Solar Rooftop Subsidy Yojana | घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के आवेदन फॉर्म भरना शुरू

Solar Rooftop Subsidy Yojana : यदि आप अपने घर के छत पर सोलर पैनल लगवाने का प्लान बना रहे हैं तो आप अब प्रधानमंत्री सोलर रुफ योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस स्कीम के तहत आप अपने घर के छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं। केंद्र सरकार द्वारा सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया हैं। सोलर रूफटॉप स्कीम के तहत 2025_26 में सब्सिडी देने के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है ऐसे में आज ही आप इस स्कीम के तहत रजिस्ट्रेशन करवा कर सोलर पैनल पर सब्सिडी प्राप्त कर सकते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Solar Rooftop Subsidy Yojana
Solar Rooftop Subsidy Yojana

ऐसे में अगर आप भी अपने घर पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं तो आप इस स्कीम के तहत आवेदन करके सोलर पैनल लगवा सकते हैं। केंद्र सरकार की ओर से 1 किलोवाट से लेकर के 3 किलो वाट तक के क्षमता वाले सोलर पैनल लगवाने पर ₹60000 तक का सब्सिडी जरूरतमंद परिवारों को उपलब्ध करवा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग सोलर ऊर्जा का उपयोग कर सके। ऐसे में आप भी प्रधानमंत्री सोलर रूफटॉप योजना के लाभार्थी बनाकर अपने घर के छत पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं।

Solar Rooftop Subsidy Yojana

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 किलोवाट से लेकर के 3 किलो वाट तक के घरेलू उपयोग वाले सोलर पैनल अपने घर के छत पर लगवाने वाले परिवार को 78000 तक की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। ऐसे में आप भी इस स्कीम के तहत अपने घर पर सोलर पैनल लगवा सकते हैं, जिससे कि आपका बिजली बिल शून्य हो जाएगा साथ ही साथ आपको केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त बिजली पैदा करके पैसे कमाने का भी मौका दिया जा रहा है।

इस स्कीम के तहत सोलर पैनल अपने घर के छत पर लगवाने के लिए आपको ऑनलाइन प्रधानमंत्री सोलर रूफटॉप योजना के आधिकारिक पोर्टल या फिर बिजली प्रोवाइडर कंपनी के अधिकारी पोर्टल पर जाकर वहां से सोलर रूफटॉप योजना के लिए ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा, उसके बाद आपके एलिजिबिलिटी के आधार पर केंद्र सरकार की ओर से सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाएगी।

सोलर रूफटॉप योजना सब्सिडी के लिए पात्रता

सोलर रूफटॉप योजना के अंतर्गत सब्सिडी पाने के लिए कोई भी भारत के मूल निवासी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित पात्रता के आधार पर जरूरतमंद परिवारों को सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी दी जाएगी। इसके लिए आप पीएम सोलर रूफटॉप योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी पात्रता को चेक कर सकते हैं , उसके बाद आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर सोलर पैनल पर सब्सिडी ले सकते हैं।

सोलर रूफटॉप योजना सब्सिडी लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

यदि आप सोलर रूफटॉप योजना के अंतर्गत अपने घर के छत पर सोलर पैनल लगवा कर बिजली बिल से बचना चाहते हैं , तो आप इसके लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना या फिर सोलर रूफटॉप योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना या फिर सोलर रूफटॉप योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको न्यू रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब यहां पर आपको अपना बिजली प्रोवाइडर कंपनी के विकल्प का चयन करके अपने राज्य जिला ग्राम पंचायत का नाम दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपकी पात्रता के आधार पर केंद्र सरकार की ओर से सोलर पैनल खरीदने के पश्चात सब्सिडी उपलब्ध करवाई जाएगी।