Vidya Sambal Yojana School List | विद्या संबल योजना के अंतर्गत अतिथि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन

Vidya Sambal Yojana School List : राजस्थान सरकार राजस्थान के सरकारी स्कूल कॉलेज में शिक्षकों की कमी दूर करके राज्य के मेधावी छात्र-छात्राओं को बेहतरीन शिक्षा समय पर देने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए विद्या संबल योजना की शुरुआत की हैं। विद्या संबल योजना के अंतर्गत राजस्थान सरकार स्कूल एवं कॉलेज में गेस्ट फैकेल्टी शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए ला रही है ताकि बच्चों को पढ़ाई में किसी भी तरह का बाधा उत्पन्न ना हो सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Vidya Sambal Yojana School List
Vidya Sambal Yojana School List

विद्या संबल योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूल कॉलेज में अलग-अलग विषयों के रिक्त शिक्षक के पद के आधार पर गेस्ट फैकल्टी नियुक्त की जाती है ,जो कि बच्चों को समय पर पढ़कर उनका सिलेबस पूरा करवाते हैं। राजस्थान के 33 जिलों के सभी जिला कलेक्टर के द्वारा अपने स्तर पर गेस्ट टीचर पदस्थापित की जाती है ,ताकि बच्चों को समुचित शिक्षा दिया जा सके। ऐसे में राजस्थान के बेरोजगार नौजवान जो शिक्षक बनने की राह देख रहे हैं वह विद्या संबल योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में शिक्षक बन सकते हैं।

ऐसे में अगर आप भी रिक्त शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन करके राजस्थान के सरकारी स्कूल में गेस्ट शिक्षक बनना चाहते हैं, तो आईए जानते हैं। विद्या संबल योजना क्या है ? , विद्या संबल योजना के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, दस्तावेज एवं आवेदन करने की प्रक्रिया विस्तार से ताकि आप भी विद्या संबल योजना के अंतर्गत शिक्षक बन सके।

विद्या संबल योजना 2024 ( Vidya Sambal Yojana 2024 )

राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से राजस्थान के सभी सरकारी स्कूल कॉलेज में शिक्षा की कमी दूर करने के लिए विद्या संबल योजना के अंतर्गत अतिथि शिक्षक की नियुक्ति की जा रही हैं। विद्या संबल योजना का संचालन राजस्थान सरकार कोटा विश्वविद्यालय के साथ मिलकर शुरू की हैं, ताकि राज्य के सरकारी शिक्षण संस्थानों में शैक्षणिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाया जा सके एवं बच्चों को समय पर उचित पढ़ाई के साथ-साथ सही गाइडेंस एवं मार्गदर्शन देकर उन्हें का सुनहरा भविष्य बनाया जा सके।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर राजस्थान सरकार विद्या संबल योजना चल रही हैं। इस योजना के अंतर्गत राजस्थान के अलग-अलग जिलों में सरकारी स्कूलों के रिक्त शिक्षक के अलग-अलग विषयों के पद के आधार पर अतिथि शिक्षक नियुक्त करके बच्चों को समय पर उचित पढ़ाई दिया जा रहा हैं। ऐसे में शिक्षक बनने की राह देख रहे राजस्थान के युवा विद्या संबल योजना के अंतर्गत अतिथि शिक्षक बनकर सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने के सपना को साकार कर सकते हैं।

विद्या संबल योजना का उद्देश्य

राजस्थान सरकार एवं राजस्थान शिक्षा विभाग राजस्थान के छात्र-छात्राओं के भविष्य को लेकर समय-समय पर उचित कदम उठाती हैं, ताकि बच्चों को पढ़ाई में किसी भी तरह की समस्या उत्पन्न ना हो सके। इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर राजस्थान सरकार अलग-अलग सरकारी शैक्षिक संस्थानों में शिक्षक की कमी को दूर करने के लिए विद्या संबल योजना के अंतर्गत सरकारी शैक्षिक संस्थान में अलग-अलग विषय के शिक्षकों का नियुक्ति गेस्ट शिक्षक के तौर पर किया जा रहा है, ताकि बच्चे का सिलेबस सही समय पर पूरा हो सके।

अगर बच्चों का सिलेबस सही समय पर पूरा होगा फिर बच्चों को वार्षिक परीक्षा में किसी भी तरह की अनहोनी का सामना न करना पड़ेगा एवं बच्चे पढ़ लिख कर अपना सुनहरा भविष्य बना सकेंगे, इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर विद्या संबल योजना चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों को नौकरी मिलेगी इसके अलावा बच्चों को सही समय पर उचित शिक्षा मिल पाएगा।

विद्या संबल योजना 2024 के लिए पात्रता ( Vidya Sambal Yojana Eligibility criteria )

विद्या संबल योजना के अंतर्गत अतिथि शिक्षक बनने के लिए अगर आप आवेदन करना चाहते हैं ,तो इसके लिए राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से निम्न पात्रता निर्धारित की गई है।

  • आवेदन करने वाले शिक्षक मूल रूप से राजस्थान का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक शिक्षक का उम्र 21 वर्ष से 65 वर्ष तक होना चाहिए।
  • आवेदक शिक्षक कम से कम बीएड डिग्री धारक हो।
  • आवेदक शिक्षक के पास कम से कम 1 वर्ष का शैक्षणिक एक्सपीरियंस हो।

विद्या संबल योजना 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज ( Vidya Sambal Yojana Required documents )

विद्या संबल योजना के अंतर्गत अतिथि शिक्षक बनने के लिए अगर आप आवेदन करना चाह रहे हैं, तो इसके लिए आपके पास निम्न दस्तावेज का होना अनिवार्य है।

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र 
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • आवासीय प्रमाण पत्र 
  • आरक्षण प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • मोबाइल नंबर 
  • शैक्षणिक एक्सपीरियंस प्रमाण पत्र

विद्या संबल योजना के अंतर्गत चयन की प्रक्रिया ( Vidya Sambal Yojana Selection Process )

विद्या संबल योजना के अंतर्गत अतिथि शिक्षक के पद पर चयन की प्रक्रिया प्रत्येक जिला अधिकारी के अंतर्गत गठित की गई जिला स्तरीय समिति के द्वारा किया जाएगा, जिसका निगरानी खास करके जिला कलेक्टर के द्वारा किया जाएगा। 

ऐसे में इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन की प्रक्रिया जिला अधिकारी के निगरानी में सीधे तौर पर किया जाएगा ,जिस आधार पर मेरिट सूची के आधार पर अभ्यर्थियों का नियुक्ति अलग-अलग जिले के रिक्त सीट एवं विषय के आधार पर किया जाएगा।

विद्या संबल योजना 2024 के लिए आवेदन कैसे करें? ( Vidya Sambal Yojana Online Apply )

यदि आप विद्या संबल योजना राजस्थान के अंतर्गत आवेदन करके अतिथि शिक्षक बनकर सरकारी संस्थानों में बच्चों को पढ़ना चाहते हैं, तो इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं या फिर आप नीचे बताए स्टेप्स फॉलो करके भी आवेदन कर पाएंगे।

  • सबसे पहले विद्या संबल योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • अब होम पेज पर आपको विद्या संबल योजना न्यू रजिस्ट्रेशन 2024 वाले विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • अब यहां पर आपको आवेदन फार्म दिखाई देगा इस आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
  • अब आवेदन फॉर्म भरकर के मूल दस्तावेज अटैच करके संबंधित जिला कार्यालय में जमा करवा दें।
  • अब वहा पर आपको भर्ती से संबंध आगे की प्रक्रिया पूरी करके मेरिट सूची के आधार पर आपका चयन निर्धारित विषय के आधार पर किया जाएगा।
  • इस तरह से आप विद्या संबल योजना के अंतर्गत अपना आवेदन कर सकते हैं।

Vidya Sambal Yojana School List

विद्या संबल योजना के अंतर्गत राजस्थान के सभी 33 जिलों के सभी सरकारी शैक्षिक संस्थान स्कूलों में रिक्त अलग-अलग विषयों के शिक्षक के पद का स्कूल लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है। इस लिस्ट के आधार पर अलग-अलग जिलों के सरकारी स्कूलों में अलग-अलग विषय के शिक्षक नियुक्त की जाएगी। ऐसे में जो अभ्यर्थी विद्या संबल योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाह रहे हैं अभी विद्या संबल योजना स्कूल लिस्ट 2024 चेक कर सकते हैं।

Conclusion :-

राजस्थान के सरकारी शिक्षण संस्थानों में अलग-अलग विषयों के शिक्षक के रिक्त पद को भरकर बच्चों को सही समय पर ऊंची शिक्षा देने के उद्देश्य से विद्या संबल योजना के अंतर्गत हजारों रिक्त सीटों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। ऐसे में राजस्थान के जो भी अभ्यर्थी सरकारी शिक्षक बनने की इच्छा रखते हैं वह विद्या संबल योजना के अंतर्गत अपना आवेदन करके सीधे तौर पर अतिथि शिक्षक बनकर सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ा सकते हैं।

Read more :- Mukhymantri Ladki Bahin Yojana 2024 | माझी लड़की बहिन योजना महाराष्ट्र , न्यू रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू : ऐसे करें आवेदन