Bihar Land Survey Online Apply 2024 | बिहार में जमीन सर्वे शुरू, ऐसे करवाएं अपने जमीन का सर्वे घर बैठे-बैठे

Bihar Land Survey Online Apply 2024 : बिहार सरकार बिहार के जमीनों का रिकॉर्ड डिजिटल रूप में संरक्षित करके बढ़ रहे जमीन से संबंधित विवादों को कम करने के लिए बिहार भूमि सर्वेक्षण करवाई जा रही हैं। भूमि सर्वेक्षण का कार्य राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार की ओर से की जा रही हैं। ऐसे में अगर आप भी बिहार के रहने वाले हैं, तो आप अपने जमीन का सर्वे करवा लें, अन्यथा आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Bihar Land Survey Online Apply 2024
Bihar Land Survey Online Apply 2024

बिहार सरकार की ओर से यह कोशिश की जा रही है कि सभी जमीनों का मालिक एवं उनके जमीन से संबंधित सभी जानकारी एवं दस्तावेज ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध रहे, जिससे की जमीन से संबंधित विवादों को कम समय में सुलझाकर जमीनी विवाद को तत्काल प्रभाव से खत्म किया जा सकें, इन्हीं बात को ध्यान में रखकर बिहार सरकार बिहार लैंड सर्वे 2024 का संचालन शुरू की हैं।

इसके अंतर्गत बिहार के सभी जमीन के मालिकों को अपना जमीन से संबंधित दस्तावेज लेकर अपने नजदीकी राजस्व अधिकारी के पास से अपने जमीन का सर्वे करवा लें, अन्यथा भविष्य में उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता हैं, तो आईए जानते हैं। बिहार लैंड सर्वे 2024 के लिए आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता एवं दस्तावेज , Bihar Land Survey Online Apply 2024 से संबंधित जानकारी विस्तार से ताकि आप भी अपने जमीन का सर्वे ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से करवा पाएं।

बिहार लैंड सर्वे 2024 ( Bihar Land Survey 2024 )

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार की ओर से राज्य के सभी जमीनों का सर्टिफिकेट सर्वेक्षण करवाया जा रहा हैं, ताकि सर्वेक्षण के तहत आकलन के आधार पर जमीनों का रिकॉर्ड ऑनलाइन अपडेट किया जा सके, ताकि जमीन से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करके जमीनी विवाद को रोका जा सकें। बिहार में ऐसा देखा जा रहा था कि पूर्वजों के नाम से चले आ रहे रजिस्ट्री खतियान वाले जमीन का उत्तराधिकारी को लेकर अक्सर लड़ाई झगड़ा हो रहा था , जिससे सरकार को इन समस्याओं का समाधान ढूंढने में काफी समय के साथ काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर बिहार सरकार बिहार के सभी जमीनों का सर्वे करवा रही हैं, ताकि जमीन के सही मालिक एवं परिवार के सभी सदस्यों के साथ जमीन का बंटवारा सही ढंग से होकर सभी लोगों के नाम से जमीन का सर्वे करवा दिया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से अपने जमीन पर  मालिकाना हक जता सके। ऐसे में बिहार के सभी जमीन धारक व्यक्ति को अपने जमीन का सर्वेक्षण जरूर करवाना चाहिए।

बिहार में जमीन सर्वे कैसे कराएं?

बिहार में अपने जमीनों का सर्वे करवाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं पंचायत के साथ-साथ ग्राम स्तर पर भूमि सुधार विभाग की ओर से कैंप लगाया जा रहा हैं, जहां पर अमीन एवं बंदोबस्त पदाधिकारी नियुक्त की गई है , जो कि किसी भी व्यक्ति का जमीन का सर्वे बिल्कुल फ्री में करवा रहे हैं। ऐसे में आप अपने नजदीकी ग्राम पंचायत या गांव में लगने वाले जमीन सर्वे कैंप के अंतर्गत आवेदन फॉर्म लेकर आवेदन फॉर्म भर के अपने जमीन का सर्वे करवा पाएंगे।

ऐसे में जमीन का सर्वे करवाने के लिए आपको दो आवेदन फॉर्म भरना होगा एक फॉर्म स्व-घोषणा पत्र एवं दूसरा फॉर्म वंशावली प्रपत्र का होगा। दोनों फॉर्म को भर के आपको सर्वेक्षण अधिकारी के पास जमा करवा देना होगा, जिसके आधार पर आपके जमीन का सर्वे किया जाएगा।

बिहार जमीन सर्वे 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज ( Bihar Land Survey 2024 Documents )

बिहार में जमीन का सर्वे करवाने के लिए आपके पास निम्न दस्तावेज का होना आवश्यक है, तभी आप अपने जमीनों का सर्वे करवा पाएंगे।

  • खतियान 
  • जमाबंदी पंजी प्रति 
  • दाखिल खारिज 
  • राजस्व मानचित्र 
  • बंदोबस्ती अभिलेख 
  • चकबंदी 
  • भू-अर्जन अभिलेख 
  • लगान अभिलेख 
  • मापी वाद अभिलेख 
  • चकबंदी अभिलेख 

बिहार लैंड सर्वे 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ( Bihar Land Survey Online Apply 2024 ) 

यदि आप अपना भूमि का सर्वेक्षण करवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप घर बैठे बैठे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करके अपने भूमि का सर्वेक्षण बिल्कुल फ्री में करवा सकते हैं। अपने जमीन का सर्वे करवाने के लिए आप अपने ग्राम पंचायत में लगने वाले कैंप में जाकर , जमीन सर्वे आवेदन फॉर्म लेकर, आवेदन फॉर्म भरकर के कैंप में जमा करवा कर अपने जमीन का सर्वे इंस्टेंट करवा सकते हैं।

इसके अलावा आप ऑनलाइन ( Bihar Land Survey Online Apply 2024 ) माध्यम से भी जमीन का सर्वे करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में आप नीचे बताए तरीका का उपयोग करके अपने जमीन का सर्वे करवाने के लिए घर बैठे बैठे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करके जरूरी दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं, इसके अलावा सर्वेक्षण भी करवा सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब वहां पर होम पेज पर आपको Bihar Land Survey Online Apply 2024 वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब यहां पर आपको आवेदन फार्म में मांगी गई जानकारी नाम ग्राम पंचायत गांव जिला इत्यादि जानकारी दर्ज करके जमीन से संबंधित दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  • अब आपके द्वारा दर्ज पते पर राजस्व अधिकारी एवं अमीन के द्वारा निर्धारित तिथि पर आपकी जमीन का सर्वे करवाया जाएगा। 
  • इस तरह से आप ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन करके अपनी जमीन का सर्वे करवा सकते हैं।

Conclusion :-

बिहार सरकार द्वारा बिहार के सभी जमीन के मालिकों को अपने जमीन का सर्वे करवाना अनिवार्य कर दिया गया हैं। ऐसे में अगर आप अभी तक अपने जमीन का सर्वे नहीं करवा पाए हैं, तो आज ही आप अपने नजदीकी ग्राम पंचायत अधिकारी या फिर राजस्व अधिकारी या फिर सरकारी अमीन से संपर्क करके अपने जमीन का सर्वे पूरा करवा लें, अन्यथा आपके आने वाले समय में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Read more :- Mukhymantri Udyami Yojana Selection list 2024 | मुख्यमंत्री उद्यमी योजना सिलेक्शन लिस्ट 2024 जारी, ऐसे करें चेक