Cheif Minister Ladli Behna Yojana 2024 |मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2024 , रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

Cheif Minister Ladli Behna Yojana 2024 : मध्य प्रदेश की लाडली बहनाओं को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करके, उन्हें समाज में सम्मानजनक जिंदगी जीने का अधिकार देते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा लाडली बहना योजना की शुरुआत की गई थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार महिलाओं को ₹1000 प्रति महीना की आर्थिक सहायता दे रही थी, हालांकि बाद में नई सरकार की ओर से ₹250 की अतिरिक्त सहायता का प्रावधान करके कुल मिलाकर महिलाओं को 1250 रुपए प्रति महीना की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

Cheif Minister Ladli Behna Yojana 2024
Cheif Minister Ladli Behna Yojana 2024

इस योजना के अंतर्गत खास करके मध्य प्रदेश के गरीब वर्ग से आने वाले परिवार की महिलाओं को सीधे तौर पर डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक महीने के 1 से 10 तारीख के बीच में आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा दी जाती है, इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होता है, जो महिलाएं रजिस्ट्रेशन करवा चुकी है, उन्हें एलिजिबिलिटी के आधार पर प्रति महीने डीबीटी के माध्यम से आर्थिक सहायता बैंक खाते में उपलब्ध करवा दी जा रही है।

ऐसे में अगर आप भी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ लेने के बारे में इच्छुक है, तो आप इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन कर सकते हैं, तब जाकर आपको मध्य प्रदेश सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाएगी , अन्यथा आप इस योजना के अंतर्गत आर्थिक एवं अन्य सहायताओं का लाभ नहीं ले पाएंगी , तो चलिए जानते हैं। मुख्यमंत्री लाडली बहन योजना ( Mukhymantri Ladli Behna Yojana 2024 ) के लिए आवेदन की प्रक्रिया,  पात्रता, दस्तावेज इन सब से संबंधित जानकारी विस्तार से।

Mukhymantri Ladli Behna Yojana 2024

योजनामुख्यमंत्री लाडली बहना योजना ( Cheif Minister Ladli Behna Yojana 2024 )
सरकारमध्य प्रदेश सरकार
लाभ1250/- रूपए प्रति महीने की आर्थिक सहायता
लाभार्थी विधवा विकलांग विवाहित कमजोर वर्ग की महिलाएं
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन या ऑफलाइन

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2024 ( Cheif Minister Ladli Behna Yojana 2024 )

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के चरण कमलों से 5 मार्च 2023 को महिलाओं के उत्थान को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना ( Cheif Minister Ladli Behna Yojana 2024 ) शुरू की गई थी। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश के लाखों गरीब परिवार एवं गरीब वर्ग से आने वाली महिलाओं को सीधे तौर पर 1250 रुपए प्रति महीने की आर्थिक सहायता मध्यप्रदेश सरकार उपलब्ध करवा रही है।

इसके अलावा लाडली बहना योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को आवास सहायता के लिए आवास लाभ के अलावा कई सारी अन्य योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर दी जा रही है।ऐसे में लाडली बहनाओं को इस योजना के अंतर्गत कई सारे लाभ एक साथ दी जा रही है। ऐसे में सभी महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा लेना चाहिए, तभी उन्हें सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर मिल पाएगा।

इस योजना के अंतर्गत खास करके विधवा विकलांग या शादीशुदा महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है, जिनका उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष तक है। ऐसे में महिला अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या ग्राम पंचायत अधिकारी से संपर्क करके इस योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन अभी भी करवा सकती है।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के उद्देश्य

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शुरुआत मूल रूप से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाकर उन्हें सम्मानजनक जिंदगी जीने का अधिकार दिलाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के द्वारा इस योजना को लाया गया था।

प्रदेश में दिन प्रतिदिन महिलाओं की स्थिति बद से बद्तर होती जा रही थी। ऐसे में महिलाओं को अपना भरण पोषण करने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर न रहना पड़े, इन बातों को ध्यान में रखकर ही इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के फायदे ( Cheif Minister Ladli Behna Yojana 2024 Benifits )

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लाभार्थी महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कई सारी योजनाओं एवं आर्थिक एवं सामाजिक फायदा समय-समय पर दिया जा रहा है।

  • लाडली बहना योजना के लाभार्थी महिलाओं को 1250 रुपए प्रति महीने की आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है।
  • लाभार्थी महिलाओं को आवास योजना के अंतर्गत आवास सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है।
  • लाडली बहनाओं को स्वास्थ्य संबंधित सुविधा के साथ-साथ कई सारियां योजना का लाभ।
  • लाडली बहना योजना के अंतर्गत महिलाओं को आने वाले समय में ₹3000 प्रति महीने तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है।
  • लाडली बहनाओं को एलपीजी गैस सिलेंडर पर अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए पात्रता ( Cheif Minister Ladli Behna Yojana 2024 Eligibility criteria )

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कुछ पात्रता निर्धारित की गई है , जिस आधार पर महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

  • आवेदन करने वाली महिला मूल रूप से मध्य प्रदेश का निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदक महिला का उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष तक होना चाहिए।
  • आवेदक महिला विवाहित विधवा या तलाकशुदा होना चाहिए।
  • महिला पेंशन का लाभ ना ले रही हो।
  • महिला के परिवार का वार्षिक आमदनी 2 लाख प्रतिवर्ष से कम होनी ही चाहिए।
  • महिला सरकारी नौकरी या सरकारी पद पर ना हो।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए जरूरी दस्तावेज ( Cheif Minister Ladli Behna Yojana 2024 Documents )

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवा कर आर्थिक सहायता लेने के लिए निम्न दस्तावेज का होना आवश्यक है।

  • आवासीय प्रमाण पत्र 
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • विकलांगता प्रमाण पत्र 
  • आरक्षण प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर 
  • बैंक पासबुक 
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना आवेदन की प्रक्रिया ( Cheif Minister Ladli Behna Yojana 2024 Application Process )

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन या फिर रजिस्ट्रेशन करने के लिए महिलाओं को अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या ग्राम पंचायत ऑफिस पर जाकर योजना से संबंधित आवेदन फॉर्म लेकर , आवेदन कर सकतीं हैं। इसके अलावा महिला ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करके इस योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर लाडली बहना योजना का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को देने के लिए पंचायत स्तर पर लाडली बहना योजना कैंप का आयोजन करवाया जाता है, जहां से महिलाओं को आवेदन के लिए प्रेरित करते हुए आवेदन की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है। ऐसे में महिलाएं अपने नजदीकी कैंप में उपस्थित होकर लाडली बहना योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कर सकती है।

Read more :-

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? ( Cheif Minister Ladli Behna Yojana 2024 Registration )

यदि कोई महिला मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना ( Cheif Minister Ladli Behna Yojana 2024 ) के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करना चाहती है, तो इसके लिए उन्हें ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम का उपयोग करना होगा। रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया नीचे विस्तार से बताई गई है , अब नीचे दी गई स्टेप्स फॉलो करके भी आवेदन या रजिस्ट्रेशन कर पाएंगी।

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • अब होम पेज पर लाडली बहना योजना 2024 वाला विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक करना है।
  • अब यहां पर आपको लाडली बहना योजना रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2024 का विकल्प दिखेगा इस पर क्लिक करके आवेदन फार्म को डाउनलोड कर लें।
  • अब आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकाल कर मांगी गई जानकारी दर्ज करके, मूल दस्तावेज अटैच करके आवेदन फार्म को अपने ग्राम पंचायत अधिकारी के पास या फिर आंगनबाड़ी केंद्र में जमा करवा देना है।
  • इस तरह से कोई भी महिला आवेदन फार्म का उपयोग करके लाडली बहना योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कंप्लीट कर सकतीं हैं।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का स्टेटस कैसे चेक करें? ( Cheif Minister Ladli Behna Yojana 2024 Payment status / Application Status )

यदि कोई महिला मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुकी है या फिर उन्हें सरकार द्वारा दिए जा रही किस्त का लाभ बैंक खाते में नहीं आ रही है , तो ऐसे में महिलाएं आधिकारिक पोर्टल से आवेदन का स्थिति या फिर पेमेंट का स्टेटस चेक कर सकती है।

  • सबसे पहले मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल ( Mukhymantri Ladli Behna Yojana ) पर जाएं।
  • अब होम पेज पर आपको आवेदन की स्थिति या भुगतान की स्थिति वाला विकल्प दिखेगा इस पर क्लिक करें।
  • अब यहां पर आपको समग्र आईडी या फिर आधार कार्ड नंबर दर्ज करके ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी आएगा उस ओटीपी को दर्ज करके लॉग-इन कर लेना है।
  • अब आपके सामने लाडली बहना योजना का स्टेटस दिख जाएगा कि आप इस योजना के लाभार्थी बन चुके हैं या नहीं।
  • अगर आपके आवेदन फार्म में कोई भी गलती है तो आप इसका सुधार कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा आप ” भुगतान की स्थिति ” वाले विकल्प पर क्लिक करके आपके बैंक खाते में आर्थिक सहायता जा रही है या नहीं इसका स्टेटस भी यहां से चेक कर सकते हैं।

Conclusion :-

मध्य प्रदेश के लाखों बेरोजगार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर अपने जीवन यापन को आसान बनाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार 1250 रुपए प्रति महीने की आर्थिक सहायता पेंशन के रूप में दे रही है, ताकि महिला किसी दूसरे पर निर्भर न रहकर अपना खर्चा खुद उठा पाएं। 

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को अपना रजिस्ट्रेशन योजना के अंतर्गत करवाना होता है, तब जाकर उन्हें सरकार द्वारा आर्थिक सहायता दी जाती है, इसके अलावा लाडली बहना योजना ( Cheif Minister Ladli Behna Yojana 2024 ) के लाभार्थी महिलाओं को आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं, आवास सहायता के साथ-साथ कई सारे अन्य योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर मिल रहा है।

Read more :-

PM Kisan Khad Yojana 2024: हर एक किसान को खाद खरीदने के लिए सरकार दे रही है ₹11000 रु नकद, ऐसे करें आवेदन