Ambedkar DBT Voucher Yojana : गरीब एवं शोषित वर्ग से आने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से ₹2000 प्रति महीने की आर्थिक सहायता हायर एजुकेशन के लिए अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के अंतर्गत उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस स्कीम के अंतर्गत आर्थिक सहायता का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थियों को एक 30 दिसंबर 2024 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस स्कीम का लाभ सीधे तौर पर स्नातक और स्नातकोत्तर में अध्यनरत सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को उपलब्ध करवाई जाएगी, जो अपने घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं एवं जो आर्थिक एवं कमजोर वर्ग से आते हैं, वैसे सभी छात्र-छात्राओं की आर्थिक सहायता के लिए इस स्कीम का संचालन किया जा रहा हैं, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए खर्च का बोझ न सहना पड़े एवं वह सही तरीके से अपना पढ़ाई करके अपना सुनहरा भविष्य बना सकें।
अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना 2024 ( Ambedkar DBT Voucher Yojana )
अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना ( Ambedkar DBT Voucher Yojana ) का लाभ खास करके ग्रेजुएशन पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे छात्र-छात्राओं को रहने खाने-पीने में लगने वाले एक्स्ट्रा पैसे को काम करने के लिए ₹2000 प्रति महीने की आर्थिक सहायता 10 महीने तक दी जाएगी, ताकि स्टूडेंट्स को काफी हर हद तक आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान किया जा सके।
इस स्कीम के अंतर्गत लाभ खास करके आर्थिक रूप से कमजोर एवं पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के साथ-साथ एससी एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं को खास करके उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस स्कीम के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस यानी कि कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को भी लाभ दिया जाएगा। ऐसे में योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही ₹2000 प्रति महीने की आर्थिक सहायता का लाभ उठाकर अपना पठन-पाठन के कार्य को सुचारू रूप से कर सकते हैं।
स्टूडेंट इस स्कीम का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस स्कीम के अंतर्गत लाभ लेने के लिए आवेदन करना चाहते हैं , तो इसके लिए आप नीचे बताएंगे तरीका उपयोग करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा कर सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता का लाभ उठा सकते हैं।
अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए कौन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं?
अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के अंतर्गत एससी-एसटी ओबीसी अति पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस के सभी अभ्यर्थी जिनके परिवार का वार्षिक आय 2.5 लाख प्रतिवर्ष से कम हैं। वह इस योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए एलिजिबल है।
अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करने से पहले नोटिफिकेशन पढ़ कर अपनी पात्रता के आधार पर 31 दिसंबर 2024 से पहले तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं, तब जाकर उन्हें इस स्कीम के अंतर्गत लाभ दिया जाएगा, अन्यथा वे लाभ लेने से वंचित रह जाएंगे।
अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए पात्रता ( Ambedkar DBT Voucher Yojana Eligibility criteria )
अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना का लाभ लेने के लिए निम्न पात्रता का होना जरूरी हैं।
- अभ्यर्थी के परिवार का वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए प्रति वर्ष से कम होना चाहिए।
- अभ्यर्थी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आना चाहिए।
- अभ्यर्थी ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएशन में अध्यनरत होना चाहिए।
- अभ्यर्थी के परिवार का कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- अभ्यर्थी को किसी भी अन्य स्कॉलरशिप योजना का लाभ न मिला हो।
अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए जरूरी दस्तावेज ( Ambedkar DBT Voucher Yojana Documents )
अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना का लाभ उठाने के लिए निम्न दस्तावेज का होना जरूरी हैं।
- आधार कार्ड
- आवासीय प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- पिछली कक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र
- कॉलेज महाविद्यालय आईडी कार्ड
- आरक्षण प्रमाण पत्र
- लगने वाले खर्चों का विवरण
अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ( Ambedkar DBT Voucher Yojana Registration )
यदि कोई भी छात्र-छात्राएं अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन करवा कर आर्थिक सहायता लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो इसके लिए वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वहां से ऑनलाइन माध्यम से अपने शैक्षणिक पात्रता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना न्यू रजिस्ट्रेशन वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अब यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए नाम पता क्षेत्र पात्रता ईमेल आईडी मोबाइल नंबर बैंक खाता संख्या इत्यादि जानकारी दर्ज करना होगा।
- अब मांगे गए दस्तावेज अपलोड करके फॉर्म को सबमिट करना होगा।
- इस तरह से आपका रजिस्ट्रेशन अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक कंप्लीट हो जाएगी।
Conclusion :-
अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को ग्रेजुएशन पोस्ट ग्रेजुएशन के पढ़ाई करने में आर्थिक रूप से मजबूती देने के लिए सरकार की ओर से ₹2000 प्रति महीने की आर्थिक सहायता दी जा रही हैं।
इस स्कीम का लाभ लेने के लिए छात्र-छात्राओं को योजना के आधिकारिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा तब जाकर सरकार द्वारा दी जा रही आर्थिक सहायता सीधे तौर पर मिल पाएगी। ऐसे में आप अधिकारिक पोर्टल से जाकर स्कीम से संबंधित अधिक जानकारी विस्तार में प्राप्त करके अंतिम तिथि से पहले रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।