PM Awas Yojana Gramin 2024 : ग्रामीण क्षेत्र के आवास विहीन परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 130000 रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के जिन परिवारों के पास अपना खुद का मकान नहीं है या फिर कच्चा मकान में रह रहे हैं, तो वैसे ग्रामीण परिवार पीएम आवास योजना ग्रामीण का लाभार्थी बन सकते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
केंद्र सरकार खास करके ग्रामीण क्षेत्रों में पक्का मकान बनाने के लिए पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत विशेष बजट का प्रावधान किया है ,ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद परिवार को आवास सहायता उपलब्ध करवाया जा सके। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले जो भी परिवार कच्चा मकान में गुज़र बसर कर रहे हैं , वैसे परिवार पीएम आवास योजना ग्रामीण ( PM Awas Yojana Gramin 2024 ) के अंतर्गत ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करके आवास बनाने के लिए आर्थिक सहायता ले सकते हैं।
पीएम आवास योजना ग्रामीण 2024 ( PM Awas Yojana Gramin 2024 )
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2024 के अंतर्गत केंद्र सरकार की ओर से ग्रामीण लाभार्थी परिवार को पक्का मकान उपलब्ध करवाने के लिए नियम में कुछ अहम बदलाव करके, जरूरतमंद परिवारों को सबसे पहले पक्का मकान उपलब्ध करवाएगी। इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थी को 1 लाख 30000 हजार रुपए की आर्थिक सहायता के साथ-साथ पक्का शौचालय बनाने के लिए ₹15000 की सहायता दी जा रही है।
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी को उज्ज्वला योजना ,फ्री बिजली ,फ्री पानी के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधित योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर दिया जा रहा है। ऐसे में कोई भी परिवार पीएम आवास योजना ग्रामीण का लाभार्थी बनकर, केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही आवास सहायता लेकर अपना पक्का मकान बना सकते हैं।
पीएम आवास योजना ग्रामीण के उद्देश्य
ग्रामीण क्षेत्रों में पक्का मकान बनवाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कुछ खास प्रयास किया जा रहा है ,ताकि गांव में रहने वाले सभी परिवार के पास अपना खुद का पक्का मकान हो सके, ताकि वह सुकून की जिंदगी जी सके। गांव में अक्सर बाढ़ ,बारिश एवं अन्य अप्राकृतिक कारणों से लोगों को पक्का मकान न होने के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर गांव के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पक्का मकान उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पीएम आवास योजना ग्रामीण का संचालन किया जा रहा है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए पात्रता ( PM Awas Yojana Gramin Eligibility criteria )
पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास सहायता लेने के लिए लाभार्थी के पास इन जरूरी पात्रता का होना जरूरी है, तभी उन्हें आवास सहायता मिल पाएगा।
- आवेदक का उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक भारत का निवासी हो।
- आवेदक आयकर दाता ना हो।
- आवेदक का नाम बीपीएल सूची के अंतर्गत हो।
- आवेदक सरकारी नौकरी में ना हो।
- आवेदक को पहले किसी अन्य आवास योजना का लाभ न मिला हो।
पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए जरूरी दस्तावेज ( PM Awas Yojana Gramin Documents )
पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत लाभ लेने के लिए निम्न दस्तावेज का होना जरूरी है।
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- आवासीय प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बीपीएल सूची का फोटो कॉपी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- भूमि से संबंधित दस्तावेज
- आधार के साथ लिंक मोबाइल
पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए आवेदन की प्रक्रिया ( PM Awas Yojana Gramin 2024 Application Process )
यदि आप पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवास योजना लेने के लिए इच्छुक है ,तो इसके लिए आप अपने नजदीकी ग्राम पंचायत अधिकारी के पास जाकर या फिर आवास सहायक से पीएम आवास योजना का आवेदन फॉर्म लेकर, फॉर्म भर के संबंधित विभाग में जमा करवा दें। उसके बाद आपके द्वारा दर्ज जानकारी वेरीफाई करके एलिजिबिलिटी के आधार पर आपको पीएम आवास योजना ग्रामीण का लाभ दी जाएगी।
इसके अलावा आप अपने ग्राम पंचायत या फिर आवास विकास पदाधिकारी के पास जाकर सीधे तौर पर आवास योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवास योजना का लाभ लेने के लिए आपका नाम बीपीएल सूची के अंतर्गत होना जरूरी है, तभी आपको इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
पीएम आवास योजना ग्रामीण ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? ( PM Awas Yojana Gramin 2024 Apply online )
अगर आप पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत आवेदन ऑनलाइन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको प्रधानमंत्री आवास योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा , वहां से आप ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन इस योजना के अंतर्गत कर सकते हैं।
- सबसे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आधिकारिक ( PMAY-G ) पोर्टल पर जाएं।
- अब होम पेज पर ” प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2024 ” वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब यहां पर आपको ” प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण न्यू रजिस्ट्रेशन 2024 ” वाले विकल्प पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।
- अब आवेदन फॉर्म भर देने के बाद , आपको मूल दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करके फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
- इस तरह से आप प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सूची 2024 ( PM Awas Yojana Gramin List 2024 )
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की नई सूची अधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना की अधिकारिक पोर्टल पर जाकर ग्रामीण लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। अगर इस लिस्ट में उनका नाम आता है, तभी उन्हें पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत का पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
ऐसे में अगर आप पीएम आवास योजना के अंतर्गत आवेदन कर चुके हैं ,तो आप जारी की गई नई लिस्ट में अपना नाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। अगर इस लिस्ट में नाम आता है तो आपको आवास सहायता दी जाएगी ,अन्यथा आप आवास योजना के अंतर्गत दोबारा आवेदन करके, पीएम आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत खुद का पक्का मकान बना सकते हैं।
Conclusion :-
केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्र में आवास सहायता उपलब्ध करवाने के लिए पीएम आवास योजना ग्रामीण का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत खास करके ग्रामीण क्षेत्र के परिवारों को आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिनका नाम बीपीएल सूची के अंतर्गत एवं जिनके पास पक्का मकान नहीं है, वैसे सभी परिवार पीएम आवास योजना ग्रामीण का लाभ ले सकते हैं।
Read more :-
Free Laptop Yojana 2024 Online Registration | फ्री लैपटॉप योजना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू