PM Kisan 18th Kist Date : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा भारत के 9.26 करोड़ से अधिक किसानों को ₹6000 प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत दी जा रही है। केंद्र सरकार खास करके देश के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को आर्थिक मजबूती देकर, उन्हें कृषि कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए पीएम किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को अभी तक 17 किस्तों का लाभ मिल चुका है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 17वी किस्त का लाभ किसानों के बैंक खाते में 18 जून 2024 को किया गया था। 17वी किस्त के अंतर्गत लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में 20000 करोड़ रुपए डीबीटी के माध्यम से सीधे तौर पर ट्रांसफर की गई थी। ऐसे में अब किसान 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि पीएम किसान योजना के अंतर्गत प्रत्येक 4 महीने के अंतराल पर ₹2000 की अगली किस्त जारी होती है। ऐसे में अब जल्द केंद्र सरकार की ओर से 18वी किस्त की राशि किसानों के बैंक खाते में जारी की जाएगी।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना ( PM Kisan Samman Nidhi Yojana )
हमारे देश में 60% से अधिक लोग कृषि पर आधारित है। ऐसे में किसानों की दयनीय स्थिति को मध्य नजर रखते हुए केंद्र के मोदी सरकार की ओर से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाकर, देश में कृषि उपज को बढ़ाकर देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का अहम योगदान बढ़ाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 24 फरवरी 2019 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई थी।
इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार की ओर से किसानों को ₹6000 की प्रति वर्ष की आर्थिक सहायता |उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के लिए केंद्र सरकार की ओर से 75000 करोड रुपए अतिरिक्त बजट का प्रावधान किया गया है , ताकि अधिक से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता पहुंचा कर , देश में कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके।
PM Kisan 18th Kist Date
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश के किसानों को ₹6000 प्रति वर्ष यानी कि ₹2000-2000 रूपए 4 महीने के अंतराल पर किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। इस योजना के अंतर्गत देश के करीब 9.26 करोड़ किसानों को सीधे तौर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा दिया जा रहा हैं। ऐसे में पीएम किसान योजना का फायदा लेने के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन सम्मान निधि योजना के अंतर्गत होना अनिवार्य है।
इसके अलावा किसानों के बैंक खाते का डीबीटी इनेबल एवं पीएम किसान ई केवाईसी वेरिफिकेशन कंप्लीट होना अनिवार्य है, तभी उन्हें 18वीं किस्त का लाभ मिल पाएगा। ऐसे में बहुत सारे ऐसे किसान हैं, जिन्हें अभी तक 17वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाया है ,मगर केंद्र सरकार की ओर से 17वी किस्त का लाभ जून 2024 में जारी कर दी गई थी। ऐसे में किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना पेमेंट का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं , ताकि उन्हें मिलने वाली आर्थिक सहायता का पता लग सके।
पीएम किसान 18वीं किस्त कब जारी होगा?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत देश के लाभार्थी किसानों को 18वीं किस्त के अंतर्गत ₹2000 की आर्थिक सहायता अक्टूबर से नवंबर 2024 के बीच जारी की जाएगी। केंद्र सरकार प्रत्येक 4 महीने के अंतराल पर पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों को ₹2000 की आर्थिक सहायता ट्रांसफर करती है।
ऐसे में पिछली 17वी किस्त का लाभ जून 2024 में जारी की गई थी, इस आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्टूबर 2024 के शुरुआत या फिर नवंबर 2024 के शुरुआत तक 18वी किस्त का लाभ सीधे तौर पर किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके लिए किसान अपना ई केवाईसी वेरीफिकेशन कंप्लीट करवा ले, ताकि उन्हें किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।
पीएम किसान पेमेंट का स्टेटस कैसे चेक करें? ( PM Kisan 18th Payment status )
यदि आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं और आप अपने किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आप इस योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर योजना के अंतर्गत मिलने वाले आर्थिक सहायता का स्टेटस यानी कि बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दी गई स्टेप्स फॉलो करके बेनिफिशियरी स्टेटस / पेमेंट स्टेटस ऑनलाइन माध्यम से चेक कर पाएंगे।
- सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब होम पेज पर Know your Status वाले विकल्प पर क्लिक करना हैं।
- अब यहां पर आपको अपना पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर एवं मोबाइल नंबर दर्ज करके कैप्चा सॉल्व करके गेट ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी आएगा उस ओटीपी को दर्ज करके बेनिफिशियरी स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- अब यहां पर आपको पीएम किसान योजना का लाभ आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो रहा है या नहीं इसका पता लग जाएगा।
पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक कैसे करें? ( PM Kisan Benificiary List )
अगर आप पीएम किसान 18वीं किस्त का लाभ लेने के लिए जारी की गई बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आप नीचे बताएं गए तरीका उपयोग करके पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर आपको Farmer Corner वाले क्षेत्र में क्लिक करके Benificiary List वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब यहां पर आपको अपना राज्य , जिला ,ब्लॉक , ग्राम पंचायत एवं गांव का नाम सेलेक्ट करके गेट रिपोर्ट वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके स्क्रीन पर आपके गांव का पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट दिख जाएगा।
- अब इस लिस्ट में आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- अगर इस लिस्ट में आपका नाम दिखता है, तभी आपको 18वीं किस्त का लाभ दिया जाएगा।
Conclusion :-
पीएम किसान योजना के अंतर्गत 18वी किस्त ( PM Kisan 18th Kist Date ) का लाभ किसानों के बैंक खाते में अक्टूबर महीने की शुरुआत में जारी की जा सकती है। जल्द ही केंद्र सरकार की ओर से 18वीं किस्त से संबंधित अधिकारिक तिथि निर्धारित करके देश के करोड़ों लाभार्थी किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ₹2000 की आर्थिक सहायता जारी की जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार पीएम किसान योजना के अंतर्गत किसानों को कई सारी अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय-समय पर दे रही है।
Read more :- PM Awas Yojana Gramin 2024 | पीएम आवास योजना ग्रामीण आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें आवेदन