को ₹20000 की मुआवजा देने का प्रावधान किया है, ताकि अगर किसी कारण से किसानों का फसल नुकसान होता है, तो किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना न करना पड़े एवं सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता लेकर किसान नए सिरे से खेती-बाड़ी कर सके।
Read more :- Bihar Land Survey Online Apply 2024 | बिहार में जमीन सर्वे शुरू, ऐसे करवाएं अपने जमीन का सर्वे घर बैठे-बैठे